देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का आज उनके जन्मस्थली रामेश्वरम में पूर राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी हो चुकी है। डॉ. कलाम की शव यात्रा में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। रामेश्वरम में डेढ़ एकड़ के प्लॉट में कलाम की समाधी बनाई जाएगी, जहां उनकी अंतिम विदाई के लिए प्रधानमंत्री मोदी भी उपस्थित हैं।

पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर, केंद्रीय मंत्री वेकैंया नायडू सहित कई जाने-माने लोग मौजूद रहेंगे। इनके अलावा कई जानी-मानी हस्तियां उनके आखिरी सफर में उपस्थित होंगी लेकिन स्वास्थ के ठीक न चलते तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता यहां मौजूद नहीं होंगी।

PHOTOS: रामेश्वरम में आज अब्दुल कलाम का अंतिम संस्कार, नरेंद्र मोदी भी जाएंगे

इस मौके पर कलाम के बड़े भाई के पोते एपीजेएमके शेख सलीम ने बताया कि डॉ. कलाम का पार्थिव शरीर बस स्टैंड के करीब एक स्थान पर रखा गया है, जहां पर लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद ही उन्हें मस्जिद वाली एरिया में ले जाया जाएगा। जहां पर उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाना है।