पंजाब और जम्मू के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत अभियान जारी है। भारतीय वायु सेना और पश्चिमी वायु कमान के हेलीकॉप्टर प्रभावित नागरिकों को बचाने और राहत सामग्री गिराने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में India-Japan Economic Forum को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया न केवल भारत को देख रही है बल्कि उस पर भरोसा भी कर रही है। जापान के बाद पीएम मोदी चीन जाएंगे, जहां वह 31 अगस्त और 1 सितंबर को तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन में भाग लेंगे। पीएम मोदी रविवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भी बैठक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- LIVE: ‘जापान टेक और भारत टैलेंट का पावर हाउस’, पीएम मोदी बोले- मेक इन इंंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड

दिल्ली में गुरुवार को हुई भारी बारिश ने यातायात को बुरी तरह बाधित कर दिया। कई प्रमुख रास्तों पर पानी भर गया और सड़कों पर जाम लग गया। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर भी असर पड़ा।

बादल फटने और भूस्खलन ने उत्तराखंड में तबाही मचाई है। मुख्य रूप से रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर जिलों में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें- LIVE: पहाड़ों पर हालात खराब, दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश; हिमाचल और उत्तराखंड में अलर्ट

Live Updates
22:31 (IST) 29 Aug 2025

Aaj KI Taaja Khabar Live: बाढ़ की वजह से मनाली के पास पलचान पुल बहा

लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ के बाद मनाली के पास पलचान पुल बह गया।

22:27 (IST) 29 Aug 2025

Aaj KI Taaja Khabar Live: खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा नदी

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश और चमोली में बादल फटने की घटना के कारण गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके चलते ऋषिकेश और हरिद्वार के गंगा घाटों के किनारे रहने वाले लोगों को जल पुलिस द्वारा सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। सभी गंगा घाटों को खाली करा दिया गया है।

21:20 (IST) 29 Aug 2025

Aaj KI Taaja Khabar Live: राहुल गांधी, लालू यादव का परिवार प्रधानमंत्री से माफी मांगें – सम्राट चौधरी

बिहार में पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “जिस तरह से प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ बेतुकी भाषा का इस्तेमाल किया गया। यह स्पष्ट है कि चाहे वह कांग्रेस हो, आरजेडी हो या महागठबंधन के दल हों, उनकी मानसिकता दूसरों को गाली देने की है। इन सभी को प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां से माफी मांगनी चाहिए।”

21:06 (IST) 29 Aug 2025

Aaj KI Taaja Khabar Live: सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचे योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का दौरा किया और रोपवे के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

21:05 (IST) 29 Aug 2025

Aaj KI Taaja Khabar Live: सरकारी नौकरी देने के ऐलान पर सीएम सैनी का जताया आभार

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 1984 के दंगों के पीड़ित परिवारों को 40 साल बाद सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सैनी ने एक तरह से उन परिवारों के ज़ख्मों पर मरहम लगाने का काम किया है। इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।”

20:37 (IST) 29 Aug 2025

Aaj KI Taaja Khabar Live: पीएम मोदी ने गरीबों को जमीन से उठाकर गले लगाया- नायब सिंह सैनी

बिहार में पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ टिप्पणी पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, “जब कांग्रेस घिर गई और गिर गई तो कांग्रेस के नेता हताश हो गए और राहुल गांधी निराश हो गए… पीएम मोदी ने गरीबों को जमीन से उठाकर गले लगाया है।”

20:33 (IST) 29 Aug 2025

Aaj KI Taaja Khabar Live: बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश- पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “आपदा प्रबंधन से संबंधित बैठक में अधिकारियों को भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए। इन निर्देशों के अनुपालन में, चमोली जिले के नंदा नगर क्षेत्र में भूस्खलन होने से पहले ही प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और लगभग 15-20 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया।”

19:47 (IST) 29 Aug 2025

Aaj KI Taaja Khabar Live: 15 दिन के लिए संघ की शाखा में आएं अजय राय- बीजेपी

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आरएसएस पर दिए गए बयान को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, “अजय राय को 15 दिन के लिए संघ की शाखा में आना चाहिए। तभी उन्हें आरएसएस द्वारा किए जा रहे राष्ट्रवादी कामों का पता चलेगा। इस तरह की टिप्पणी करना ठीक नहीं है, क्योंकि उन्हें संघ के बारे में कोई जानकारी नहीं है।”

18:13 (IST) 29 Aug 2025

Aaj KI Taaja Khabar Live: बिहार से बाहर होने जा रही भाजपा- अखिलेश यादव

‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल होने बिहार पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “…बिहार की जनता भाजपा के ‘जुगाड़ आयोग’ बन चुके चुनाव आयोग पर SIR करने जा रही है… भाजपा बिहार से बाहर होने जा रही है।”

17:43 (IST) 29 Aug 2025
Aaj KI Taaja Khabar Live: बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है पंजाब- राघव चड्ढा

आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा है कि पंजाब के कई हिस्से बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, कई परिवारों ने अपने घर खो दिए हैं, खेत जलमग्न हो गए हैं और आजीविका पर असर पड़ा है। राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने गुरदासपुर और दीनानगर के कई इलाकों का दौरा किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि वह और सरकार के सभी मंत्री तथा विधायक एक महीने की तनख़्वाह बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद और राहत कार्यों के लिए दे रहे हैं।

16:53 (IST) 29 Aug 2025
Aaj KI Taaja Khabar Live: पंजाब और जम्मू में राहत अभियान जारी

पंजाब और जम्मू के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत अभियान जारी है। भारतीय वायु सेना और पश्चिमी वायु कमान के हेलीकॉप्टर प्रभावित नागरिकों को बचाने और राहत सामग्री गिराने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

16:49 (IST) 29 Aug 2025

Aaj KI Taaja Khabar Live: 9 जिलों में हैं बाढ़ के हालात- पंजाब डीजीपी

पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा, “पठानकोट, बटाला, गुरदासपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, कपूरथला, अमृतसर, तरनतारन और होशियारपुर समेत 9 जिलों में बाढ़ की स्थिति है। हमारे एसएसपी राहत कार्यों में लगे हुए हैं। प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। भारतीय वायुसेना की मदद से हम लोगों को बचाने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ड्रोन के जरिए बाढ़ग्रस्त इलाकों में खाने के पैकेट गिराए जा रहे हैं। सात नियंत्रण कक्ष चालू हैं।”

16:48 (IST) 29 Aug 2025

Aaj KI Taaja Khabar Live: गणपति दर्शन के लिए पहुंचे आरिफ मोहम्मद खान

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिल्ली में बीजेपी नेता सुनील देवधर के आवास पर भगवान गणपति के दर्शन किए।

16:18 (IST) 29 Aug 2025

Aaj KI Taaja Khabar Live: निर्देश जारी करें मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की ‘एक परिवार में 3 बच्चे’ वाली टिप्पणी पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “अगर संघ ऐसा कह रहा है, तो मोहन भागवत जी को तुरंत सभी आरएसएस सदस्यों को शादी करने और उनकी कही बात का पालन करने का निर्देश जारी करना चाहिए।”

15:22 (IST) 29 Aug 2025

Aaj KI Taaja Khabar Live: शिवाजी महाराज टर्मिनस पर जुटे मनोज जरांगे पाटिल के समर्थक

मराठा आरक्षण आंदोलन के अगुवा मनोज जरांगे पाटिल के समर्थक मुंबई पहुंच गए हैं। पाटिल का कहना है कि मराठा समाज को जब तक आरक्षण नहीं मिल जाता, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

15:02 (IST) 29 Aug 2025

Aaj KI Taaja Khabar Live: यह वोट की लड़ाई है, मतदाताओं के अधिकारों की लड़ाई है- सचिन पायलट

पटना में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “यह हिंसा इसी यात्रा का जवाब है। लाखों लोग राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा शुरू की गई ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ में शामिल हो रहे हैं। यह वोट की लड़ाई है, मतदाताओं के अधिकारों की लड़ाई है। वे (भाजपा) इस समर्थन से डरे हुए हैं, इसलिए हिंसा का सहारा ले रहे हैं। मैं इसकी निंदा करता हूँ और सरकार को इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए…”

14:32 (IST) 29 Aug 2025

Aaj KI Taaja Khabar Live: हमें पूरा विश्वास है कि इस बार बिहार में आप बदलाव देखेंगे और हमारी महागठबंधन की सरकार वहां पर बनेगी- कुमारी शैलजा

कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने मतदाता अधिकार यात्रा पर कहा, “यात्रा की प्रतिक्रिया बहुत बढ़िया है लोगों में हमने राहुल गांधी के प्रति और महागठबंधन के प्रति उत्साह देखा है और भाजपा तथा नीतीश कुमार की सरकार के खिलाफ एक माहौल पैदा हो गया है। राहुल गांधी की बात पर लोगों को जिस तरह से विश्वास और उत्साह उठता है वो हमें साफ नजर आया है। हमें पूरा विश्वास है कि इस बार बिहार में आप बदलाव देखेंगे और हमारी महागठबंधन की सरकार वहां पर बनेगी।”

14:31 (IST) 29 Aug 2025

Aaj KI Taaja Khabar Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि हमारे देश का सौभाग्य यहां की युवा शक्ति है- केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पुनर्वास महानिदेशालय-डीजीआर द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए एक विशेष रोजगार मेले का आयोजन करने पर कहा, “डीजीआर के द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया, उनके लिए जिन्होंने मां भारती की सेवा कठिन से कठिन परिस्थितियों में की… ऐसे पूर्व सैनिकों के लिए यह रोजगार मेला है… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि हमारे देश का सौभाग्य यहां की युवा शक्ति है… निश्चित रूप से डीजीआर इसके लिए बधाई के पात्र हैं। यह पूर्व सैनिक दूसरे रूप में देश की सेवा कर रहे हैं… यही पूर्व सैनिक विकसित भारत के ब्रांड एंबेसडर होंगे… न केवल पूर्व सैनिकों को बल्कि करोड़ों लोगों के लिए रोजगार के अवसर हमारे स्वदेशी अभियान के तहत उत्पन्न होंगे…”

13:25 (IST) 29 Aug 2025

Aaj KI Taaja Khabar Live: ‘पीएम मोदी की मां के लिए अपशब्द बोलकर कांग्रेस नेताओं ने घृणित काम किया’, अमित शाह बोले- जितनी गाली दोगे, उतना कमल खिलेगा

बिहार में कांग्रेस पार्टी के मंच से पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मांं के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए अपशब्दों को लेकर बीजेपी राहुल गांधी पर हमलावर है। अब खुद गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर प्रहार किया है। अमित शाह ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके नेता जितनी ज्यादा गाली पीएम नरेंद्र मोदी को देंगे, उतना ज्यादा कमल खिलेगा और बड़ा होगा। 

‘पीएम मोदी की मां के लिए अपशब्द बोलकर कांग्रेस नेताओं ने घृणित काम किया’, अमित शाह बोले- जितनी गाली दोगे, उतना कमल खिलेगा
13:24 (IST) 29 Aug 2025

बिहार SIR से संबंधित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 1 सितंबर को करेगा सुनवाई

Bihar SIR: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित याचिकाओं पर सोमवार (1 सितंबर) को सुनवाई करने पर सहमति व्यक्त की, ताकि दावे और आपत्तियां दायर करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग करने वाले आवेदनों पर विचार किया जा सके।

बिहार SIR से संबंधित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 1 सितंबर को करेगा सुनवाई
11:51 (IST) 29 Aug 2025

Aaj KI Taaja Khabar Live: पीएम मोदी मामले पर सचिन पायलट बोले- कांग्रेस पार्टी का इससे कोई लेनादेना नहीं

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दरभंगा में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी वाले एक वायरल वीडियो पर कहा, “मैं इसकी निंदा करता हूं, इसकी भर्त्सना करता हूं। कांग्रेस पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं था, हमारी यात्रा आगे निकल चुकी थी… सभ्य और सौम्य राजनीति में इस प्रकार के शब्दों का कोई लेना-देना नहीं है… हमारी पार्टी महात्मा गांधी की पार्टी है और हमने आज तक ऐसी किसी बात का समर्थन नहीं किया और न ही करेंगे।”

10:52 (IST) 29 Aug 2025

Bihar News: पीएम मोदी और उनकी मां पर की गई टिप्पणी की निंदा करता हूं- नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक पोस्ट में कहा कि दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद के मंच से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और उनकी स्व॰ माता जी के विरूद्ध जिस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है वह अत्यंत अशोभनीय है और मैं इसकी निंदा करता हूं।

10:47 (IST) 29 Aug 2025

Aaj KI Taaja Khabar Live: ‘पीएम ने मणिपुर से अपने हाथ खींच लिए’, मोदी की जापान यात्रा पर कांग्रेस का कटाक्ष

कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान और चीन यात्रा को लेकर उन पर निशाना साधते हुए कहा कि मणिपुर के लंबे समय से पीड़ित लोग अब भी उनकी यात्रा का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने राज्य से अपने हाथ खींच लिए हैं। कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, “अक्सर उड़ान भरने वाले (और उससे भी ज़्यादा बार झूठ बोलने वाले) प्रधानमंत्री जापान और चीन की यात्रा पर हैं। उनकी चीन यात्रा भारत के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। हमें चीन के साथ संबंध सामान्य करने के लिए मजबूर किया जा रहा है – ज़्यादातर उनकी शर्तों पर, और चीन भारत-अमेरिका संबंधों में आई गिरावट का भी फ़ायदा उठाने की कोशिश कर रहा है।” कांग्रेस नेता ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के साथ चीन की जुगलबंदी – जिसका खुलासा स्वयं हमारे सैन्य प्रतिष्ठान ने किया था, उसको भुला दिया गया है।”

10:10 (IST) 29 Aug 2025

Aaj KI Taaja Khabar Live: कांग्रेस पार्टी अपशब्दों के स्तर पर उतर आई है- भाजपा सांसद जगदंबिका पाल

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, “जिस तरह से प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी ने अपमानजनक टिप्पणी की है, यह देश के जनादेश का अपमान है… कांग्रेस पार्टी को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है, अब यह पार्टी अपशब्दों के स्तर पर उतर आई है… यह देश को शर्मशार करने वाले बयान हैं और निश्चित तौर पर यह उनकी(राहुल गांधी) बौखलाहट है। यदि उन्होंने माफी नहीं मांगी तो जिस तरह से देश की जनता ने उन्हें ठुकराया है, आने वाले दिनों में जनता इस देश को कांग्रेस मुक्त भारत ही ना बना दे।”

10:07 (IST) 29 Aug 2025

bihar news: राहुल गांधी ने फिर से चुनाव आयोग पर लगाया आरोप, बोले- बिहार के एक घर में 947 वोटर

Bihar Electoral Rolls: पार्टी ने बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा घर-घर जाकर किए गए सत्यापन पर सवाल उठाते हुए पूछा कि असली मकान नंबर मतदाता सूची से क्यों हटा दिए गए और इससे किसे फायदा होगा। पार्टी ने दावा किया कि यह कोई साधारण गलती नहीं है, बल्कि पारदर्शिता के नाम पर एक मज़ाक है।

राहुल गांधी ने फिर से चुनाव आयोग पर लगाया आरोप, बोले- बिहार के एक घर में 947 वोटर
10:06 (IST) 29 Aug 2025

Bihar SIR पर बवाल: तीन लाख वोटरों को चुनाव आयोग का नोटिस, डॉक्यूमेंट्स में गड़बड़ी

बिहार चुनाव में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। तमाम विपक्षी पार्टियां चुनाव आयोग की इस मुहिम के खिलाफ मजबूती से खड़ी हैं। इस बीच अब तीन लाख वोटरों को चुनाव आयोग का नोटिस गया है। उस नोटिस में बताया गया है कि उनके कुछ डॉक्यूमेंट्स में या तो गड़बड़ी या फिर उन्होंने कुछ दस्तावेज दिए ही नहीं हैं। इन वोटरों को सात दिनों का वक्त दिया गया है, तय समय में उन्हें जवाब देना होगा।

SIR पर बवाल: तीन लाख वोटरों को चुनाव आयोग का नोटिस, डॉक्यूमेंट्स में गड़बड़ी
10:05 (IST) 29 Aug 2025

Aaj KI Taaja Khabar Live: उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से भारी तबाही, कई लोग बताए जा रहे लापता

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से भारी तबाही हो गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कई लोग लापता चल रहे हैं। इससे पहले भी उत्तराखंड के कई जिलों में बादल फट चुके हैं। मौसम की मार ने देवभूमि में हालात चिंताजनक बना दिए हैं।

https://www.jansatta.com/national/cloudburst-causes-massive-destruction-in-uttarakhand-chamoli-many-people-are-reported-missing/4115353/?ref=hometopblock_hp

10:05 (IST) 29 Aug 2025

Centre To Supreme Court Govt: राष्ट्रपति और राज्यपालों के खिलाफ याचिका दायर नहीं कर सकती हैं सरकारें, जानें केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से ऐसा क्यों कहा

Centre To Supreme Court Govt: केंद्र ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि न तो कोई राज्य और न ही केंद्र सरकार विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों से निपटने में राष्ट्रपति और राज्यपालों की कार्रवाई के खिलाफ रिट याचिका दायर नहीं कर सकती हैं।

राष्ट्रपति और राज्यपालों के खिलाफ याचिका दायर नहीं कर सकती हैं सरकारें, जानें केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से ऐसा क्यों कहा
10:04 (IST) 29 Aug 2025

India-US Trade Deal: अमेरिका से बातचीत जारी, ट्रेड डील इस वजह से अटकी, 25% अतिरिक्त पेनल्टी सबसे बड़ी रुकावट

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर संकट और गहराता नजर आ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा लगाए गए 25% अतिरिक्त शुल्क हटे बिना डील आगे नहीं बढ़ पाएगी। हमारे सहयोगी इंडियन एक्सप्रेस को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत केवल तभी फिर से शुरू हो सकती है जब 25 प्रतिशत अतिरिक्त ‘ऑयल पेनल्टी’ का मुद्दा सुलझा लिया जाएगा।

India-US Trade Deal: अमेरिका से बातचीत जारी, ट्रेड डील इस वजह से अटकी, 25% अतिरिक्त पेनल्टी सबसे बड़ी रुकावट
10:03 (IST) 29 Aug 2025

PM Modi in Japan: राष्ट्रपति और राज्यपालों के खिलाफ याचिका दायर नहीं कर सकती हैं सरकारें, जानें केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से ऐसा क्यों कहा

PM Modi in Japan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच गए हैं। पीएम मोदी यहां भारत-जापान के 15वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। पीएम मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा का निमंत्रण मिलने पर दो दिवसीय दौरे के लिए टोक्यो पहुंचे हैं। पीएम मोदी की यह यात्रा यात्रा 29 से 30 अगस्त तक होगी। लगभग सात साल बाद यह पीएम मोदी का पहला जापान दौरा है।

जापान पहुंचे पीएम मोदी का भव्य स्वागत, जानिए क्यों महत्वपूर्ण है यह दौरा

Aaj KI Taaja Khabar Live: बिहार में SIR को लेकर को विपक्ष ने चुनाव आयोग के साथ मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि यह हथकंडे वोट चोरी के हैं, लेकिन हम वोट चोरी नहीं होने देंगे। वहीं, चुनाव आयोग ने कहा कि वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण किया जा रहा है।