टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा शासित पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता मनीष शुक्ला की हत्या के बाद मुख्यमंत्री विपक्ष के निशाने पर हैं। यहां उत्तर 24 परगना जिले में रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी। मनीष शुक्ला रविवार रात करीब साढ़े 8 बजे टीटागढ़ थाने के सामने बने पार्टी कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में गंभीर रूप से घायल मनीष को पहले बैरकपुर के बीएन बोस हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां हालत गंभीर देखकर उन्हें अपोलो अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टोरं ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Bihar Election 2020 Live Updates

भाजपा नेता की हत्या पर आजतक के टीवी डिबेट शो ‘दंगल’ में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने वाम दलों को भी निशाने पर लिया और उन्हें बिराड़ी बिल्ली (बेईमान बिल्ली) करार दिया। उन्होंने डीबेट शो में मौजूद राजनीतिक विश्लेषण और पत्रकार आशुतोष पर भी निशाना साधा। दरअसल डिबेट शो में पत्रकार आशुतोष जब अपनी बात रख रहे तब उनके फ्रेम में एक बिल्ली नजर आई।

इस पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘मैंने आशुतोष जी को ध्यान से देखा भी और सुना भी। फ्रेम में वो अकेले नहीं दिख रहे हैं। उनके पीछे एक बिल्ली भी दिख रही है।’

उन्होंने कहा कि टीवी चैनल पर पश्चिम बंगाल से जुड़ी डिबेट हो रही है। बंगाल और ओडिशा में एक मशहूर कहावत है कि बिराड़ी वैष्णव (बेईमान बिल्ली)। बकौल पात्रा मतलब जो बिल्ली है वो वैष्णव बनी है, जो सोचती है कि वो वैष्णव है। जो सोचती है कि वो शाकाहारी बिल्ली है। पात्रा ने आशुतोष पर तंज कसते हुए कहा, ‘फ्रेम में सिर्फ एक बिल्ली नहीं है, बल्की दो बिल्ली हैं। जो पीछे वाली बिल्ली है वो बिराड़ी वैष्णव है और आगे बैठे हुए हैं वो भी बिराड़ी वैष्णव हैं।’

यहां देखिए वीडियो-

भाजपा प्रवक्ता के इस टिप्पणी पर आशुतोष खूब जोर-जोर से हंसने लगे। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि संबित पात्रा को मेरी बिल्ली बहुत पंसद हैं। हालांकि न्यूज एंकर रोहित सरदाना ने उन्हें बीच टोकते हुए कहा कि वो बिल्ली आशुतोष के परिवार की सदस्य है और उसे राजनीतिक प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल ना करें। इस पर पात्रा ने अपने टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने बिराड़ी वैष्णव का उदाहरण देकर बताया कि यही वामपंथ का असली चेहरा है। सारे बिराड़ी वैष्णव हैं।