Yamuna River Controversy: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज सोनीपत कोर्ट में पेश नहीं हुए। यमुना नदी के पानी में जहर घोलने के आरोप वाले बयान पर कोर्ट ने उन्हें नोटिस जारी कर पेश होने को कहा था। लेकिन वह तो पेश नहीं हुए उनकी जगह वकील भुवेश मलिक अदालत में पेश हुए। अब इस मामले पर 20 मार्च को सुनवाई होगी।
वकील मलिक ने सोनीपत की कोर्ट को बताया कि अभियोजन पक्ष ने उन्हें वह सबूत नहीं दिए जिसके आधार पर केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उनके कहने पर केजरीवाल की टिप्पणियों के सबूत और अन्य चीजें वकील मलिक को पेन ड्राइव में सौंप दिए गए। हरियाणा सिंचाई विभाग के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर आशीष कौशिक ने सोशल मीडिया क्लिप के आधार पर केजरीवाल के खिलाफ सोनीपत कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आम आदमी पार्टी के मुखिया को हरियाणा पर यमुना नदी के पानी को जहरीला बनाने का आरोप लगाते हुए देखा जा सकता है। केजरीवाल की इस टिप्पणी से दिल्ली विधानसभा चुनाव में काफी हलचल मच गई थी। बीजेपी और हरियाणा सरकार ने उन्हें जमकर घेरा था।
CVC के आदेश से बढ़ी AAP संयोजक की मुश्किल
हरियाणा सरकार ने आरोपों को बताया था भ्रामक
हरियाणा सरकार ने आप के राष्ट्रीय संयोजक के बयान को बिल्कुल ही बेतुका और गैर-जिम्मेदाराना बताया था। इस तरह के आरोप बिना किसी सबूत के लगा दिया गए। इससे जनता में डर और भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा था कि राज्य सरकार यमुना के पानी की क्वालिटी को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। किसी भी तरह की लापरवाही बरती नहीं जा रही है। यह सब आप नेताओं की साजिश है। सीएम नायब सिंह सैनी ने कई जगह पर जाकर यमुना का पानी पिया था और अरविंद केजरीवाल ने इसे फर्जी बताया था।
कुरुक्षेत्र में भी दर्ज हुआ था केस
दिल्ली में चुनाव होने से एक दिन पहले 4 फरवरी को हरियाणा पुलिस ने भी केजरीवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत केस दर्ज किया था। शाहबाद के रहने वाले जगमोहन मनचंदा की शिकायत पर कुरुक्षेत्र में एफआईआर दर्ज की गई थी। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा था कि दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियर्स ने जहरीला पानी पकड़ा। जहर मिला हुआ पानी हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भेजा। इतना ही नहीं केजरीवाल ने कहा था कि ऐसे काम दो देशों की लड़ाई में होते थे। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में कर रही। आखिर कैसे अरविंद केजरीवाल ने गंवा दी नई दिल्ली की सीट? पढ़ें पूरी खबर…