उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। खासकर दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सूरज आग बरसा रहा है। दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है और गर्मी इतनी ज्यादा है कि लोगों को यह करीब 50 डिग्री जैसा महसूस हो रहा है। इस कारण मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
गुड़गांव में भी हालात अलग नहीं हैं। वहां 42.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है और यलो अलर्ट जारी हुआ है। गर्मी के चलते डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग लोगों को बार-बार सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि, राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि 13 और 14 जून को तेज आंधी और बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
वहीं, दक्षिण भारत में मानसून की आहट सुनाई दे रही है। मुंबई, चेन्नई, कोयम्बत्तूर, हैदराबाद और कोलकाता में हल्की से मध्यम बारिश हुई है, और कोस्टल केरल तथा कोंकण क्षेत्रों में तेज बारिश और गरज‑चमक विवरण के साथ Yellow एवं Orange अलर्ट जारी हुआ है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार मानसून 14 जून तक उत्तर की ओर बढ़ेगा, जिससे गर्मी में राष्ट्रीय स्तर पर राहत मिलेगी। साथ ही, नॉर्थ‑ईस्ट (असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल–सिक्किम) व ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल क्षेत्रों में भारी बारिश और आंधियों की संभावना बनी हुई है।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है।
राजस्थान के जोधपुर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में भी आगामी तीन दिन अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने व लू चलने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने राजस्थान में गर्मी के और बढ़ने तथा तापमान में वृद्धि की चेतावनी जारी की है। राज्य के श्रीगंगानगर में बुधवार को तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो देश में सबसे अधिक था। IMD के जयपुर केंद्र के अनुसार राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने तथा बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में 12 एव 13 जून को अधिकतम तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का अनुमान है। इसने इन इलाकों में भीषण लू चलने और उष्ण रात्रि का दौर जारी रहने की चेतावनी दी है।
यूपी में तेज और चिलचिलाती गर्मी से लोग त्रस्त है। बुधवार को राज्य में आगरा सबसे गर्म शहर रहा। वहां का तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह लगातार तीसरे दिन 45 डिग्री के ऊपर रहा।
यूपी में तेज और चिलचिलाती गर्मी से लोग त्रस्त है। बुधवार को राज्य में आगरा सबसे गर्म शहर रहा। वहां का तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह लगातार तीसरे दिन 45 डिग्री के ऊपर रहा।
कर्नाटक में मौसम विभाग के रेड अलर्ट जारी करने पर धारवाड़ के डिप्टी कमिश्नर ने स्कूलों और कॉलेजों में एक दिन की छुट्टी घोषित की। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में कई जगह तेज बारिश की आशंका जताई है।
पंजाब और हरियाणा में लू के हालात हैं और राज्य के कुछ जिलों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बठिंडा में तापमान 47.6 डिग्री तक पहुंच गया है... यह स्थिति अगले 3 दिनों तक बनी रहेगी और हरियाणा और पंजाब के पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा।
दक्षिण भारत के केरल, पुदुचेरी, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में अगले कई दिनों तक तेज बारिश होने के अनुमान हैं। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में हुई जोरदार बारिश की वजह से हैदराबाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखी गई। राज्य में मानसून बारिश शुरू होने से मौसम में बदलाव हुआ है।
बिहार में मौसम दोहरा खेल खेल रहा है। राज्य के एक हिस्से में तेज गर्मी पड़ रही है तो दूसरे हिस्से में भारी बारिश का माहौल है। राजधानी पटना समेत कई शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर हो गया है।
मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम गर्म और उमस भरा बना हुआ है। दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि रातें थोड़ी राहत देती हैं। कहीं-कहीं आंधी और हल्की बूंदाबांदी के आसार भी बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। गर्मी से फिलहाल पूरी राहत नहीं मिलेगी।
मुंबई में फिलहाल मौसम ज्यादातर बादल और उमस भरा है, तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। अगले हफ्ते भी यही हाल रहेगा। बारिश और गरज‑चमक के साथ दिन और शाम दोनों समय उमस बनी रहेगी।
नोएडा में गुरुवार को दिन के तापमान में इजाफा होगा। यह करीब 41-42 डिग्री सेल्सिसय तक पहुंच सकता है। शाम होते-होते भी तापमान 40 डिग्री से नीचे नहीं होगा। रात में भी 38-39 डिग्री के आसपास ठंडक बनी रहेगी। वातावरण में लू और दमघोंटू माहौल रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम गर्म और humid रहेगा। बहुत हल्की से हल्की बारिश/तूफ़ान/बिजली चमकने के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलेंगी। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 42 से 44 डिग्री सेल्सियस और 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
महाराष्ट्र में मानसून समय से पहले आने के बाद अब स्थिर हो गया है। इससे कई शहरों में तापमान तेज हो गया है। हालांकि मुंबई में बादल घिरे होने से बारिश होने का अनुमान है।
हिमाचल के पांच जिलों ऊना, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर और बिलासपुर में लू चल रही है। राज्य में सबसे जयादा तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस ऊना का रहा। हमीरपुर के नेरी, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा का अधिकतम तापमान 40 से पार और शिमला का 30 के पास पहुंच गया है।
यूपी के प्रयागराज, वाराणसी, मीरजापुर, चंदौली, सोनभद्र, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर में बुधवार को गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान हैं। हालांकि गर्मी कम होने की संभावना नहीं है।
यूपी में मंगलवार को झांसी सबसे गर्म शहर रहा। वहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के 17 जिलों में बुधवार को तेज लू चलने का अनुमान है।
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही तेज बौछार पड़ने की संभावना है। मैदानी इलाकों में भी तेज बारिश होने की संभावना है।
मध्य प्रदेश के कई शहरों में बुधवार को लू और गर्म हवाएं चलने की संभावना है। इनमें ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, नीमच और मंदसौर आदि शामिल हैं।
वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई शहरों में तेज गर्मी रहेगी। दूसरी ओर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर और शहडोल में आंधी-बारिश होने का अलर्ट है।
बिहार में शुक्रवार (13 जून) से दोपहर या सुबह के समय कई जिलों जैसे पटना, भागलपुर, बक्सर, भोजपुर और रोहतास में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान संशयित जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है, जो भीषण गर्मी से कुछ राहत देने के संकेत हैं। दूसरी ओर अभी तक अधिकतर दिनों में तेज़ गर्म हवाएं जारी रहेंगी और तापमान 38–40°C के आस-पास रहेगा।