आज की ताजा खबर, Hindi News, हिंदी न्यूज लाइव, 14 नवंबर 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मुख्य मुकाबला सत्ताधारी एनडीए और महागठबंधन के बीच है। एनडीए में बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (रामविलास) जैसी पार्टियां हैं, जबकि महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी और लेफ्ट पार्टियां हैं। वोटों की गिनती शुरू हो गई है और दोपहर 12 एक बजे तक स्थिति साफ होने लगेगी। एनडीए ने सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है, जबकि महागठबंधन ने ऐलान किया है, कि अगर उसकी सरकार बनेगी तो सीएम की कुर्सी आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को मिलेगी, जबकि डिप्टी सीएम की कुर्सी वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को मिलेगी।
Bihar Elections Results LIVE | Bihar Elections Results ECI LIVE
| क्रम संख्या | बिहार चुनाव नतीजे | सीटें (रुझान) |
| 1 | एनडीए | 159 |
| 2 | महागठबंधन | 72 |
| 3 | जनसुराज | 00 |
| 4 | अन्य | 04 |
ध्यान देने वाली बात यह है कि दूसरे चरण की वोटिंग के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल्स में एनडीए गठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि, ये देखा गया है कि एग्जिट पोल्स आम तौर पर असल नतीजों से गलत भी होते रहे हैं। पिछले चुनाव नतीजों की बात करें तो एनडीए को मामूली अंतर से बहुमत मिला था और कांटे की लड़ाई देखने को मिली थी।
देश-विदेश की आज की सभी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
Bihar Chunav Result 2025 LIVE: बीजेपी प्रवक्ता का बड़ा दावा
वोटों की गिनती जारी रहने के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन ए. सिन्हा ने कहा कि यह हमारी उम्मीदों के मुताबिक है। जंगल राज के खिलाफ वोटिंग हुई। हमारा ‘MY’ फैक्टर – महिला और युवा, उनके (महागठबंधन) ‘MY’ फैक्टर से ज़्यादा प्रभावशाली है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजद के लोग बिहार को नेपाल और बांग्लादेश बनाने की धमकी दे रहे है। मुझे लगता है कि हमें 160-170 से ज़्यादा सीटें मिलेंगी।
बिहार चुनाव परिणाम LIVE: बलरामपुर में AIMIM आगे
बलरामपुर विधानसभा सीट पर AIMIM के मोहम्मद आदिल हसन आगे चल रहे हैं। आदिल को 6041 वोट मिले हैं और उन्होंने 689 वोटों की बढ़त बनाई हुई है। लोजपा राम विलास की संगीता देवी इस सीट पर दूसरे नंंबर पर चल रही हैं। उन्हें 5352 वोट जबकि तीसरे नंबर पर CPI ML L के महबूब आलम है। उन्हें अभी तक 3643 वोट हासिल हुए हैं।
Bihar Chunav Result 2025 LIVE: लखीसराय से पीछे चल रहे विजय सिन्हा
बिहार चुनाव को लेकर जारी काउंटिंग में अभी तक एनडीए आगे चल रहा है लेकि बीजेपी के लिए झटके की बात यह है कि लखीसराय से बीजेपी के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पीछे चल रहे हैं।
Bihar Chunav Results LIVE: जदयू नौ सीटों पर आगे
बिहार में इस समय जदयू नौ सीटों पर आगे है।
1. सुपौल(43)- बिजेंद्र प्रसाद यादव
2. मीनापुर(90)-अजय कुमार
3. कुचायकोट(102)-अमरेंद्र कुमार पांडे
4. कल्याणपुर(131)-महेश्वर हजारी
5. राजगीर(173)-कौशल किशोर
6. मोकामा(178)- अनंत कुमार सिंह
7. फुलवारी(188)-श्याम रजक
8. मसौढ़ी(189)-अरुण मांझी
9. बेलागंज(232)-मनोरमा देवी
Mokama Chunav Result 2025 Live: मोकामा में जीत का जश्न मनाएंगे अनंत सिंह
दुलार चंद यादव की हत्या के मामले में आरोपी और जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह जेल में हैं लेकिन वे अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने 2,00,000 रसगुल्ले बनवाए हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए काउंटिंग जारी है और शुरुआती रुझानों में डिप्टी सीएम उपमुख्यमंत्री और लखीसराय सीट से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जिसका अनुमान था, अब वही परिणाम में बदल रहा है। बिहार की जनता ने मोदी और नीतीश कुमार पर जो भरोसा जताया है, वह देश को नई दिशा देगा। अप्पू और पप्पू बिना सोचे-समझे उन्माद का माहौल फैलाते हैं, इसलिए कोई उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता। हमारे नतीजे एग्जिट पोल से भी बेहतर होंगे।
Bye Elections Results LIVE: डम्पा सीट पर मीजे नेशनल फ्रंट आगे
डम्पा विधानसभा उपचुनाव की बात करें तो चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, मिजो नेशनल फ्रंट के डॉ. आर. लालथंगलियाना, ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट के वनलालसैलोवा से 1/5 राउंड की मतगणना के बाद 170 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
Bihar Chunav Results LIVE: ABP न्यूज ने दे दिया एनडीए को बहुमत
एबीपी न्यूज ने एनडीए को बहुमत दे दिया है। एनडीए 122 सीटों पर आगे हैं, जबकि महागठबंधन 70, अन्य 7 सीटों पर आगे चल रहा है। हालांकि अलग -अलग टीवी चैनल्स पर अलग तरह के रुझान हैं।
Bihar Chunav Results LIVE: ECI ने जारी किया पहला रुझान
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर पहला रुझान सामने आ गया है। बीजेपी दो सीटों पर आगे हो गई है, जबकि अभी तक आरजेडी का खाता भी नहीं खुला है।
बिहार चुनाव को लेकर काउंटिंग के तहत अब तक एनडीए को 78 सीटों पर बढ़त मिल गई है, जबकि विपक्षी महागठबंधन को 55 सीटों की बढ़त मिल रही है। अन्य एक सीट पर आगे हैं, जबकि जनसुराज का अभी तक खाता ही नहीं खुला है।
NDA – 78
MGB – 55
OTH – 06
JAN -00
Bihar Chunav Results: एनडीए 23 सीटों पर आगे
बिहार में वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही एनडीए को बड़ी शुरुआती बढ़त मिलती नजर आ रही है। एनडीए 23 और महागठबंधन 13 सीटों पर आगे चल रहा है। इसके अलावा अन्य 1 पर आगे हैं।
NDA- 23
MGB- 13
OTH- 01
Anta Bye-Election Results LIVE: अंता सीट पर कांटे का मुकाबला
अंता उपचुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी मोरपाल सुमन, कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के बीच है। थोड़ी देर में रुझान आने लगेंगे और पता चल जाएगा कि इस सीट पर विधायकी किसी मिलेगी।
Anta Bye-Election Results LIVE: शुरू हुई वोटों की गिनती
राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के बाद बारां कॉलेज में काउंटिंग सेंटर बनाया गया है और वहां वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बिहार चुनाव के लिए शुरू हुई वोटों की गिनती
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अनुमान के मुताबिक, पहला रुझान साढ़े 8 बजे तक आएगा।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी ने दी पूर्व पीएम नेहरू को श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह एक्स पर अपने हैंडल से पोस्ट कर पूर्व पीएम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि।”
Bihar Chunav Results 2025: नितिन नवीन बोले – जंगलराज की मानसिकता से बाहर नहीं निकली आरजेडी
बिहार चुनाव के लिए मतगणना से पहले बांकीपुर से बीजेपी प्रत्याशी और बिहार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि हम सभी को विश्वास है कि इस बार, एनडीए की सीटों की संख्या 2010 के चुनावों के आसपास होगी। एनडीए सरकार बनाने जा रही है। हमें 200 से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे (राजद) अभी भी ‘जंगल राज’ की अपनी मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाए हैं। राजद ‘जंगल राज’ का प्रतीक है।
Bihar Chunav Results 2025: पप्पू यादव बोले- एनडीए गठबंधन के खिलाफ जनता में गुस्सा
पूणिया से सांसद पप्पू यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा है कि मुझे विश्वास है कि जनता ने महागठबंधन पर अपना भरोसा जताया है। जनता में एनडीए गठबंधन के खिलाफ गुस्सा था, और वे इस बार बिहार में बदलाव चाहते हैं।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: विजय सिन्हा बोले- हम स्वीकार करेंगे मालिक जनता का जनादेश
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा ने मतगणना से पहले अशोकधाम मंदिर में पूजा-अर्चना की।उन्होंने कहा कि जगदमाता और जगद्पिता की पूजा करके हम ‘जनता मालिक’ के जनादेश को स्वीकार करेंगे।
बिहार चुनाव के लिए मतगणना से पहले आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि हम बिहार की आशाओं और अपेक्षाओं के साथ हैं। राज्य बदलाव की ओर बढ़ रहा है। दोपहर बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। तेजस्वी यादव और महागठबंधन के नेतृत्व में बदलाव। वे आगे कहते हैं, कि मेरा मानना है कि एग्ज़िट पोल पूँजी का खेल है, बाज़ार का खेल है, ‘शहं-शाह’ का खेल है। हम वो खेल नहीं खेलते।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मंत्री हरि सहनी बोले- राज्य में बनेगी एनडीए सरकार
Bihar Elections Results LIVE: बिहार चुनाव के लिए आज काउंटिंग से पहले बिहार के मंत्री हरि साहनी ने कहा कि आज के नतीजे एनडीए सरकार के सुशासन का प्रतिबिंब होंगे। नतीजे एनडीए सरकार के पक्ष में होंगे और हम उम्मीद से अधिक सीटें हासिल करेंगे।
