Amritsar Mayor Elections 2025: पंजाब के अमृतसर में हुए मेयर चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है क्योंकि ज्यादा सीटें होने के बावजूद कांग्रेस पार्टी अपना मेयर नहीं बना सकी है। यहां राज्य की सत्ता धारी पार्टी AAP ने न केवल महापौर बल्कि उप महापौर के पद हासिल कर लिए हैं। पार्टी के लिए झटके की बात यह रही कि 85 सदस्यों वाली सीट में कांग्रेस ने 38 सीटें अपने नाम की थी, जबकि आप केवल 24 सीटें ही जीत पाई थी।

आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जीत की घोषणा की, जिससे कांग्रेस नेता चौंक गए हैं। अमन अरोड़ा ने बताया कि तीनों शीर्ष पद आप को मिले हैं लेकिन उन्होंने सदन की बैठक के दौरान विजेताओं के नाम नहीं बताए। थोड़ी देर बाद सामने आया कि जतिंदर सिंह मोती भाटिया को अमृतसर का मेयर चुना गया, जबकि प्रियंका शर्मा और अनीता रानी ने क्रमशः वरिष्ठ उप मेयर और उप मेयर का पद संभाला।

आज की बड़ी खबरें

कांग्रेस पार्टी ने किया विरोध

विजेताओं के नाम का ऐलान होते ही कांग्रेस पार्टी भड़क गई। कांग्रेस पार्टी ने घोषणा के तुरंत बाद विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने अमृतसर में सरकारी मेडिकल कॉलेज के बाहर धरना दिया, जहां बैठक आयोजित की गई थी।

उम्र 108 साल फिर भी सड़क पर सब्जी बेचते हैं दादा जी, Viral Video देख भावुक हुए यूजर्स, कहा – आवाज़ बुलंद रहे इनकी

प्रताप सिंह बाजवा ने लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस नेता प्रताब सिंह बाजवा ने आम आदमी पार्टी पर आप पर आरोप लगाया कि पार्टी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर कर रही है। आप नेता ने कहा कि इसे लोगों के फैसले की लूट बताया। उन्होंने कहा कि आप ने वही दोहराया है जो चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने किया था।

‘संसद सत्र और रिपब्लिक डे कार्यक्रम में भाग लेने की दी जाए इजाजत’, HC पहुंचा अमृतपाल सिंह

इतना ही नहीं, पार्षदों के शपथ लेने के तुरंत बाद नामों की घोषणा की गई, बिना उचित मतदान के। सदस्यों से बस हाथ उठाने के लिए कहा गया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और अन्य अधिकारियों ने इस अपमान को बढ़ावा दिया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हम इसे उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे। सत्य की जीत होगी। पंजाब से संबंधित अन्य सभी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।