Ayodhya Diwali Celebration 2018, Ayodhya Deepotsav 2018 Updates: योगी सरकार आज दीवाली के मौके पर अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन कर रही है। अयोध्या में फिलहाल दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है। सरयू नदी के तट पर 3 लाख दीयों के साथ योगी सरकार ने भगवान श्रीराम के स्वागत के लिए अयोध्या को एक बार फिर त्रेतायुग की अयोध्या का स्वरुप दिया गया है। इस कार्यक्रम में दक्षिण कोरिया के साथ-साथ रुस, इंडोनेशिया और त्रिनिदाद के कलाकार ने भी अपनी सांस्कृतिक कलाओं की प्रस्तुति दी।सीएम योगी ने फैजाबाद का नाम बदलकर ‘अयोध्या’ करने का ऐलान किया है।

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में एक मेडिकल कॉलेज और एक एयरपोर्ट के निर्माण का भी ऐलान किया है। इस भव्य दीपोत्सव में दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम-जुंग-सुक मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई हैं। उनके अलावा राज्यपाल राम नाईक, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन और योगी कैबिनेट के कई मंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल हैं।

Live Blog

17:42 (IST)06 Nov 2018
दिवाली पर एक दीप भगवान राम के नाम पर जलाने की अपील की

सीएम योगी ने दिवाली पर एक दीप भगवान राम के नाम पर जलाने की अपील की। दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन को समाप्त किया। 

17:40 (IST)06 Nov 2018
अयोध्या में एयरपोर्ट का भी होगा निर्माण

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के नाम पर एक एयरपोर्ट का निर्माण करने का भी ऐलान किया है। 

17:39 (IST)06 Nov 2018
अयोध्या में दीपोत्सव का किया उल्लेख और मेडिकल कॉलेज का किया जाएगा निर्माण

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राजा दशरथ के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण करने का ऐलान किया है। 

17:37 (IST)06 Nov 2018
'इससे पहले कोई सीएम अयोध्या नहीं आया'

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इससे पहले कोई सीएम अयोध्या नहीं आया। जबकि मैं डेढ़ साल में 6 बार अयोध्या आया हूं। अयोध्या की सड़के चमकायीं, घाट चमकाए और विद्युतीकरण में सुधार किया। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अयोध्या सर्किट की शुरुआत की। 

17:34 (IST)06 Nov 2018
मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं का किया उल्लेख

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में केन्द्र की मोदी सरकार की विभिन्न जन योजनाओं का उल्लेख किया। जिनमें उज्जवला गैस योजना, जन-धन योजना आदि का जिक्र किया। सीएम योगी ने कहा कि आस्था में भाषा आड़े नहीं आती और यह बात कोरिया गणराज्य ने साबित कर दी है। 

17:28 (IST)06 Nov 2018
सीएम योगी ने फैजाबाद का नाम बदल अयोध्या करने का ऐलान किया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान करते फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या करने का ऐलान किया है। 

17:27 (IST)06 Nov 2018
सीेएम योगी आदित्यनाथ ने शुरु किया अपना संबोधन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करना शुरु कर दिया है। अपने संबोधन की शुरुआत में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि और अन्य सभी संतो और जन प्रतिनिधियों का धन्यवाद दिया। सीएम ने दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला का अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद भी दिया। 

17:21 (IST)06 Nov 2018
दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला ने कार्यक्रम के दौरान किया संबोधित

अयोध्या में जारी दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सुक ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया। इस दौरान किम जुंग सुक ने पीएम मोदी का धन्यवाद दिया और साथ ही दोनों देशों की सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों का जिक्र किया।

17:04 (IST)06 Nov 2018
3 लाख दीप एक साथ प्रज्वलित किए जाएंगे

अयोध्या में जारी दीपोत्सव के दौरान शाम 6.45 बजे राम की पैड़ी पर 3 लाख दीप एक साथ प्रज्वलित किए जाएंगे।

16:48 (IST)06 Nov 2018
दक्षिण कोरिया और भारत के संबंध हैं सदियों पुराने

दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सुक का अयोध्या के दीपोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होना महज इत्तेफाक नहीं है। दरअसल इसके सांस्कृतिक कारण है। दक्षिण कोरिया और भारत के संबंध सदियो पुराने हैं। माना जाता है कि अयोध्या की एक राजकुमारी की शादी कोरिया के शासक किम सूरो से हुई थी। दक्षिण कोरिया में उस राजकुमारी को ह्यो हांग-ओक के तौर पर जाना जाता है। वहीं भारत में उन्हें सूरीरत्ना के तौर पर पहचाना जाता है।

16:34 (IST)06 Nov 2018
शाम 6.15 बजे होगी सरयू की आरती

दीपोत्सव के दौरान शाम 6.15 बजे सरयू नदी की आरती का कार्यक्रम होगा। आरती में सीएम योगी समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। 

16:26 (IST)06 Nov 2018
क्वीन हू मेमोरियल का सीएम योगी और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला ने किया उद्घाटन

सीएम योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम-जुंग-सुक ने अयोध्या के क्वीन हू पार्क में क्वीन हू मेमोरियल का उद्घाटन किया।

16:24 (IST)06 Nov 2018
सीएम योगी ने भगवान राम और सीता का अभिषेक कर किया स्वागत

कार्यक्रम के लिए भगवान राम, सीता और लक्ष्मण अयोध्या पहुंच चुके हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ और मुख्य अतिथि ने इस दौरान उनका अभिषेक कर स्वागत किया।

16:22 (IST)06 Nov 2018
अयोध्या में निकाली गई भव्य झांकी

अयोध्या में दिवाली के उपलक्ष्य में दीपोत्सव सेलिब्रेशन से पहले एक भव्य झांकी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय संस्कृति की बेहतरीन झलक देखने को मिली।

16:22 (IST)06 Nov 2018
दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला अयोध्या पहुंची

अयोध्या में दीपोत्सव के लिए दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम-जुंग-सुक अयोध्या पहुंच चुकी हैं। अयोध्या के क्वीन हाऊ पार्क में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला का स्वागत किया।