बिहार  में एक बार फिर मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है।  बिहार के नेवादा सिरदला थाना क्षेत्र के जमुंगाय गांव में भीड़ ने एक युवक की जमकर पिटाई की। दरअसल उस शख्स पर छेड़खानी का अरोप लगा था। भीड़ ने मारकर उस शख्स को मारकर अधमरा कर दिया।घटना की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि युवक सड़क पर कुछ लड़कियों से छेड़खानी कर रहा था जिसके बाद लड़कियों ने शोर मचाया और इसके बाद ग्रामीण इक्टठा  हो गए  और युवक को घेर लिया। जिसके बाद लोगों ने जमकर युवक की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को किसी तरह भीड़ से बचाया और अस्पताल में भर्ती करवाया।

गौरतलब है कि  समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के धर्मपुर में भीड़ ने एक विक्षिप्त युवक की बच्चा चोरी के आरोप में जमकर पिटाई की और पेड़ में बांध दिया था। मिली जानकारी के मुताबिक मोहिउद्दीन नगर स्टेशन के पास युवक घूम रहा था और अचानक बच्चा चोरी होने की बात इलाके में फैल गई। इस दौरान लोगों ने विक्षिप्त युवक की पिटाई कर दी।