कर्नाटक विधानसभा में भारी हंगामे के कारण 18 बीजेपी विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया। वह एक मंत्री और अन्य राजनेताओं से जुड़े कथित हनी-ट्रैप कोशिश की न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे। विपक्षी बीजेपी और जेडीएस ने शुक्रवार को विधानसभा में हंगामा किया। इसके बाद स्पीकर यूटी खादर ने उन्हें आसन का अनादर करने के लिए छह महीने के लिए निलंबित कर दिया। खादर के आदेश के बाद, सभी निलंबित विधायकों को जबरन सदन से बाहर ले जाया गया।

शाह ने कहा कि एक देश में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं होंगे। कैसे हो सकते हैं… देश में एक ही प्रधानमंत्री हो सकता है, एक ही विधान और देश का ​झंडा भी एक ही हो सकता है, लेकिन चलाए गए, वर्षों तक चलाए गए । उन्होंने कहा कि 5 अगस्त, 2019 को एक निशान, एक विधान और एक प्रधान का नया दौर शुरू हुआ और वहीं से शुरू हुआ कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ एकरूप करने की प्रक्रिया। पूरी दुनिया में दो ही देश ऐसे थे जो अपनी सीमा और सेना के लिए हमेशा तत्पर रहते थे… इजराइल और अमेरिका! इन दोनों देशों की लिस्ट में महान भारत का नाम श्री नरेन्द्र मोदी ने जोड़ा और वहीं से शुरू हुई आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति।

गृह मंत्री ने कहा कि कश्मीर में आए दिन, पड़ोसी देश से आतंकवादी घुसकर बम धमाके करते थे। एक भी त्योहार ऐसा नहीं होता था, जो चिंता के बगैर जाता था। लेकिन केंद्र सरकार का रवैया लचीला होता था, बोलने में डर लगता था, चुप्पी साध जाते थे, वोट बैंक का डर था। नरेन्द्र मोदी जी के आने के बाद आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई। उन्होंने कहा कि 2014 में जब श्री नरेन्द्र मोदी सरकार चुनकर आई, तब कई सारे मुद्दे हमें मिले। इस देश की सुरक्षा, विकास और सार्वभौमत्व को तीन बड़ी समस्याओं के कारण चुनौतियां मिलती रहीं।

शाह ने आगे कहा कि ये तीन नासूर देश की शांति में खलल डालते रहे, देश की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगाते रहे, देश के विकास की गति को अवरुद्ध करते रहे। ये तीन नासूर थे… जम्मू कश्मीर में आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद और उत्तर पूर्व का उग्रवाद। इन समस्याओं के कारण चार दशक में देश के करीब 92 हजार नागरिक मारे गए। इसके बावजूद इन समस्याओं के संपूर्ण उन्मूलन के लिए एक सुनियोजित प्रयास कभी नहीं हुआ था। जो श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आने के बाद हुआ।

Live Updates

देश-विदेश की अन्य सभी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…

08:44 (IST) 20 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल से सात आरोपियों को लाया जाएगा अमृतसर

पंजाब पुलिस ने अजनाला हिंसा के सात आरोपियों की रिमांड हासिल कर ली है और उन्हें आज डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल से अमृतसर ले जाया जाएगा।

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मुंबई हाई कोर्ट ने बुधवार को चहल की याचिका पर सुनवाई करते हुए फैमिली कोर्ट को 20 मार्च को फैसला सुनाने का आदेश दिया था।