नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान हुदहुद ने अपनी कहर से सबको घबरा दिया है। भारत के दक्षिण-पूर्व के तटीय क्षेत्रों की तरफ आगे बढ़ने के साथ-साथ और मजबूत हो रहा है। ये तूफान अभी 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती समुद्री तूफान हुदहुद की दहशत हिंदुस्तान के समुद्री इलाकों फैल गई है। ये तूफान 180 किलोमीटर/ प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इस तूफान के 12 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट पर पहुंचने की आशंका है। हर कोई डरा हुआ है कि न जाने कब समुद्र की लहरें विकराल रूप धारण कर लें। मौसम वैज्ञानिकों से लेकर राज्य सरकारों तक, हुदहुद का हाई अलर्ट जारी कर चुकी हैं। खास बात यह है कि ये चक्रवात हर घंटे प्रचंड रूप ले रहा है और हिंदुस्तान की हदों की तरफ बढ़ रहा है। अब खतरा घनी आबादी पर मंडरा रहा है।
समुद्री तूफान हुदहुद का हाई अलर्ट जारी होते ही हर कोई डरा-सहमा है। बंगाल की खाड़ी में मंडरा रहा हुदहुद अपनी तबाही का ट्रेलर दिखा चुका है। दक्षिण पूर्व तटीय क्षेत्रों से होता हुआ विनाश का तूफान अंडमान निकोबार को पार कर चुका है। हुदहुद ने अंडमान-निकाबोर में काफी तबाही मचाई है। 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ने वाली तेज हवाओं की चपेट में आने से पेड़ उखड़ गए, सड़कें टूट गईं, बिजली और फोन की व्यवस्था ठप हो गई और अब जान के नुकसान का अंदेशा गहरा गया है।