आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को बिहार दौरे पर हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न जिलों में दोनों नेता चुनावी सभाओं को संबोधित किया है। मोदी ने समस्तीपुर में रैली की है,ॉ जबकि शाह सिवान और बक्सर में सभाओं को संबोधित करेंगे। मोदी पहले समाजवादी नेता स्व. कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव कर्पूरीग्राम गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा का दावा है कि राजग इस बार पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में है। वहीं, विपक्षी दलों के नेता भी चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी पार्टी टूटे-फूटे वादे नहीं करती और उनका उद्देश्य बिहार को अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्त बनाना है।
दिल्ली में पहली बार ‘क्लाउड सीडिंग’ के जरिए कृत्रिम वर्षा का परीक्षण सफल रहा है। 29 अक्टूबर को अगर मौसम अनुकूल रहा तो राजधानी में कृत्रिम बारिश की संभावना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पहल प्रदूषण नियंत्रण और स्वच्छ हवा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में बस हादसे में 12 लोगों की मौत पर दुख जताया और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी ने किया जीता का दावा
पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बन चुका है और पूरा बिहार कह रहा है- फिर एक बार एनडीए सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: जीएसटी पर बोले मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि इस समय आप जीएसटी बचत उत्सव का भी खूब आनंद ले रहे हैं और कल से छठी मईया का महापर्व भी शुरू होने जा रहा है। ऐसे व्यस्त समय में भी आप इतनी विशाल संख्या में यहां आए हैं, समस्तीपुर का जो ये माहौल है, मिथिला का जो मूड है उसने पक्का कर दिया है
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE:कर्पूरी ठाकुर पर बोले मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को प्रेरणापुंज मानती है। वंचितों को वरीयता, पिछड़ों को प्राथमिकता, गरीब की सेवा हम इस संकल्प के साथ आगे बढ़े हैं।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी का संबोधन शुरू
पीएम मोदी बोले कि आजाद भारत के सामाजिक न्याय लाने में, गरीब और वंचितों को नए अवसरों से जोड़ने में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की भूमिका बहुत बड़ी रही है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मीसा ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
RJD सांसद मीसा भारती ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकारी खर्च पर चुनावी रैलियां करने बिहार आते हैं। क्या आपने उन्हें कभी बिहार के बारे में बोलते सुना है? वे केवल हमारे परिवार और मेरे पिता पर आरोप लगाते हैं।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मुकेश सहनी का तीखा सवाल
VIP के संस्थापक मुकेश सहनी ने बिहार विधान सभा चुनाव 2025 पर कहा, “… देश के सभी अल्पसंख्यकों की फिक्र कीजिए(भाजपा)। क्या भाजपा को एक मल्लाह के बेटे द्वारा सरकार बनाने से दर्द हो रहा है?
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: महागठबंधन जीती तो तीन डिप्टी सीएम?
राजद नेता चौधरी महबूब अली कैसर ने कहा, “हम लोगों ने बैठक में सुझाव दिया था कि मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे और तीन अलग-अलग वर्ग से उपमुख्यमंत्री भी होंगे। ये एक समझ बनी हुई है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी पहुंचे बिहार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के समस्तीपुर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के परिजनों से भी मुलाकात की।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बीजेपी का तेजस्वी पर वार
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने INDIA गठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने पर कहा, “… जो परिवार पहले से ही जंगलराज के लिए जाना जाता हो, उसे बिहार की जनता कभी नेता नहीं मानेगी।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ के खिलाफ केस
उत्तर प्रदेश के बागपत में बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत 22 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने लोनी अर्बन मल्टी-स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ इस सोसाइटी के ब्रांड एंबेसडर थे।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी आज भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के परिवार से मिलेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के समस्तीपुर जिले में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और बाद में बेगूसराय जिले की जनता से मिलेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12:15 बजे उनके परिवार के सदस्यों से मिलेंगे। दोपहर 2 बजे वह बेगूसराय में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और जनता का आशीर्वाद लेंगे।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: महागठबंधन अल्पसंख्यकों को महत्व नहीं देता – सैयद शाहनवाज हुसैन
तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम चेहरा और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम चेहरा बनाए जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, “महागठबंधन अल्पसंख्यकों को महत्व नहीं देता। महागठबंधन केवल वोट बैंक के लिए मुस्लिम समुदाय का इस्तेमाल करता है। महागठबंधन ने टिकट वितरण में भी मुसलमानों की अनदेखी की और अल्पसंख्यक ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं… ‘MY’ समीकरण कहां है?…”
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: असली मुद्दों पर पीएम के चुप रहने पर कांग्रेस ने उठाया सवाल
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश का कहना है कि असली मुद्दों पर पीएम मोदी नहीं बोलते हैं। उन्होंने कहा, “हमने ट्रंप के बारे में सवाल पूछे। प्रधानमंत्री ने अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी। हमने चीन के बारे में सवाल पूछे, लेकिन प्रधानमंत्री ने अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी… असली मुद्दे सामाजिक न्याय के मुद्दे, आर्थिक मुद्दे, बेरोजगारी, रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार हैं।”
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: 80वें संयुक्त राष्ट्र दिवस पर एंटोनियो गुटेरेस ने दिया संदेश
80वें संयुक्त राष्ट्र दिवस पर एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि ‘संयुक्त राष्ट्र एक जीवंत वादा है जो सीमाओं को पार करता है, महाद्वीपों को जोड़ता है और पीढ़ियों को प्रेरित करता है।’
