गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश की दुखद घटना की जानकारी सामने आ रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार ये प्लेन एयर इंडिया का थी और ये प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा थी। इस प्लेन में 230 यात्री सवार थे। जबकि 12 क्रू मेंबर शामिल थे। लेकिन हम इस खबर में अब तक हुए सबसे बड़े विमान हादसों की जानकारी लेकर आए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा यात्रियों की मौत हुई थी। साल 1978 में जब 213 लोगों की मौत हुई थी तो वहीं 1996 में हुए हादसे में 349 लोगों की मौत हो गई थी।
2010 मैंगलोर विमान हादसा
तारीख थी 22 मई और साल था 2010, एयर इंडिया की एक्सप्रेस फ्लाइट नंबर 812 विमान ने दुबई से मैंगलोर के लिए उड़ान भरी। ये विमान अभी रनवे पर लैंड होता उसके पहले ही ये प्लेन दुर्घटना हुई। मैंगलोर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय रनवे नंबर 24 से ये प्लेन आगे बढ़ गई जिसके वजह से ये हादसा हुआ। इस हादसे के दौरान प्लेन में 166 लोग सवार थे जिसमें से 158 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग जीवित बचे थे।
साल 2000 में हुआ था पटना विमान हादसा
एलाइंस एयर की फ्लाइट नंबर 7412 रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त होगा। ये दुर्घटना 17 जुलाई 2000 को हुई थी। उस समय विमान में कुल 55 लोग सवार थे। इसके अलावा जब इस प्लेन का मलबा जमीन पर गिरा तो उससे 5 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कुल 60 लोगों की मौत हुई। ये हादसा पायलट के विमान पर से नियंत्रण खो देने की वजह से हुआ था। ये विमान हादसा बिहार की राजधानी पटना में हुआ था।
(1996) अबतक का सबसे बड़ा विमान हादसा का गवाह रहा हरियाणा का चरखी दादरी गांव
12 नवंबर 1996 की तारीख थी। जगह था हरियाणा का चरखी दादरी गांव। सऊदी अरब एयरलाइन फ्लाइट नंबर 763 राजधानी दिल्ली से रवाना हुई थी। लेकिन बीच रास्ते में ही हवा के बीच कजाकिस्तानी फ्लाइट नंबर 1907 से टकरा गई। ये हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों ही फ्लाइट में सवार लोगों अधिकांश लोगों की मौत हो गई थी। दोनों प्लेनों में सवार 349 कुल यात्रियों की मौत हो गई थी।
1993 महाराष्ट्र (औरंगाबाद) विमान हादसा
महाराष्ट्र के औरंगाबाद से उड़ान भरते समय इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 491 दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी। एयरपोर्ट पर ही उड़ान भरते समय रनवे के अंत में खड़े एक ट्रक से टकरा गया । इस विमान हादसे की मुख्य वजह पायलट की गलती और विमानन प्रशासन द्वारा रनवे ट्रैफिक को नियंत्रित करने में विफलता थी। ये हादसा 26 अप्रैल 1993 में हुआ था। इस हादसे के दौरान प्लेन में सवार सभी 55 लोगों की मौत हो गई थी।
1991 मणिपुर (इंफाल) विमान हादसा
आजादी की जश्न पूरा देश मना रहा था उसी के अगले दिन यानी 16 अगस्त 1991 को भारत में एक और भीषण विमान हादसा हुआ। ये हादसा मणिपुर की राजधानी इंफाल में उस समय हुआ, जब इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 257 पायलट की गलती की वजह से लैंड करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में उस प्लेन में सवार सभी 69 यात्री मारे गए थे।
अहमदाबाद विमान हादसे को पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया दिल दहला देने वाली घटना
1990 बैंगलोर प्लेन हादसा
कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 605 का भीषण हादसा हुआ था। ये हादसा 14 फरवरी 1990 को उस समय हुआ था जब बैंगलोर एयरपोर्ट के पास प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दुर्घटना का मुख्य कारण पायलट की गलती थी। इस हादसे में 92 लोगों की मौत हो गई थी।
1988 अहमदाबाद प्लेन क्रैश
19 अक्तूबर की तारीख थी और साल था 1988। उस समय भी गुजरात के अहमदाबाद में भीषण प्लेन क्रैश हुआ था। ये प्लेन क्रैश अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे से महज 2 किमी दूरी पर हुआ था। इंडियन एयरलाइंस के फ्लाइट IC-113 टेकऑफ के समय क्रैश कर गई थी। इस प्लेन में 135 यात्री सवार थे जिसमें से 133 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 2 लोग जीवित बच गए थे।
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 1988 में भी हुआ था भीषण हादसा, प्लेन में सवार 135 में से सिर्फ 2 की बची थी जान
1978 मुंबई विमान हादसा
मुंबई के बांद्रा में समुद्र के किनारे अरब सागर में एयर इंडिया का बोइंग 747 (फ्लाइट नंबर 855) दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी। ये प्लेन उस समय क्रैश हुआ, जब कॉकपिट में उड़ान उपकरणों में से के काम नहीं करने की वजह से पायलट पूरी तरह से भ्रमित हो गया। इस हादसे में 213 लोगों की मौत हो गई थी। ये हादसा 1 जनवरी 1978 को हुआ था।
1976 मुंबई प्लेन क्रैश
12 अक्टूबर 1976 को इंडियन एयरलाइंस के प्लेन 171 में भीषण हादसा हुआ था। प्लेन के उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आने की वजह से आग के कारण हुआ। ये हादसा मुंबई में हुआ था इस हादसे में विमान में सवार सभी 95 लोग मारे गए।
1973 दिल्ली (पालम) प्लेन क्रैश
31 मई की तारीख थी और साल था 1973। राजधानी दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर प्लेन हादसा हुआ। इंडियन एयरलाइंस का विमान 440 उस समय दुर्घटना ग्रस्त हो गया जब अचानक प्लेन की लैंडिंग के दौरान पायलट की एक छोटी सी गलती की वजह से ये हादसा हो गया। इस विमान में सवार 65 यात्रियों में से से 48 लोगों की मौत हो गई थी।