अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद अब बड़ी तादाद में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। 22 जनवरी के बाद पहले दिन 5 लाख लोग अयोध्या पहुंचे थे और तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। अयोध्या में पहले दिन 3.17 करोड़ का चढ़ावा चढ़ा है और अब तक दो दिन में 7.5 लाख भक्तों ने दर्शन कर लिए हैं। आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि आज सुबह से ही एक-एक किलोमीटर लंबी दो कतारें लग गई हैं। उन्होंने कहा कि आज पौष पूर्णिमा का त्योहार है जिससे लोगों की तादाद में इजाफा हो रहा है इसलिए लोगों से कम सामान लाने की अपील की गई है। जानकारी सामने आ रही है कि आने वाले दिनों में अलग-अलग राज्यों के सीएम और मंत्री भी अयोध्या पहुंचने वाले हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी 2 फरवरी को अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या जाएंगे।
र
दिल्ली के मंत्री सौरभ भादर्वाज ने बताया कि राम मंदिर और ‘राम राज्य’ पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान सभी को सुनना चाहिए। उन्होंने सभी को रामचरितमानस के ‘उत्तरकांड’ में वर्णित राम राज्य के बारे में बताया है। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली सरकार कैसे काम कर रही है। सभी निवासियों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए काम किया जा रहा है। https://twitter.com/ANI/status/1750419681935245594
छत्रसाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दुनिया भर में सभी के लिए बेहद गर्व और खुशी की बात थी।
#WATCH | Delhi: Addressing the State Level Republic Day function at Chhatrasal Stadium, CM Arvind Kejriwal says, "The Pran Pratishtha of the Ram temple in Ayodhya on 22nd January was a matter of immense pride and happiness for everyone across the world." pic.twitter.com/KStnJtArXW
— ANI (@ANI) January 25, 2024
अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। राम मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या में किए गए सुरक्षा इंतजामों पर एडीजी लखनऊ जोन पीयूष मोर्डिया ने कहा कि मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की संख्या चाहे जितनी भी हो। भगवान राम के ‘दर्शन’ करने के लिए सब कुछ व्यवस्थित चल रहा है। मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि जब वह मंदर जाएं तो अपने बैग और सामान को साथ लेकर ना जाएं। वह बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से बाहर निकलकर क्लॉकरूम में सामान जमा कराए। यदि किसी कारण से, उन्हें इसे अपने साथ ले जाना है, तो कृपया इसे मंदिर परिसर में बने सार्वजनिक सुविधा बूथ के अंदर जमा करें। इससे आपका बोझ कम होगा और दूसरों को कोई परेशानी नहीं होगी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 फरवरी को पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या जाएंगे। वह रामलला के दर्शन करेंगे। बीजेपी शासित कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी रामलला के दर्शन करने जाएंगे।
महाराष्ट्र के भक्तों द्वारा 80 किलोग्राम वजन वाली 7 फीट 3 इंच लंबी तलवार भगवान राम लला तक पहुंचाई गई है। बड़ी तादाद में लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: A 7 feet 3 inches long sword weighing 80 kg has been delivered to Lord Ram Lalla by devotees from Maharashtra. (24.01) pic.twitter.com/GfCkdRKPsg
— ANI (@ANI) January 25, 2024
श्री राम लला के लिए आभूषण तैयार करने वाले यतींद्र मिश्रा ने कहा, “हमारे पास बहुत कम समय था। अरुण योगीराज द्वारा तैयार की गई मूर्ति को अंतिम रूप देने के बाद हमारे पास केवल 15-16 दिन थे.। अध्यात्म रामायण, श्रीमद वाल्मिकी रामायण, रामचरितमानस, यमुनाचार्य की अलावंदर स्तोत्र, इन सभी को संदर्भित किया गया था। 132 कलाकारों ने इस पर काम किया। प्रत्येक आभूषण विस्तृत था और माणिक, पन्ना, हीरे और सोने से तैयार किया गया था।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: Yatindra Mishra, who prepared the jewellery for Shri Ram Lalla, says, "We had very little time. We had only 15-16 days after the idol prepared by Arun Yogiraj was finalised… Adhyatma Ramayan, Shrimad Valmiki Ramayan, Ramcharitmanas,… pic.twitter.com/ZfHiH8E247
— ANI (@ANI) January 25, 2024
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 फरवरी को अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने निर्णय लिया है कि सभी कैबिनेट मंत्री एक साथ श्री राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे।
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami will visit Ayodhya with his cabinet on February 2. The Chief Minister said that he has decided that all the cabinet ministers will go to Ayodhya together for the darshan of Shri Ram Lalla: CMO
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 25, 2024