Haryana Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के चुनाव स्पष्ट हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर में नेकां और हरियाणा में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हैं। कांग्रेस पार्टी को दोनों राज्यों में बड़ा झटका लगा है। हरियाणा में अकेले दम पर जीत के दावे करने वाली कांग्रेस को पिछली बार की अपेक्षा फायदा तो हुआ है लेकिन वह 37 सीटें ही जीत पायी है जबकि बीजेपी ने 48 सीटों पर कामयाबी हासिल की है। जम्मू-कश्मीर में नेकां के साथ चुनाव लड़ने के बाद भी कांग्रेस के ज्यादातर प्रत्याशी चुनाव हार गए हैं। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को सिर्फ छह सीटें मिली हैं। 

Haryana, J&K Election Results 2024 ECI: Check Here

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए। आज के चुनाव से सबसे बड़ी सीख यही है कि कभी भी अति आत्मविश्वास में नहीं रहना चाहिए। हर चुनाव, हर सीट मुश्किल होती है। हमें कड़ी मेहनत करनी चाहिए। किसी भी तरह की अंदरूनी लड़ाई नहीं होनी चाहिए।

Haryana Chunav Result Constituency Wise | J&K Election Result Constituency Wise

Live Updates
07:35 (IST) 8 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: नायब सिंह सैनी ने की हनुमान मंदिर में पूजा

विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले ब्रह्म सरोवर में स्थित श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में पूजा की। उन्होंने दावा किया है चुनाव में बीजेपी जीतेगी।

07:24 (IST) 8 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: सच्चाई की जीत हो रही है- जगदीश शर्मा

विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE: कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीश शर्मा ने कहा – मुझे लगता है कि पूरा देश हमें बधाई दे रहा है। यहां तक ​​कि बीजेपी के लोग भी हमें बधाई दे रहे हैं। यह जीत की जीत और झूठ की हार है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा, किसानों, महिलाओं और मजदूरों के लिए बोलना और हर जाति और धर्म को आगे बढ़ाना लोगों को पसंद आ रहा है। हम हरियाणा और जम्मू-कश्मीर जीत रहे हैं। लोग राहुल गांधी को पसंद कर रहे हैं। अब नरेंद्र मोदी का समय खत्म हो गया है

07:21 (IST) 8 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: झज्जर में काउंटिंग की सभी तैयारियां पूरी


विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE: झज्जर उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि मतगणना कर्मचारियों का रैंडमाइजेशन किया जाएगा, यह तय किया जाएगा कि कौन सा मतगणना कर्मचारी किस टेबल पर जाएगा…स्ट्रांग रूम खोला जाएगा और सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी…केवल नामित मतगणना एजेंटों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है…केवल चुनाव ड्यूटी पर मौजूद लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है..

07:15 (IST) 8 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: रामबन के बीजेपी प्रत्याशी बोले- चुनाव आज आखिरी पलों में पहुंचा

विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE: जम्मू-कश्मीर की रामबन विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी सूरज सिंह परिहार ने कहा कि लोगों में जोश बहुत है…लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपने अंतिम चरण के अंतिम क्षणों में पहुंच चुकी है। आज मतगणना होगी…मतदाता बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम और हरियाणा चुनाव परिणाम क्लीयर हो चुके हैं। हरियाणा में जहां बीजेपी ने सत्ता हासिल की हैतो वहीं जम्मू-कश्मीर के नेशनल कॉन्फ्रेंस को कामयाबी मिली है।