Abu Azmi Controversy: समाजवादी पार्टी के विधायक अबु आजमी ने औरंगजेब को लेकर जो बयान दिया था, वो अब उनके लिए मुश्किलें बढ़ाता जा रहा है। उनके खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है, तो दूसरी विवाद बढ़ता देख अबु आजमी ने सफाई दी है और कहा है कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर दिखाया गया है।

अबु आजमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कहा है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है और का कि अगर उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं अपने शब्द और बयान को वापस लेता हूं।

आज की बड़ी खबरें

अबु आजमी बोले- इतिहासकारों की लिखी हुई कही बातें

एक्स पर एक वीडियो के जरिए अबु आजमी ने कहा कि कहा कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि वही कहा है जो इतिहासकारों और लेखकों ने औरंगज़ेब रहमतुल्लाह अलैह के बारे में कहा है। मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज या किसी अन्य महापुरुष के बारे में कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की है।

कौन हैं हर्षवर्धन वसंतराव सपकाल? कांग्रेस ने सौंपी महाराष्ट्र की कमान; ‘पहाड़’ जैसी चुनौतियों से कैसे पाएंगे पार

‘मुद्दे पर की जा रही राजनीति’

अबु आजमी ने कहा कि अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं अपने शब्द, अपना बयान वापस लेता हूं। इस मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है, और मुझे लगता है कि इस वजह से महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र बंद करना महाराष्ट्र के लोगों को नुकसान पहुँचा रहा है।

महाराष्ट्र में फिर हलचल: देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे और शिवसेना नेताओं से क्यों की मुलाकात?

पहले क्या बोले थे अबु आजमी?

अब सवाल यह भी उठता है कि अबु आजमी ने पहले क्या कहा था, तो बता दें कि उन्होंने कहा था कि गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए। औरंगज़ेब कोई क्रूर शासक नहीं थे। उन्‍होंने यहां तक दावा क‍िया क‍ि बनारस में जब एक पंडित की बच्‍ची के साथ उसके सिपहसालार ने बदतमीजी की करने की कोश‍िश की तो औरंगजेब ने उस सिपहसालार को दो हाथ‍ियों के बीच बंधवाकर मरवा डाला।

अबु आजमी ने कहा था कि उन पंड‍ितों ने औरगंजेब के ल‍िए मस्‍ज‍िद बनाकर भेंट की। वो अच्छे प्रशासक थे, जो उन्होंने किया वो सही किया। अगर कोई और राजा होता वो वो भी वही करता। अबू आजमी ने ये भी कहा था कि औरंगजेब के शासन के दौरान भारत की जीडीपी 24% थी और देश सोने की चिड़िया था। औरंगजेब उनके लिए गलत नहीं था। उसने कई मंदिर भी बनवाये थे। इतिहास में कई गलत चीज़े बताई गई हैं। महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।