Air India Express Flight News: शनिवार को हैदराबाद से फुकेत के लिए उड़ान भरने वाले विमान को टेक ऑफ के कुछ ही देर बाद वापस लैंड करना पड़ा। अब किस वजह से ऐसा हुआ, आखिर क्या इमरजेंसी रही, इसे लेकर एअर इंडिया एक्सप्रेस ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि किसी कारण की वजह से फ्लाइट को इस तरह से यू टर्न लेना पड़ा।

आखिर हुआ क्या, कितने बजे उड़ान भरी?

फ्लाइट को लेकर जानकारी मिली है कि यह फ्लाइट 20 मिनट की देरी से सुबह 6.40 हैदराबाद से उड़ान भरी थी। उसे सुबह 11.45 तक फुकेत पहुंचना था। लेकिन उससे पहले ही विमान ने यू टर्न मारा और वो वापस हैदराबाद लैंड हुआ। इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है। अब यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी विमान को इस तरह से वापस यू टर्न मारना पड़ा हो, कई मामलों में ऐसा हो चुका है। ज्यादात केसों में तकनीकी खराबी ही वजह बनकर सामने आती है।

लगातार आ रहे ऐसे मामले

पिछले महीने 21 जून को चेन्नई जा रही एक इंडियो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। बताया जा रहा था कि पायलट ने ईंंधन की कमी के बाद MAYDAY का कॉल दिया था, उसके तुरंत बाद ही बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। फ्लाइट पहले चेन्नई में ही लैंड करने वाली थी, लेकिन वहां पर ज्यादा ट्रैफिक की वजह से मंजूरी नहीं मिली और विमान को फिर बेंगलुरु की तरफ डायवर्ट किया गया।

एअर इंडिया क्रैश मामले की जांच से UN क्यों जुड़ना चाहता है?

इसके अलावा कुछ दिन पहले एअर इंडिया के एक और विमान में तकनीकी खराबी सामने आई थी। टोक्यो से दिल्ली के लिए रवाना हुई फ्लाइट की कोलकाता में लैंडिंग हुई थी। हीट इशू की वजह से विमान को डायवर्ट करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें- टोक्यो से दिल्ली जा रही फ्लाइट डायवर्ट