आप के कोंडली से विधायक मनोज कुमार को कथित धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया। करीब चार घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने जमीन हथियाने के एक मामले में विधायक मनोज कुमार की गिरफ्तारी की पुष्टि की।
मामला एक महीना पुराना है। दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने बताया कि यह जमीन धोखाधड़ी का एक पुराना मामला है, शिकायतकर्ता विनोद कुमार ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि राजनीति में आने से पहले मनोज प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे।
विनोद ने दावा किया वे मनोज के कारोबारी साझेदार थे और नवंबर 2012 में उन्होंने एक भूखंड खरीदने के लिए उन्हें छह लाख रुपए दिए थे। लेकिन उन्होंने यह रकम वापस नहीं की।
Tweets about AAP MLA Manoj Kumar
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित यहां के 21 विधायकों पर मामले दर्ज हैं। विधायक की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस के बीच रार बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।
इस बाबत पूछताछ के लिए पुलिस ने कुमार को पूर्वी दिल्ली में अशोक नगर पुलिस थाने में बुलाया। एक महीना पहले कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी के दर्ज मामले में आरोप है कि उन्होंने अपने कारोबारी साझेदार से छह लाख रुपए की ठगी की है।