एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने लोकसभा सांसदों की संपत्तियों के ब्योरे को एक रिपोर्ट जारी किया है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विपक्ष नेता राहुल गांधी की संपत्ति का भी ब्योरा भी शामिल हैं।

एडीआर ने अपने रिपोर्ट में साल 2014 से लेकर 2024 तक का डेटा लिया है। रिपोर्ट में बताया गया कि एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और नेशल इल्केशन वॉच ने लोकसभा चुनाव 2014 से 2024 में दोबारा सांसद चुने जाने वाले 102 सांसदों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया है।

कितनी बढ़ी प्रधानमंत्री की आय?

एडीआर रिपोर्ट में प्रधानमंत्री मोदी की संपत्ति का ब्योरा दिया गया कि जिसमें बताया गया कि पीएम मोदी की 2014 में 16.59 करोड़ रुपये से अधिक थी, 2019 में यह 25.13 करोड़ रुपये से अधिक हो गई। इसके बाद 2024 में पीएम मोदी की संपत्ति बढ़कर 30.20 करोड़ रुपये हो गई। प्रधानमंत्री की आय में 82 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।

राहुल गांधी की कितनी बढ़ी आय?

राहुल गांधी की 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान आय 9.40 करोड़ रुपये से अधिक थी, 2019 में यह 15.88 करोड़ रुपये से अधिक थी। साल 2024 में यह आय 20.39 करोड़ रुपये से अधिक हो गई। राहुल गांधी की आय में 117 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इस सासंद की संपत्ति सबसे अधिक बढ़ी

रिपोर्ट में उन सांसदों के भी नाम बताए गए जिनकी संपत्ति सबसे अधिक बढ़ी। इनमें, मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी का भी नाम शामिल हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि महाराष्ट्र के सतारा से भाजपा सांसद उदयनराजे भोंसले की आय सबसे अधिक बढ़ी। 2014 में उदयनराजे की संपत्ति 60 करोड़ रुपये से अधिक थी, जो 2019 में बढ़कर 199 करोड़ रुपये से अधिक हुई और 2024 में इनकी आय 224 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गई।

गुजरात के जामनगर की भाजपा सांसद पूनमबेन की आय भी 2014 के मुकाबले 747 प्रतिशत बढ़ी है। इनकी 2014 में आय 17 करोड़ रुपये से अधिक थी, जो 2019 में 42 करोड़ रुपये से अधिक हुई और फिर 2024 में 147 करोड़ रुपये से अधिक हो गई।

हेमामालिनी और शत्रुघन सिन्हा की आय भी तेजी से बढ़ी

वहीं, हेमामालिनी की आय 2014 में 178 करोड़ रुपये से अधिक थी, जो 2024 में 278 करोड़ से अधिक पहुंच गई। इनकी संपत्ति में 100 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। वहीं टीएमसी सांसद शत्रुघन सिन्हा की भी इस लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं। इनकी 2014 में आय 131 करोड़ से अधिक थी, जो 2024 में 210 करोड़ रुपये से अधिक हो गई।

इसके अलावा, निशिकांत दूबे और एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले की संपत्ति भी तेजी से बढ़ी है। भाजपा सांसद निशिकांत की 2014 में 15 करोड़ से अधिक संपत्ति थी, जो 2024 में 74 करोड़ रुपये से अधिक हो गई। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले की संपत्ति 2014 में 113 करोड़ रुपये से अधिक थी, जो 2024 में 166 करोड़ रुपये पहुंच गई।

इस सांसद की संपत्ति घटी

रिपोर्ट में दावा किया गया कि भाजपा सांसद सीआर पाटिल की आय में कमी आई है। साल 2014 में उनकी आय 74 करोड़ रुपये से अधिक थी, साल 2019 में यह 44 करोड़ से अधिक दर्ज हुई और साल 2024 में यह 39 करोड़ से अधिक दर्ज की गई। सीआर पाटिल की आय में 47 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की जाति पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ दायर याचिका खारिज, क्या है पूरा मामला?