बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मगर संक्रांति पर्व के मौके पर अहमदाबाद के नवा वडाज में पंतग उड़ाई। अमित शाह के साथ भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बीजेपी के अध्यक्ष की पतंगबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोमवार को देश भर में मकर संक्रांति का पर्व धूम-धाम से मनाया गया गया। इसी दौरान त्योहार के रंग में अमित शाह भी रंगे हुए थे। शाह वैसे तो लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे, लेकिन कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ पंतबाजी करने से खुद को नहीं रोक पाए।
पतंगबाजी के दौरान उनके साथ मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। गौरतलब है कि गुजरात में कुल 26 लोकसभा सीटें हैं और बीजेपी सभी सीटों पर अपना दबदबा कायम रखने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कड़ी टक्कर मिली थी। लिहाजा, बीजेपी अध्यक्ष लोकसभा चुनाव के दौरान विरोधियों को कोई चांस नहीं देना चाहते। इस लिहाज से उन्होंने पहले ही कार्यकर्ताओं में जोश भरना शुरू कर दिया है।
#WATCH: BJP President Amit Shah flies a kite in Nava Vadaj, Ahmedabad on #MakarSankranti. #Gujarat. pic.twitter.com/fpgiD064D5
— ANI (@ANI) January 14, 2019
बीजेपी अध्यक्ष का मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाना पर्व का ही एक हिस्सा है। इस त्योहार को पतंगो का पर्व माना जाता है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के बाद समूचे भारत वर्ष में मकर संक्रांति मनाई जाती है। देश भर में गंगा समेत सभी पवित्र नदियों में श्रद्धालु डुबकी लगाते हैं। इसी दिन से विश्वप्रसिद्ध प्रयागराज में माघ मेले की शुरुआत भी होती है। यहां एक माह तक श्रद्धालु एक तपस्वी की जिदंगी जीते हैं और रोजाना गंगा स्नान करते हैं।

