Dr Manmohan Singh Death News: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का बीती रात निधन हो गया। इसके चलते सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित हुआ है। पूर्व पीएम का शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मनमोहन सिंह के निधन पर देश-विदेश के लोगों ने शोक व्यक्त किया। वहीं इस मौके पर समाजसेवी अन्ना हजारे का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक सुधारों में उनका बड़ा योगदान रहा था।

दरअसल, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का बीती रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हुआ था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य सभी दिग्गज राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके साथ बिताए गए पलों को याद किया। इस दौरान समाजसेवी अन्ना हजारे भी अपने बयान के चलते चर्चा में आए। अन्ना हजारे वहीं है, जिन्होंने एक वक्त मनमोहन सिंह की सरकार हिला दी थी।

Manmohan Singh Education Qualification | Manmohan Singh Family Members

बहुत जल्दी फैसले लेते थे मनमोहन सिंह- अन्ना हजारे

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि मनमोहन सिंह हमेशा देश के बारे में सोचते थे। देश की अर्थव्यवस्था को बदलने में उनका बहुत बड़ा योगदान था।

अन्ना हजारे ने कहा कि जब वे प्रधानमंत्री थे, तब मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व कर रहा था। मैं उनसे दिल्ली में उनके आवास पर कई बार मिला था और वे बहुत जल्दी फैसले लेते थे। आज मनमोहन सिंह का निधन हो गया है, लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी।

Manmohan Singh Net Worth

बता दें कि भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को लेकर दिल्ली में रामलीला मैदान में अन्ना हजारे साल 2011-12 के दौरान आमरण अनशन किया था, जिसके चलते तत्कालीन मनमोहन सरकार बैकफुट पर आ गई थी, जिसका कांग्रेस सियासी तौर पर काफी नुकसान भी उठाना पड़ा था।

हालांकि अन्ना हजारे के सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी बनाकर राजनीति एंट्री ले ली थी, और दिल्ली में पहली सरकार कांग्रेस के समर्थन से ही बनाई थी। मनमोहन सिंह से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।