आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar (हिंदी समाचार) 5 सितंबर 2025 LIVE: पंजाब में बाढ़ के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज शाम चार बजे कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है। मीटिंग मुख्यमंत्री आवास पर होगी। बैठक में मुख्यमंत्री मान द्वारा जमीनी स्तर पर उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की जा सकती है। मुख्यमंत्री पहले ही पंजाब को आपदा प्रभावित घोषित कर चुके हैं। वहीं, राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या 43 पहुंच गई है। अत्यधिक बारिश की वजह से सभी दरियाओं में उफान है। इसी वजह से नहरें और रजवाहे भी विभिन्न गांवों में तबाही मचा रहे हैं।

मुख्यमंत्री मान की तबीयत बिगड़ी

वहीं गुरुवार को सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ गई। वे बेड रेस्ट पर हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल उनसे मिलने पहुंचे। सीएम मान का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा रद्द हो गया था। अब केजरीवाल पार्टी के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा के साथ सुल्तानपुर लोधी के दौरे पर गए हैं