Ayodhya Ram Mandir Hindi News: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया है। आज से पूजन विधि शुरू हो रही है। 108 फीट लंबी अगरबत्ती को भी जला दिया गया है। भगवान राम की 51 इंच ऊंची मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। साथ ही आज यजमान सरयू नदी के तट पर दशविध स्नान करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होंगे। राम मंदिर की कई एचडी तस्वीरें भी आ गई हैं। ट्रस्ट ने कई HD इमेजस जारी की है। करीब 7 हजार विशिष्ट अतिथियों रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण दिया गया है। मुंबई-अयोध्या के बीच डायरेक्ट फ्लाइट भी शुरू हो चुकी है। अगर आप अयोध्‍या के प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह का प्रसाद पाना चाहते हैं, तो एक प्राइवेट कंपनी ने घर -घर प्रसाद पहुंचाने की बात कही है। राम मंदिर का प्रसाद खादी ऑर्गेनिक वेबसाइट पर मिल रहा है। खादी ऑर्गेनिक एक प्राइवेट कंपनी है।

Live Updates

राम मंदिर से जुड़ी खबरों को जानने के लिए बने रहिए jansatta.com के साथ

09:49 (IST) 16 Jan 2024
Ram Mandir Live: 18 को स्थापित होगी मूर्ति

17 जनवरी को रामलला की मूर्ति लेकर जुलूस अयोध्या पहुंचेगा। इस दौरान भव्य यात्रा निकलेगी। श्रद्धालु कलश में सरयू का जल लेकर राममंदिर पहुंचेंगे। 18 जनवरी को गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। इस दौरान गणेश अंबिका पूजा, वरुण पूजा, मातृका पूजा, ब्राह्मण वरण और वास्तु पूजा की जाएगी।

09:47 (IST) 16 Jan 2024
Ram Mandir Live: शुरू हुई पूजन विधि

अयोध्या में भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजन विधि शुरू हो गई है। सबसे पहले यजमान की ओर से प्रायश्चित समारोह का संचालन किया जाएगा। इस समारोह में यजमानों की ओर से सरयू नदी के तट पर दशविध स्नान, विष्णु पूजा और गाय का तर्पण किया जाता है। दशविध स्नान में सभी पांच तत्व- पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश को देव प्रतिमा में प्रतिष्ठित किया जाता है।

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया है। आज से पूजन विधि शुरू हो रही है। भगवान राम की 51 इंच ऊंची मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। अगर आप अयोध्‍या के प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह का प्रसाद ग्रहण पाना चाहते हैं, तो एक प्राइवेट कंपनी ने घर -घर प्रसाद पहुंचाने की बात कही है।