Harshita Wedding Guest List: आप आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल गुरुवार को संभव जैन के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। हर्षिता और संभव जैन की शादी दिल्ली के फाइव स्टार होटल शांगरी ला में एक निजी समारोह में हुई।

हर्षिता केजरीवाल और संभव जैन की शादी में हर्षिता के माता-पिता अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल के अलावा आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सहित कई मंत्री शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, 20 अप्रैल को हर्षिता केजरीवाल और संभव जैन का रिसेप्शन कार्यक्रम होगा। रिसेप्शन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

केजरीवाल की बेटी हर्षिता की हुई शादी, जानिए कौन हैं AAP चीफ के दामाद

शादी से पहले शंगरीला होटल में मेहंदी व अन्य रस्मों के दौरान अरविंद केजरीवाल ने पत्नी सुनीता केजरीवाल के डांस भी किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जिनमें केजरीवाल को पत्नी के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। बता दें, अरविंद केजरीवाल के दो बच्चे हैं। बेटे के नाम पुलकित और बेटी का नाम हर्षिता है। केजरीवाल और सुनीता के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी पत्नी के साथ डांस किया।

भाजपा नेता ने शादी पर क्या कहा?

दिल्ली के मंत्री मंजिदर सिंह सिरसा ने अरविंद केजरीवाल की बेटी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की बेटी की सगाई एक प्राइवेट मामला है। मैं उनके परिवार का सम्मान करता हूं और उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मुझे उम्मीद है कि उनकी बेटी खुश रहेगी और जिस परिवार में वह शामिल हो रही हैं। उसका सम्मान और गरिमा बढ़ेगी।

क्या करते हैं संभव जैन?

संभव जैन एक जिनी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर अपनी सेवा दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संभव जैन और हर्षिता ने कुछ महीने पहले एक स्टार्टअप शुरू किया था। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं और अब शादी के बंधन बंधे हैं। सगाई कार्यक्रम में दोनों परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए। सगाई के कार्यक्रम में किसी भी मशहूर हस्ती को आमंत्रित नहीं किया गया था, यहां तक कि AAP की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी भी समारोह में मौजूद नहीं थीं। समारोह में दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी भी मौजूद थे।

IITian हैं हर्षिता

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने नोएडा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2014 में IIT-JEE Advanced परीक्षा में 3,322वीं रैंक हासिल की। इसके बाद हर्षिता ने आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई की, जहां वे अपने डिपार्टमेंट में तीसरे स्थान पर रहीं। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें कई नामी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिले।

यह भी पढ़ें-

अरविंद केजरीवाल की बेटी की शादी की तस्वीरें वायरल, जानिए क्या करते हैं दामाद 

अस्पताल में नहीं हुआ प्रोटोकॉल का पालन तो योगी के मंत्री हुए नाराज, बोले- डॉक्टर के खिलाफ होगा एक्शन