Atul Subhas Suicide Case: बेंगलुरू स्थित प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष ने पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। यह मुद्दा पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। अतुल सुभाष ने 24 पन्नों के सुसाइड में दर्द बयां किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें कानून का दुरुपयोग करके प्रताड़ित किया गया। अतुल ने इसे ‘पुरुषों का कानूनी नरसंहार’ बताया और रोकने की गुहार लगाई।
अतुल सुभाष ने अपने डेढ़ घंटे के वीडियो और सुसाइड नोट में भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर अमेरिकी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क से भी गुहार लगाई। अतुल ने कहा कि भारत में कानूनी तरीके से हो रहे पुरुषों के नरसंहार को रोकने के लिए प्रयास करने होंगे।
Atul Subhash ने आखिरी पोस्ट में लगाई गुहार
दरअसल, अतुल सुभाष ने सुसाइड से पहले अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी हताशा और दर्द जाहिर किया। उन्होंने अपने आखिरी पोस्ट में लिखा कि जब आप यह पढ़ रहे होंगे, मैं मर चुका होऊंगा। भारत में पुरुषों का कानूनी नरसंहार हो रहा है।
अतुल सुभाष ने आगे टेस्ला प्रमुख एलन मस्क और नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को टैग करते हुए लिखा कि एक मृत व्यक्ति आपसे आग्रह कर रहा है कि आप woke ideologies, गर्भपात, और DEI (डाइवर्सिटी, इक्विटी, इनक्लूजन) से लाखों जिंदगियां बचाएं।
अतुल सुभाष ने किस जज पर लगाए गंभीर आरोप?
अतुल सुभाष ने क्यों की आत्महत्या?
अतुल सुभाष मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। वे बेंगलुरू में एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में काम करते थे और सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर थे। अतुल सुभाष अपनी पत्नी से अलग होकर रहते थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी, सास, पत्नी के भाई और उनके चचेरे ससुर ने उन्हें कानूनों का दुरुपयोग कर लंबे वक्त तक प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने सुसाइड नोट में जौनपुर फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक पर भी गंभीर आरोप लगाए।
अतुल सुभाष सुसाइड केस में पुलिस ने दर्ज की FIR
अतुल सुभाष के आत्महत्या करने के बाद उनका परिवार कानून से इंसाफ की मांग कर रहा है और पूरे देश में अतुल सुसाइड केस की चर्चा हो रही है। वहीं बेंगलुरू के मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में अतुल के भाई विकास की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है।
अतुल सुभाष केस के बाद एक्स पर उठी ये मांग
इसमें अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया समेत उसके ससुराल वालों को BNS की संगीन धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी है। जुर्म की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।