Badarpur (Delhi) Election/Chunav Result 2025: दिल्ली के बदरपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के राम सिंह नेताजी ने जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी के नारायण दत्त शर्मा को लगभग 26 हजार मतों से हराया। कांग्रेस पार्टी ने युवा चेहरे के तौर पर अर्जुन भड़ाना को प्रत्याशी बनाया था। 2020 में यह सीट भाजपा के पास थी। इससे पहले 2015 में आप ने जीत दर्ज की थी।

Delhi Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2025 LIVE Updates: Check Here

चुनाव आयोग के अनुसार बदरपुर से 22 राउंड की काउंटिंग के बाद आदमी पारी से राम सिंह नेताजी ने 25,888 मतों से भाजपा के नारायण दत्त शर्मा को हराया। राम सिंह नेताजी को 1,12,991 वोट मिले। भाजपा के नारायण दत्त शर्मा को 87,103 वोट मिले। कांग्रेस के अर्जुन भड़ाना को 3145 वोट मिले 19 राउंड की काउंटिंग के बाद राम सिंह नेताजी 26,561 मतों से आगे थे। 13 राउंड के बाद राम सिंह नेताजी 26659 मतों से आगे थे। 6 राउंड के बाद राम सिंह नेताजी 12830 मतों से आगे थे। पहले राउंड की काउंटिंग के बाद राम सिंह नेताजी 5089 मतों से आगे थे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे

पार्टीप्रत्याशीवोटजीत / हार
आपराम सिंह नेताजी 1,12,991जीते
बीजेपीनारायण दत्त शर्मा 87,103 हारे
कांग्रेसअर्जुन भड़ाना3145हारे

सीट पिछले 6 महीने से खाली

वर्तमान में बदरपुर से कोई विधायक नहीं है। यानी की साल 2020 में बदरपुर से विधायक चुने गए रामवीर सिंह बिधूड़ी 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर दक्षिण दिल्ली से सांसद चुने गए। इसके बाद से ही यहां पर अभी तक कोई उपचुनाव नहीं हुआ। इस वजह से यह सीट पिछले 6 महीने से खाली थी। वहीं बदरपुर सीट के इतिहास की बात करें तो यहां भाजपा को दो बार जीत मिली है। बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी को एक बार जीत मिली।

2020 में भाजपा के पास थी सीट

साल 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में बदरपुर से बीजेपी के टिकट रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जीत दर्ज की थी। उनको 90,082 वोट मिले थे। जबकि आप उम्मीदवार राम सिंह नेताजी को 86,363 मत मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर रहे बसपा प्रत्याशी नारायण दत्त शर्मा को 10,436 वोट मिले।

पार्टीउम्मीदवारवोटजीते / हारे
बीजेपीरामवीर सिंह बिधूड़ी90,082जीते
आपराम सिंह नेताजी86,363हारे
बसपानारायण दत्त शर्मा10,436हारे

2015 में में आप को मिली थी जीत

साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां पर आप को पहली बार जीत मिली। यहां से नारायण दत्त शर्मा को 94,242 वोट पाकर जीत मिली थी। जबकि बीजेपी के रामवीर सिंह बिधूड़ी को 46,659 वोट मिले थे। बिधूडी़ दूसरे स्थान पर थे वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राम सिंह नेताजी 18,390 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

पार्टीप्रत्याशीवोट जीत / हार
आपनारायण दत्त शर्मा94,242जीत
बीजेपीरामवीर सिंह बिधूड़ी46,659हार
कांग्रेसराम सिंह नेताजी18,390हार