अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद अब बड़ी तादाद में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। 22 जनवरी के बाद पहले दिन 5 लाख लोग अयोध्या पहुंचे थे और तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। अयोध्या में पहले दिन 3.17 करोड़ का चढ़ावा चढ़ा है और अब तक दो दिन में 7.5 लाख भक्तों ने दर्शन कर लिए हैं। आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि आज सुबह से ही एक-एक किलोमीटर लंबी दो कतारें लग गई हैं। उन्होंने कहा कि आज पौष पूर्णिमा का त्योहार है जिससे लोगों की तादाद में इजाफा हो रहा है इसलिए लोगों से कम सामान लाने की अपील की गई है। जानकारी सामने आ रही है कि आने वाले दिनों में अलग-अलग राज्यों के सीएम और मंत्री भी अयोध्या पहुंचने वाले हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी 2 फरवरी को अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या जाएंगे।

Live Updates
13:01 (IST) 25 Jan 2024
Ram Mandir Live: केजरीवाल ने बताया कैसा था रामराज्य- सौरभ भारद्वाज

दिल्ली के मंत्री सौरभ भादर्वाज ने बताया कि राम मंदिर और 'राम राज्य' पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान सभी को सुनना चाहिए। उन्होंने सभी को रामचरितमानस के 'उत्तरकांड' में वर्णित राम राज्य के बारे में बताया है। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली सरकार कैसे काम कर रही है। सभी निवासियों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए काम किया जा रहा है। https://twitter.com/ANI/status/1750419681935245594

11:53 (IST) 25 Jan 2024
Ram Mandir Live: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा गर्व की बात- केजरीवाल

छत्रसाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दुनिया भर में सभी के लिए बेहद गर्व और खुशी की बात थी।

https://twitter.com/ANI/status/1750395453500440922

11:12 (IST) 25 Jan 2024
Ram Mandir Live: सामान लेकर ना जाएं राम मंदिर- एडीजी

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। राम मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या में किए गए सुरक्षा इंतजामों पर एडीजी लखनऊ जोन पीयूष मोर्डिया ने कहा कि मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की संख्या चाहे जितनी भी हो। भगवान राम के 'दर्शन' करने के लिए सब कुछ व्यवस्थित चल रहा है। मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि जब वह मंदर जाएं तो अपने बैग और सामान को साथ लेकर ना जाएं। वह बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से बाहर निकलकर क्लॉकरूम में सामान जमा कराए। यदि किसी कारण से, उन्हें इसे अपने साथ ले जाना है, तो कृपया इसे मंदिर परिसर में बने सार्वजनिक सुविधा बूथ के अंदर जमा करें। इससे आपका बोझ कम होगा और दूसरों को कोई परेशानी नहीं होगी।

10:53 (IST) 25 Jan 2024
Ram Mandir Live: 2 फरवरी को पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या जाएंगे धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 फरवरी को पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या जाएंगे। वह रामलला के दर्शन करेंगे। बीजेपी शासित कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी रामलला के दर्शन करने जाएंगे।

08:04 (IST) 25 Jan 2024
Ram Mandir Live: महाराष्ट्र के भक्तों ने पहुंचाई तलवार

महाराष्ट्र के भक्तों द्वारा 80 किलोग्राम वजन वाली 7 फीट 3 इंच लंबी तलवार भगवान राम लला तक पहुंचाई गई है। बड़ी तादाद में लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1750314155427365197

08:01 (IST) 25 Jan 2024
Ram Mandir Live: श्री राम लला के लिए आभूषण तैयार करने वाले यतींद्र मिश्रा का बयान

श्री राम लला के लिए आभूषण तैयार करने वाले यतींद्र मिश्रा ने कहा, "हमारे पास बहुत कम समय था। अरुण योगीराज द्वारा तैयार की गई मूर्ति को अंतिम रूप देने के बाद हमारे पास केवल 15-16 दिन थे.। अध्यात्म रामायण, श्रीमद वाल्मिकी रामायण, रामचरितमानस, यमुनाचार्य की अलावंदर स्तोत्र, इन सभी को संदर्भित किया गया था। 132 कलाकारों ने इस पर काम किया। प्रत्येक आभूषण विस्तृत था और माणिक, पन्ना, हीरे और सोने से तैयार किया गया था।

https://twitter.com/ANI/status/1750316085629575582

07:59 (IST) 25 Jan 2024
Ram Mandir Live: 2 फरवरी को अयोध्या जाएंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 फरवरी को अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने निर्णय लिया है कि सभी कैबिनेट मंत्री एक साथ श्री राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1750320135594975717