भारत को तोड़ने की बात करने वाले ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री गुंथर फेहलिंगर-जहान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को सरकार ने ब्लॉक कर दिया है। दरअसल जहान ने अपने एक्स अकाउंट से भारत को तोड़ने की बात करते हुए एक विवादास्पद मैसेज शेयर किया था। जिसकी जानकारी मिलते ही भारत सरकार के गृह मंत्रालय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस वायरल पोस्ट को नोटिस किया और X को भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए खाते तक पहुंच रोकने का निर्देश दिया। तब से भारत में यह खाता बैन कर दिया गया है।

फेहलिंगर-जहान ने एक्स पर लिखा, ‘मैं भारत को तोड़कर एक्स इंडिया बनाने का आह्वान करता हूं। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के आदमी हैं। हमें खालिस्तान के लिए आजादी चाहने वाले दोस्तों की जरूरत है।’

तमाम समिति के अध्यक्ष है जहान

ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री फेहलिंगर वर्तमान में जैन, यूक्रेन, कोसोवो, बोस्निया और ऑस्ट्रिया की नाटो सदस्यता के लिए ऑस्ट्रियाई समिति के अध्यक्ष है। वो दक्षिणी बाल्कन के क्षेत्रीय आर्थिक संघ के लिए कार्य समूह के बोर्ड में भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें- Air India Express की दिल्ली-इंदौर फ्लाइट के इंजन में खराबी, पायलट ने PAN-PAN कॉल के बाद सुरक्षित उतारा विमान

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने इस मामले को लेकर कहा है कि इस मामले को लेकर इतना ध्यान नहीं देना है। वो पागल है उसके पास आस्ट्रिया का कोई आधिकारिक पद नहीं है। वहीं फेहलिंगर की पोस्ट के बाद लोगों की नाराजगी भरी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

41 साल बाद पीएम मोदी की हुई थी यात्रा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात करें तो जुलाई 2024 में ऑस्ट्रिया की यात्रा की थी। ये यात्रा 41 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की हुई थी। ये ऐतिहासिक यात्रा भारत और ऑस्ट्रिया के महत्वपूर्ण संबंधों को ध्यान में रखकर हुई थी।