देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून पूरी तेजी पर है। बारिश के हालात लगातार बने हुए हैं। दिल्ली‑एनसीआर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हल्की‑से‑मध्यम बारिश जारी है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आई है और वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। मध्य भारत में विशेष रूप से महाराष्ट्र के पुणे, रायगड, सतारा और लोनावाला जैसे इलाकों में 280 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है। इससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और वन क्षेत्रों में जलभराव को लेकर सावधानी बरती जा रही है। राजस्थान के अजमेर, पुष्कर, बुंदी और सवाई माधोपुर में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जबकि उत्तर प्रदेश में 18 मौतें बारिश‑संबंधित घटनाओं में हुईं, जिसमें अधिकतर डूबने की वजह से थीं। आसाम, अरुणाचल और सिक्किम में भूस्खलन और बाढ़ के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिनमें कई लोगों की जान गई और हजारों विस्थापित हुए।

आज की बड़ी खबरें

उत्तराखंड में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। राज्य के पहाड़ी क्षेत्र लगातार हो रही भारी बारिश से त्रस्त हैं, जिससे भूस्खलन और मलवा गिरने की घटनाओं में तीव्र वृद्धि हुई है। चारधाम मार्गों सहित कई मुख्य मार्गों पर सैकड़ों किलोमीटर की सड़कें क्षतिग्रस्त या बंद हो चुकी हैं, लगभग 126 से अधिक प्रमुख रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं। घरों को नुकसान पहुंचा है और कई लोग फंसे हुए हैं। संघीय व राज्य आपदा दल (NDRF, SDRF) राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं, लेकिन लगातार होती बारिश से बचाव कार्य कठिन हो रहा है। प्रशासन ने महत्त्वपूर्ण उच्च‑जोखिम वाले इलाकों—टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली आदि में लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है और यात्रा को फिलहाल स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। अगले एक‑दो दिनों तक बारिश के चलते बाढ़ व भूस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहना आवश्यक है।

Live Updates
14:07 (IST) 28 Jul 2025
Aaj ka Mausam LIVE: उत्तराखंड में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो IMD ने उत्तराखंड के कई जिलों में तेज बारिश को लेकर चेतावनी दी है। उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि गढ़वाल क्षेत्र के टिहरी, पौड़ी और देहरादून जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

12:48 (IST) 28 Jul 2025
Aaj ka Mausam LIVE: पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश की बात करें तो मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर जैसे जिलों में तेज बारिश का अनुमान है।। इसके अलावा बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर अलीगढ़, मथुरा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर संभल जैसे जिलों में तेज बारिश की साथ बादलों की गर्जन की संभावना भी है।

12:44 (IST) 28 Jul 2025
Aaj ka Mausam LIVE: राजस्थान के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान के मौसम को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और स्कूल की छुट्टियां भी कर दी गई है।

11:56 (IST) 28 Jul 2025
Aaj ka Mausam LIVE: पटना मे भारी बारिश के चलते जलभराव

पटना में आज भारी बारिश हुई है, जिसके चलते कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। यहां तक कि बिहार विधानसभा परिसर में भी जलभराव हो गया है।

11:21 (IST) 28 Jul 2025
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली एनसीआर के आज के मौसम की बात करें तो राजधानी दिल्ली को बारिश की वजह से उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। IMD के मुताबिक, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिल्ली के लक्ष्मी नगर, रोहिणी, मदर डेयरी, नरेला, पीतमपुरा, बादली, मुंडका, पश्चिम विहार और पंजाबी बाग सहित शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश का हो सकती है।

09:57 (IST) 28 Jul 2025
Aaj ka Mausam LIVE: बिहार में भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव, पटना में ट्रैफिक पर असर

बिहार में हो रही भारी बारिश की वजह से की शहरों में आवासीय क्षेत्रों में पानी भर गया है। सड़कों पर जलभराव से रास्ते जाम हो रहे हैं। कई जगह आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1949686126526218502

09:42 (IST) 28 Jul 2025
Aaj ka Mausam LIVE: ओडिशा में भारी बारिश जारी, सैकड़ों लोगों को सुरक्षित इलाकों में भेजा गया

ओडिशा में भारी बारिश जारी है। राज्य में सुवर्णरेखा, बैतरणी और जलाका नदियों में भारी बाढ़ आ गई है। मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, सुंदरगढ़ और क्योंझर के प्रभावित इलाकों से 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

09:12 (IST) 28 Jul 2025
Aaj ka Mausam LIVE: हिमाचल प्रदेश में दो दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में दो दिन तक मौसम बिगड़ा रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार को किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर सभी 10 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

08:50 (IST) 28 Jul 2025
Aaj ka Mausam LIVE: उत्तराखंड के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

23:09 (IST) 27 Jul 2025
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में सोमवार को मौसम बदलने की चेतावनी जारी की गई। मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। तापमान 27 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, दिल्ली की हवा की गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में है। मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार को गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी चमक सकती है। लक्ष्मी नगर, रोहिणी, मदर डेयरी, नरेला, पीतमपुरा, बादली, मुंडका, पश्चिम विहार और पंजाबी बाग सहित शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश का हो सकती है।

18:48 (IST) 27 Jul 2025
Aaj ka Mausam LIVE: बिहार के 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

IMD के मुताबिक आज रविवार को बिहार के पूर्वी और उत्तर-मध्य भागों के कुछ जिलों में तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इसके साथ ही बिजली गिरने और बादलों की गर्जन हो सकती है। IMD ने जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर, खगड़िया समेत उत्तर बिहार के 14 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

16:37 (IST) 27 Jul 2025
Aaj ka Mausam LIVE: केरल में जारी बारिश का कहर

केरल में भारी बारिश का कहर जारी है। आईएमडी ने अगले पांच दिनों तक राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को भी बारिश के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

14:54 (IST) 27 Jul 2025
Aaj ka Mausam LIVE: राजस्थान के मौसम को लेकर IMD का पूर्वानुमान

राजस्थान के मौसम की बात करें तो पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्से और पश्चिमी राजस्थान के अनेक स्थानों पर हल्की से भारी होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि कुशलगढ़ बांसवाड़ा में 136.0 मिमी दर्ज हुई।

14:00 (IST) 27 Jul 2025
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली एनसीआर में आज बारिश के आसार

दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार सुबह हल्की बारिश हुई थी। इसके चलते न्यूनतम पारा कुछ नीचे आया है। इसके चलते न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। IMD ने बताया है कि आज दिल्ली एनसीआर में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।

13:11 (IST) 27 Jul 2025
Aaj ka Mausam LIVE: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी

उत्तराखंड में मौसम फिर बदला है। पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

12:04 (IST) 27 Jul 2025
Aaj ka Mausam LIVE: जयपुर में बादल छाए, अजमेर में बारिश

राजस्थान के कई जिलों में मॉनसून सक्रिय है। जयपुर में दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। अजमेर में दोपहर बाद बारिश की संभावना है, जिससे उमस और ठंडक का मिश्रित असर रहेगा। शाम तक तेज बारिश हो सकती है।

11:07 (IST) 27 Jul 2025
Aaj ka Mausam LIVE: यूपी के अधिकतर जिलों में आज बादल छाए रहेंगे, उमस भी रहेगी

उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत अधिकतर जिलों में आज बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश की संभावना है। उमस बनी रहेगी, लेकिन बारिश से हल्की राहत मिलेगी। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम में अचानक बदलाव संभव है।

10:54 (IST) 27 Jul 2025
Aaj ka Mausam LIVE: मध्य प्रदेश के कुछ शहरों में आज तेज बारिश होगी

मध्य प्रदेश में आज मौसम बदली-भरी बनी रहेगी। कुछ शहरों में तेज बारिश होगी। तापमान लगभग 26 °C रहेगा, और आर्द्रता अधिक रहेगी। शाम तक मौसम फिर से सुकून भरा और बादल छाया रहेगा।

09:54 (IST) 27 Jul 2025
Aaj ka Mausam LIVE: बिहार के 19 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

बिहार में मौसम में बदलाव हो रहा है। पहले बारिश, फिर गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। आज पटना सहित कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश जारी है। मौसम विभाग ने 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है, तेज हवाएं भी चल सकती हैं।