महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव नतीजे पूरी तरह से क्लीयर हो चुके हैं। महाराष्ट्र में जहां बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति तो वहीं झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने बाजी मारी है। बात अगर उपचुनाव की करें तो यूपी में बीजेपी ने नौ में से सात सीटों पर परचम फहराया है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने उपचुनाव की सभी सीटें जीतीं। राजस्थान की सात में से पांच सीटों पर बीजेपी, एक पर कांग्रेस और एक पर BAP ने जीत दर्ज की है। पंजाब की चार में से तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी और एक पर कांग्रेस को विजय हासिल हुई है। जनसत्ता डॉट कॉम के इस लाइव ब्लॉग में महाराष्ट्र – झारखंड व उपचुनाव परिणाम (Maharashtra, Jharkhand Election Results 2024 ) के अलावा आपको पूरे दिन देश और दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट मिलेंगे।

Live Updates
13:06 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: कुछ तो गड़बड़ है, कोई बड़ी साजिश है- संजय राउत

आज की ताजा खबर LIVE: शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में कोई ‘‘बड़ी साजिश’’ है और ‘‘कुछ गड़बड़’’ लगती है। राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव परिणाम लोगों के जनादेश को प्रतिबिंबित नहीं करते क्योंकि जमीनी स्तर पर स्थिति बहुत अलग थी और सरकार के खिलाफ स्पष्ट गुस्सा था। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इसमें बड़ी साजिश नजर आ रही है…यह मराठी ‘मानुष’ और किसानों का जनादेश नहीं है।’’

12:30 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: मीरापुर में रालोद आगे

MEERAPUR Elections Result LIVE: मीरापुर विधानसभा सीट पर रालोद आगे चल रही है। यहां रालोद की मिथलेश पाल को 43371 वोट मिल चुके हैं। उनके पास + 18238 वोटों की लीड है। दूसरे नंबर पर सपा की सुंबुल राणा है। उन्हें 25,133 वोट मिल चुके हैं।

11:49 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: एमपी उपचुनाव में क्या रुझान?

Elections Result LIVE: मध्यप्रदेश में दो विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी विजयपुर और विपक्षी कांग्रेस बुधनी सीट पर आगे हैं।

11:49 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: एमपी उपचुनाव में क्या रुझान?

DAHANU Elections Result LIVE: मध्यप्रदेश में दो विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी विजयपुर और विपक्षी कांग्रेस बुधनी सीट पर आगे हैं। 

11:23 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: महाराष्ट्र की DAHANU विधानसभा सीट पर कांटे का मुकाबला

DAHANU Elections Result LIVE:  महाराष्ट्र की दहानु विधानसभा सीट पर कांटे का मुकाबला है। यहां बीजेपी के मेधा विनोद सुरेश आगे चल रहे हैं।उन्हें 28311 वोट हासिल हो चुके हैं।

DAHANU Maharashtra Elections Result LIVE:

MEDHA VINOD SURESH – BJP – 28311 (+ 2229)

CPIndia (Marxist) – VINOD BHIVA NIKOLE – 26082

11:15 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: बुधनी उपचुनाव में कांटे का मुकाबला

आज की ताजा खबर LIVE: शिवराज सिंह चौहान द्वारा खाली की गई बुधनी विधानसभा सीट पर कांटे का मुकाबला है। यहां कांग्रेस के राजकुमार पटेल आगे चल रहे हैं। उन्हें 17084 वोट हासिल हो चुके हैं। बीजेपी के रमाकांत भार्गव को 16131 मिले हैं।

11:13 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: गाजियाबाद में बीजेपी की जीत तय

आज की ताजा खबर LIVE: गाजियाबाद उपचुनाव (Ghaziabad Elections Result) में बीजेपी के संजीव शर्मा की जीत लगभग तय है। उन्हें 34481 वोट मिल चुके हैं। सपा के सिंहराज जाटव को 9094 वोट हासिल हुए हैं। बसपा के पीएन गर्ग 3036 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

10:54 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: मानखुर्द शिवाजी नगर में अबू आजमी आगे

आज की ताजा खबर LIVE: सपा के अबू आजमी मानखुर्द शिवाजी नगर में आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, उन्हें 24272 वोट मिले चुके हैं।  इस सीट पर नवाब मलिक बुरी तरह पिछड़ गए हैं। उन्हें सिर्फ 3292 वोट हासिल हुए हैं।

10:45 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: यूपी की किन सीटों पर सपा आगे

आज की ताजा खबर LIVE: समाजवादी पार्टी यूपी की करहल और सीसामऊ विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। अन्य सात सीटों पर बीजेपी आगे है।

10:43 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand Chunav Result LIVE: झारखंड में किसे -कितनी सीटें?

आज की ताजा खबर LIVE: झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम तीस सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी अभी 26 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

Jharkhand Mukti Morcha –  30
Bharatiya Janata Party –  26
Indian National Congress –  13
Rashtriya Janata Dal – 5
AJSU Party –  2

10:05 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: गाजियाबाद में बीजेपी को बंपर बढ़त

आज की ताजा खबर LIVE: यूपी उपचुनाव में गाजियाबाद सीट पर बीजेपी ने बंपर बढ़त बना ली है। यहां बीजेपी के संजीव शर्मा को 10112 वोट मिले हैं। उनके सामने चुनाव लड़ रहे सपा के सिंहराज जाटव को सिर्फ 1276 वोट हासिल हुए हैं। बीएसपी के परमानंद गर्ग को 618 वोट हासिल हुए हैं।

09:51 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: यूपी में लोगों को डबल इंजन सरकार पर विश्वास- दयाशंकर सिंह

आज की ताजा खबर LIVE: बीजेपी नेता और योगी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बीजेपी सात सीटों पर चल रही है। लोगों ने डबल इंजन सरकार पर विश्वास जताया है।

09:43 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: महाराष्ट्र में बीजेपी 61 सीटों पर आगे

आज की ताजा खबर LIVE: महाराष्ट्र में शुरुआती रुझानों में महायुति काफी आगे निकल गई है। यहां बीजेपी 61 सीटों पर आगे चल रही है। शिवसेना शिंदे 32 सीटों पर आगे चल रही है। एनसीपी को 25 सीटों पर बढ़त है।

BJP – 61
SHS – 32
NCP – 25
NCPSP – 17

09:31 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: महाराष्ट्र में रुझानों में एमवीए बहुत पीछे

आज की ताजा खबर LIVE: महाराष्ट्र में रुझानों में महा विकास अघाड़ी काफी पीछे है। यहां बीजेपी और उसके सहयोगी दल काफी आगे निकल चुके हैं। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में बीजेपी 39 सीटों पर आगे है। 

Bharatiya Janata Party – BJP – 39
Shiv Sena – SHS – 22
Nationalist Congress Party – NCP – 19
Indian National Congress – INC – 11
Nationalist Congress Party – Sharadchandra Pawar – NCPSP- 11
Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackeray) – SHSUBT – 7

09:18 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: प्रियंका गांधी आगे

आज की ताजा खबर LIVE: वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी 9914 वोटों से आगे चल रही हैं। बीजेपी की नव्य हरिदास को अभी तक सिर्फ 1556 वोट हासिल हुए हैं।

PRIYANKA GANDHI VADRA- 13008 

SATHYAN MOKERI – CPI – 3094

NAVYA HARIDAS – BJP – 1556

09:16 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: कानपुर की सीसामऊ सीट पर नसीम सोलंकी आगे

आज की ताजा खबर LIVE: कानपुर में सपा की नसीम सोलंकी आगे चल रही है। बीजेपी के सुरेश अवस्थी दूसरे नंबर पर हैं।

NASEEM SOLANKI – 4684

SURESH AWASTHI – 2333

09:11 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: महाराष्ट्र में एनडीए की बढ़त बढ़ रही है

आज की ताजा खबर LIVE: चुनाव आयोग के आकड़ों के अनुसार, महायुति तेजी से महाराष्ट्र में बढ़त बनाती जा रही है। यहां बीजेपी चार सीटों पर आगे चल रही है

Bharatiya Janata Party – 4
Nationalist Congress Party – 4
Shiv Sena – 3
Nationalist Congress Party – Sharadchandra Pawar –  2

09:02 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: महाराष्ट्र में एनडीए आगे

आज की ताजा खबर LIVE: चुनाव आयोग के आकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में महायुति आगे चल रही है। यहां शिवेसना तीन सीटों पर, एनसीपी तीन सीटों पर और बीजेपी एक सीट पर आगे है। महा विकास अघाडी में एनसीपी शरद पवार गुट एक सीट पर आगे है।

Shiv Sena – 3
Nationalist Congress Party –  3
Bharatiya Janata Party -1
Nationalist Congress Party – Sharadchandra Pawar – 1

08:54 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: महाराष्ट्र में एनडीए डबल सेंचरी बनाएगा – जफर इस्लाम

आज की ताजा खबर LIVE: जफर इस्लाम ने कहा कि महाराष्ट्र में एनडीए डबल सेंचुरी बनाएगा। झारखंड में फिफ्टी बनेगी।

08:37 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: हमारे बिना सरकार बनीं बनेगी- बच्चू कडू

आज की ताजा खबर LIVE: प्रहार जनशक्ति पक्ष के नेता बच्चू कडू ने कहा, “मुझे लगता है कि इन चुनावों में जाति और धर्म की राजनीति हुई है। मुद्दे पर आधारित चर्चा नहीं की गई, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे यह भी लगता है कि महाराष्ट्र कहीं बीच में रहेगा – न तो एमवीए या महायुति की ओर झुकाव होगा। हमारे बिना सरकार नहीं बनेगी…”

08:32 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: महायुति जीतेगी चुनाव- राहुल नार्वेकर

आज की ताजा खबर LIVE: बीजेपी नेता राहुल नार्वेकर ने कहा कि महायुति 175 सीटें जीतेगी।

08:26 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: गाजियाबाद में बीजेपी आगे

आज की ताजा खबर LIVE: यूपी के गाजियाबाद में  बीजेपी के संजीव शर्मा ने शुरुआती बढ़त बना ली है। उनका मुकाबला सपा के सिंहराज जाटव से है।

08:17 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: दौसा में स्ट्रांग रूम खुला

आज की ताजा खबर LIVE: राजस्थान के दौसा में स्ट्रांग रूम खुल चुका है। यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है।

08:07 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: यूपी सहित उपचुनाव वाली सीटों पर मतों की गिनती शुरू

आज की ताजा खबर LIVE: देश में 13 राज्यों की 46 विधानसभा सीट और महाराष्ट्र के नांदेड़ तथा केरल के वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू हो गई है।

07:43 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: वायनाड में लोग विकास के लिए एनडीए को चुनेंगे- नव्या

आज की ताजा खबर LIVE: प्रियंका गांधी के सामने चुनाव लड़ रहीं नव्या हरिदास ने कहा, “…पिछली बार राहुल गांधी वायनाड से जीते थे, लेकिन उन्होंने इस मंडल को खारिज कर दिया और रायबरेली को बरकरार रखा। इस बार मतदान प्रतिशत कम हो गया क्योंकि भूस्खलन की घटना के बाद वे चुनाव का सामना करने के मूड में नहीं थे। अगर लोगों को वायनाड में विकास चाहिए, तो वे एनडीए का चयन करेंगे…”

07:25 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: राजस्थान में इन सात सीटों के आएंगे परिणाम

आज की ताजा खबर: राजस्थान में सात विधानसभा उपचुनावों में डाले गए मतों की गिनती के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रेगिस्तानी राज्य में झुंझुनू, रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूंबर और चौरासी सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव हुए थे।

07:15 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: वायनाड से प्रियंका गांधी लड़ रही

आज की ताजा खबर: प्रियंका गांधी वायनाड से लोकसभा उपचुनाव लड़ी हैं। यह सीट उनके भाई राहुल गाँधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। वायनाड में प्रियंका गांधी का मुकाबला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के दिग्गज नेता सत्यन मोकेरी और भारतीय जनता पार्टी की नव्या हरिदास से था।

07:12 (IST) 23 Nov 2024
आज की ताजा खबर: यूपी की इन नौ सीटों पर सबकी नजर

Aaj ki Taaja Khabar LIVE: उत्तर प्रदेश की मीरापुर, कुंदरकी, सीसामऊ, कटेहरी, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद, करहल और खैर सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव हुए। इस चुनाव को यूपी के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।