Swami Prasad Maurya vs Giriraj Singh: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham Sarkar) वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) बीते कुछ दिनों से विवादों में हैं। उन पर आरोप है कि वे दिव्य दरबार जैसे कार्यक्रमों के जरिए अंधविश्वास फैला रहे हैं। इसी बीच रविवार (22 जनवरी, 2023) को समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

दूसरे धर्म को कुछ कहने से सिर तन से जुदा हो जाता: गिरिराज सिंह

स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि सनातन धर्म को गाली देना फैशन हो गया है। मुस्लिम धर्म गुरू को कोई कुछ नहीं कहता। उन्होंने कहा कि जब तक देश में सनातन है, तब तक देश में लोकतंत्र है। दूसरे धर्म को कुछ कहने से सिर तन से जुदा हो जाता है।

बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने ऊपर लग रहे आरोपों को साजिश करार दे चुके हैं। उन्होंने एक निजी टीनी चैनल से कहा था कि यह मिशनरियों की साजिश है, लेकिन वह इसे कामयाब नहीं होने देंगे।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ये कहना बंद होना चाहिए कि विश्वास और अंधविश्वास क्या है। उन्होंने कहा कि भारत में चादर चढ़ाना श्रद्धा है, लेकिन अर्जी का नारियल बांधना अंधविश्वास है। भारत में कैंडल जलाना श्रद्धा है, लेकिन बागेश्वर धाम की अर्जी लगाना अंधविश्वास है। शास्त्री ने बताया कि दिव्य दरबार में जो हम बताते हैं वह ध्यान विधि के जरिए करते हैं। हमारे पूज्य गुरुदेव ने हमें इस विद्या को दिया है। भगवान की कृपा से हम यह कर पाते हैं।

शास्त्री ने कहा कि जब से हमने घर वापसी करवाई है, वनवासियों को कथा सुनाई है तो ये चिढ़े हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि मिशनरियों ने 10 करोड़ रुपये खर्च किए थे वनवासियों के ऊपर, लेकिन हमने उनको हनुमान जी का चमत्कार दिखाया और घर वापसी कराई। अब यही मिशनरी उनके पीछे लगे हुए हैं। बागेश्वर धाम के शास्त्री ने कहा कि उन्हें पहले ही आभास हो गया था कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।

उन्होंने कहा था कि ‘आदिकाल से भगवान राम को लोगों ने नहीं छोड़ा। यह भारत देश वो देश है, जहां भगवान राम से उनके होने के लिए सबूत मांगा गया। भगवान कृष्ण को नहीं छोड़ा।