Ayodhya Deepotsav 2024: अयोध्या भव्य-दिव्य दीपोत्सव के लिए सज-धजकर तैयार हो चुकी है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद होने वाला पहला दीपोत्सव कई मायनों में खास होने वाला है। सरयू नदी के 55 घाटों पर 28 लाख दीये बिछाए जा चुके हैं। इस साल 25 लाख दीपक प्रज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की योजना है। वहीं पूरे अयोध्या की बात करें तो करीब 35 लाख से ज्यादा दीये जलाने के आसार है।

फूलों से सजेगा मंदिर परिसर

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर परिसर को कई खंडों और उपखंडों में बांटा गया है और सजावट का काम दिया गया है। बिहार कैडर से रिटायर्ड आईजी आशु शुक्ला को मंदिर के हर एक कोने को सही तरीके से रोशन करने, सभी एंट्री गेटों को तोरण से सजाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसकी वजह से सभी भक्त मनोहरी फूलों और दीयों से सजे मंदिर के दिव्य दर्शन कर सकेंगे।

रामकथा पार्क में रामदरबार सजकर तैयार हो गया है। 90 फीट लंबे रामदरबार की सजावट राजमहल की थीम पर की गई है। डिजिटल तरीके से दरबार के पीछे पूरे दृश्य दिखाने की प्लानिंग है। रामदरबार के बिल्कुल सामने ही साधु और संतों के बैठने के लिए मंच बनाया गया है। लेजर शो और प्रोजेक्शन मैपिंग की रिहर्सल हुई तो लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तस्वीरों में देखें अयोध्या की भव्यता…

अयोध्या दीपोत्सव की तैयारी। (फोटो क्रेडिट- आदित्य मल्होत्रा)
अयोध्या दीपोत्सव की तैयारी। (फोटो क्रेडिट- आदित्य मल्होत्रा)
अयोध्या दीपोत्सव की तैयारी। (फोटो क्रेडिट- आदित्य मल्होत्रा)
अयोध्या दीपोत्सव की तैयारी। (फोटो क्रेडिट- आदित्य मल्होत्रा)

अयोध्या दीपोत्सव की तैयारी। (फोटो क्रेडिट- आदित्य मल्होत्रा)

इस बार की दिवाली बहुत खास- पीएम मोदी

पीएम मोदी कहा कि 500 सालों में पहली बार भगवान राम अयोध्या में दीवाली त्योहार मनाएंगे। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा, ‘दो दिन बाद हम दिवाली भी मनाएंगे और इस साल की दिवाली बहुत खास है। 500 साल बाद भगवान राम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं और यह उनके साथ उनके भव्य मंदिर में मनाई जाने वाली पहली दिवाली होगी। हम सभी बहुत भाग्यशाली हैं कि हमें ऐसी विशेष और भव्य दिवाली देखने को मिल रही है।’