Delhi Exit Polls 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुधवार को वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल्स जारी किए गए। ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने भारतीय जनता पार्टी की 27 साल बाद सत्ता में वापसी की भविष्यवाणी का अनुमान लगाया है। इन पोल्स पर अब आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर मसाज देने वाली और स्पा चलाने वाली कंपनियां एग्जिट पोल करती हैं तो आपको पता है कि एग्जिट पोल का क्या हाल होगा।

समाचार न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में संजय सिंह ने कहा, ‘जब मसाज करने वाली और स्पा चलाने वाली कंपनियां एग्जिट पोल्स करेंगी तो एग्जिट पोल्स के नतीजों का क्या किया जाएगा इस बात को सभी अच्छी तरह से जानते हैं। मैं तो सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि 8 तारीख का इंतजार करिये। प्रचंड बहुमत के साथ में आम आदमी पार्टी की दिल्ली में सरकार बनेगी। हमारे मुद्दों को जनता ने स्वीकारा है। हमारी सभी स्कीम्स का व्यापक प्रभाव आपको चुनाव परिणाम में देखने को मिलेगा।’

केजरीवाल ही बनेंगे सीएम- सौरभ भारद्वाज

वहीं इन एग्जिट पोल्स के नतीजों पर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘अगर एग्जिट पोल्स से भारतीय जनता पार्टी खुश है तो फिर एग्जिट पोल के आधार पर ही उसे सरकार बना लेनी चाहिए। सीएम और कुछ मंत्री भी बना लेने चाहिए। एग्जिट पोल्स की उम्र बस केवल एक दिन और बची है। इसके बाद इनका कोई भी अस्तित्व नहीं होगा। अरविंद केजरीवाल को ही मुख्यमंत्री बनना है और आम आदमी पार्टी की सरकार बननी हैं। चुनाव आयोग के ऊपर कब्जा साफ-साफ नजर आता है।’

‘एग्जिट पोल्स आम आदमी पार्टी को काफी कमतर आंक रहे’

भगवा पार्टी की 27 साल बाद वापसी की उम्मीद

एग्जिट पोल के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में वापसी कर सकती है। अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी को इस चुनावी मौसम में बड़ा झटका लगने की उम्मीद है, क्योंकि ज्यादातर पोलस्टर्स का अनुमान है कि भगवा पार्टी राजधानी में फिर से जीत हासिल कर सकती है। कांग्रेस पार्टी को राजधानी में दो सीटों पर जीत दर्ज करने की उम्मीद है। मैट्रिज एग्जिट पोल ने राजधानी में कांटे की टक्कर का अनुमान लगाया है। इन अनुमानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी को 35-40 सीटें मिलेंगी, जबकि आम आदमी पार्टी को 32 से 37 सीटें मिलने का अनुमान है। सर्वे में कांग्रेस को जीरो से एक सीट मिलने की भविष्यवाणी की है। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना रशीदी ने दिया चौंकाने वाला बयान पढ़ें पूरी खब…