अरुणाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा एक बार फिर बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। अभी तक आए रूझानों के मुताबिक बीजेपी को 60 विधानसभा सीटों में से 46 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। जबकि नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) 5 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा पहले ही 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीटें निर्विरोध जीत चुकी है, जिसके लिए चुनाव 19 अप्रैल को पहले चरण में लोकसभा चुनाव के साथ ही हुए थे।
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के बारे में
अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भी 19 अप्रैल 2024 को वोटिंग हुई थी। 2019 के अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 41 सीटों के साथ शानदार जीत हासिल कर सरकार बनाई थी और पेमा खांडू ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के परिणाम
60 सदस्यीय निर्वाचन क्षेत्र होने के बावजूद अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 57 सीटों के लिए कराए गए थे क्योंकि भाजपा के तीन उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध घोषित किए जा चुके थे। जनता दल (यूनाइटेड) ने सात सीटें, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने पांच, कांग्रेस पार्टी ने चार, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) ने एक सीट और निर्दलीय ने दो सीटें हासिल की थी। बीजेपी को नतीजों से पहले ही बढ़त 10 सीटों पर मिल गई थी।
बीजेपी मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चौना मेन के विधानसभा क्षेत्रों सहित 60 में से 10 सीटें निर्विरोध जीत ली थीं। इस बार भी अब ऐसा लगता है कि बीजेपी 2019 का 41 का अपना आंकड़ा पार कर जाएगी। दूसरा महत्वपूर्ण परिणाम जो सामने आ रहा है, वह है कांग्रेस का यहां से लगभग सफाया हो जाएगा, जो 2016 में 43 विधायकों के साथ पेमा खांडू के पार्टी छोड़ने तक राज्य में सत्ता में थी। दोपहर 1.30 बजे तक कांग्रेस 5.12% वोट शेयर के साथ एक सीट पर आगे चल रही थी। 2019 में कांग्रेस 16.85% वोट शेयर के साथ चार सीटें जीती थीं।