हाल ही में बीजेपी का दामन थामने वाली हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने सोमवार को उन कलाकारों पर निशाना साधा जिन्होंने नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अपने पुरस्कार वापस किए थे। बीते रविवार भाजपा में शामिल हुई सपना चौधरी ने कहा कि, अवॉर्ड वापसी गैंग देश को बर्बाद करने पर तुला हुआ है।
पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब होते हुए सपना चौधरी ने कहा कि अवॉर्ड वापसी गैंग देश को बर्बाद करने पर तुला हुआ है और मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करना सही नहीं है। सपना ने कहा कि उन्हें अपने पुरस्कारों पर गर्व है और उन्हें किसी का डर नहीं है।अपने डांस और सिंगिंग से नाम कमा चुकी सपना चौधरी को लेकर अप्रैल में अफवाह उड़ी थी कि वह कांग्रेस में शामिल हो गई हैं, राज बब्बर और प्रियंका गांधी के साथ सपना चौधरी की एक तस्वीर के बाद यह अफवाह उड़ी थी।
इस अफवाह के बाद उन्होंने कांग्रेस के प्रति अपना विरोध जताया था और कहा था कि यह गलत खबर है, इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनकी पुरानी फोटो का इस्तेमाल बिना उनकी जानकारी के किया।मनोज तिवारी ने भी सपना चौधरी का समर्थन करते हुए कहा था कि कांग्रेस ने बिना सपना की अनुमति के उनकी फोटो का इस्तेमाल कांग्रेस ने किया। और खबरें चलाई गई कि वह मथुरा से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि सपना सुपर स्टार हैं और कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व में इस हद तक नीचे गिर सकती है, इसकी उम्मीद नहीं थी।