Rafale Jet News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंबाला के एयर फोर्स स्टेशन पर पहली बार पहुंचेंगी। इसको लेकर एयरफोर्स स्टेशन पर सभी तैयारियां हो चुकी हैं। राष्ट्रपति के आधिकारिक प्रवक्ता ने यह भी बताया है कि राष्ट्रपति मुर्मू अंबाला एयरबेस से ही लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरने वाली हैं। इससे पहले वह सुखोई फाइटर जेट में भी उड़ान भर चुकी हैं।
राफेल लड़ाकू जेट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक उड़ान को भारतीय वायुसेना के लिए गर्व और देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरबेस पर सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी।
सुरक्षा व्यवस्था को किया गया अलर्ट
सुखोई एमकेआई में उड़ान भरने के दो साल बाद वह एक बार फिर फाइटर जेट की सीट संभालेंगी, जो भारत की रक्षा शक्ति का प्रतीक है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस मौके पर एयर चीफ मार्शल और सीनियर अफसरों की मौजूदगी में पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
बता दें कि अंबाला एयरफोर्स स्टेशन देश के सबसे रणनीतिक एयरबेस में से एक है, इस ऐतिहासिक क्षण के लिए तैयार है। वायुसेना के अधिकारी और तकनीकी टीमें राफेल की सभी प्री-फ्लाइट जांच पूरी कर चुकी हैं।
दिल्ली में क्लाउड सीडिंग का ट्रायल पूरा, अगले 4 घंटे में इन इलाकों में हो सकती है बारिश
बनाया गया विशेष सुरक्षा घेरा
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए एयरबेस को सजाया गया है और विशेष सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति वायुसेना के अधिकारियों और पायलटों से भी मुलाकात करेंगी, और उनका हौसला भी बढ़ाएंगी।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम की बात करें तो सुबह 8 बजे के आसपास राष्ट्रपति दिल्ली से अपने विशेष विमान से अंबाला के लिए उड़ान भरेंगी। एक घण्टे में उनका विमान अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में पहुंचेगा। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा, और वह अधिकारियों को भी संबोधित करेंगी। इसके बाद लगभग 12 बजे यह कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा।
बिहार चुनाव: क्या तेज प्रताप को माफ नहीं करेगी RJD? तेजस्वी यादव बोले- वो भी जानते हैं…
