Atishi Leader of Opposition: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को विधानसभा का नेता विपक्ष चुना गया है। रविवार को आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया है। इस बैठक में अरविंद केजरीवाल, आतिशी और गोपाल राय समेत पार्टी के कई अन्य बड़े नेता मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी के सभी विधायक इस बैठक में शामिल हुए। ऐसा पहली बार है कि दिल्ली विधानसभा में सीएम और नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में महिलाएं होंगी। बता दें, सोमवार से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है।

AAP के कार्यों की रक्षा करनी हमारी जिम्मेदारी

बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेस कर गोपल राय ने कहा कि आतिशी नेता विपक्ष होंगी। सभी विधायकों ने उन्हें चुना है। आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो काम किए हैं। उनकी रक्षा की जिम्मेदारी हमें निभानी है। साथ ही बीजेपी ने जो वादे किए हैं। उसे पूरा करवाना, ये हमारे नेता प्रतिपक्ष की दोहरी जिम्मेदारी होगी।

आतिशी ने बताया पार्टी का एजेंडा

नेता विपक्ष चुने जाने के बाद आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी को विपक्ष की भूमिका दी है। एक मजबूत विपक्ष क्या होता है? ये हम काम कर के बताएंगे। मोदी जी ने कहा था पहली कैबिनेट में ये पास होगा। 8 मार्च को महिलाओं के अकाउंट में 2500 रुपये आ जाएंगे। ये वादा पूरा करवाना हमारा एजेंडा होगा।

CAG रिपोर्ट को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम- आतिशी

आतिशी ने कहा कि जो CAG की रिपोर्ट है, उसे मैंने ही स्पीकर साहब को चुनाव से पहले भेजी थी। ये भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं की इन्ंहोने ये रिपोर्ट पेश की है।

तीन दिन चलेगा विधानसभा सत्र

24 फरवरी को सुबह 11 बजे नई विधानसभा का पहला सत्र शुरू होगा। इस दौरान नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली शपथ दिलाएंगे। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर लवली को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। तीन दिवसीय सत्र में विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव भी किया जाएगा। यह सत्र 24 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगी।

दिल्ली में हर महीने पाने हैं 2500 रुपये, जान लीजिए उसके लिए जरूरी बातें; क्या-क्या दस्तावेज रखने हैं तैयार

जब तक विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो जाता, अरविंदर सिंह लवली प्रोटेम स्पीकर के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे। 24 फरवरी को दोपहर 2 बजे विधानसभा स्पीकर का चुनाव किया जाएगा। बता दें तीन बार के विधायक और तीन बार पार्षद रहे विजेंद्र गुप्ता को भाजपा ने अगला विधानसभा अध्यक्ष नामित किया है।

25 फरवरी को विधानसभा के इस सत्र में उपराज्यपाल वीके सक्सेना का अभिभाषण होगा। इसके बाद विधानसभा के पटल पर सीएजी रिपोर्ट रखी जाएगी। एलजी के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगी। 27 फरवरी को सदन में उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

PM मोदी का महिलाओं को खास तोहफा, उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बता सकेंगी संघर्ष की कहानियां

टनल में फंसीं 8 जिंदगियां, मजदूरों की नहीं मिली अब तक लोकेशन… रेस्क्यू में आ रहीं कैसी बाधाएं?