Delhi Politics: दिल्ली में अगले तीन महीनों में विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections 2025) होने हैं। चुनाव से ठीक पहले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है क्योंकि दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने ऐलान किया है कि वे अब चुनावी राजनीति से संन्यास ले रहे हैं। आप विधायक ने इसको लेकर अरविंद केजरीवाल को एक पत्र भी लिखा है।

दरअसल, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ विधायक और दिग्गज नेता राम निवास गोयल ने चुनावी राजनीति से संन्यास के ऐलान को लेकर आप मुखिया अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने इस चिट्ठी में कहा है कि वह अब उम्र के कारण चुनावी राजनीति से दूर रहेंगे। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि वे पार्टी की सेवा करते रहेंगे।

आज की बड़ी खबरें

बढ़ती उम्र के चलते चुनावी राजनीति से हट रहे राम निवास

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को लिखे अपने पत्र में विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से शाहदरा विधानसभा सीट से विधायक हैं और विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर कुशलतापूर्वक अपना दायित्व निभाते रहे है। उन्होंने कहा कि वह उन्हें पार्टी से हमेशा सम्मान मिला है, जिसके वह हमेशा आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि अपनी आयु के कारण में चुनावी राजनीति से खुद ही अलग है रहे हैं।

राम निवास गोयल की आई प्रतिक्रिया

दिल्ली के पूर्व सीएम और आप नेता अरविंद केजरीवाल ने रामनिवास गोयल के पत्र पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि रामनिवास गोयल जी का चुनावी राजनीति से अलग होने का निर्णय हम सभी के लिए एक भावुक क्षण है। उनके मार्गदर्शन ने वर्षों तक हमें सदन के अंदर और बाहर सही दिशा दिखाई है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए AAP की लाइन पर चलेगी BJP

केजरीवाल ने कहा कि अपनी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य के चलते उन्होंने हाल ही में अभी कुछ दिन पहले ही चुनावी राजनीति से अलग होने की अपनी इच्छा ज़ाहिर की थी। उनके निर्णय का हम सम्मान करते हैं। गोयल साहब हमारे परिवार के अभिभावक थे, हैं और हमेशा रहेंगे। पार्टी को उनके अनुभव और सेवाओं की भविष्य में भी हमेशा ज़रूरत रहेगी।

पार्टी के लिए करते रहेंगे काम

आप नेता राम निवास गोयल ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी में रहकर पार्टी की सेवा करते रहेंगे और जो भी दायित्व उन्हें दिया जाएगा उसे भी निभाने की पूरी कोशिश करेंगे।

बता दें कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को लेकर पत्र में 76 साल के राम निवास गोयल ने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एक बार फिर दोहराई है। वे कई बार विधानसभा में कार्यवाही को लेकर विवादों में भी रहे हैं। दिल्ली से जुड़ी अन्य सभी खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।