देश के मैदानी इलाकों में मानसून का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान में बीते कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई इलाकों में जलभराव से यातायात ठप हो गया है, वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह स्थिति 13 जुलाई तक बनी रह सकती है। मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे तटीय शहरों में भी उमस और बौछारों का दौर जारी है। कोलकाता में आज भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। गुजरात के 207 जलाशयों में से अधिकतर 54 फीसदी तक भर चुके हैं और कई स्थानों पर जलभराव से संबंधित अलर्ट जारी कर दिए गए हैं। उधर, गोवा में अब तक 50 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।
छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिए गए हैं। लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और राहत कार्यों को तेज किया गया है। वहीं दूसरी ओर, मध्यप्रदेश और बिहार में भी रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए भी अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में हालात और भी ज्यादा गंभीर होते जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में अब तक 85 लोगों की मौत हो चुकी है और करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। मंडी, शिमला और ऊना जैसे इलाकों में सामान्य से 86 से 110 फीसदी तक ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, जिससे भूस्खलन और सड़क मार्ग बाधित होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। नदियों के किनारे बने भवनों को लेकर सरकार अब सख्त रुख अपना रही है और निर्माण कार्यों पर रोक लगाने की तैयारी में है। मौसम विभाग ने हिमाचल, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में अगले सप्ताह भी मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बरकरार है।
दिल्ली एनसीआर में आज मौसम साफ रहेगा। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम फरीदाबाद में आज तेज बारिश हो सकती है।दिन के समय उमस वाला हालात बना रहेगा।
यूपी में अगले तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। राज्य में कानपुर, लखनऊ समेत कई शहरों में घने बादल छाए रहने और तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर, दमोह, सागर, कटनी, जबलपुर, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम जिले में आज भारी की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि यहां 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिर सकता है।
बिहार में बारिश का माहौल बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में राज्य में कई शहरों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। हालांकि उसम कम नहीं हो रही है।
दिल्ली-NCR में बीती रात कई इलाकों में बारिश हुई, लेकिन IMD के अनुसार मानसून अभी पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है। इसी वजह से तापमान में खास गिरावट नहीं आई है और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
झारखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश और उमस दोनों की संभावना बनी रहेगी। 11 जुलाई की सुबह बारिश के बाद कुछ साफ पानी और बादल छाए रहेंगे। 12 जुलाई को दोपहर में कड़कड़ाती बिजली और गुरुवार (17 जुलाई) दोपहर में बारिश का एक और दौर आएगा। बाकी दिनों में हल्की बूंदाबांदी और बादलों का मौसम रहेगा।
हरियाणा में मानसूनी हवाओं की सक्रियता से 11 से 13 जुलाई तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 14 व 15 जुलाई को राज्य के उत्तरी जिलों में ज्यादातर स्थानों पर हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा दक्षिण पश्चिमी जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने पंजाब के तीन जिलों में शुक्रवार को बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। अगले चार दिनों तक बारिश होने की संभावना कम है। 16 जुलाई के बाद मानसून फिर सक्रिय होगा।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में तेज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन के चलते प्रदेश भर में लगभग 106 सड़कें बंद हैं। इनको खोलने की कार्यवाही प्रशासन कर रहा है।
मध्य प्रदेश में इन दिनों तेज बारिश हो रही है। राज्य के दमोह में बाढ़ के पानी में एक यात्री बस बह गई। बाद में वह एक पुल से लटकी मिली। भारी बारिश की वजह से कई नदियों में पानी में तेजी से इजाफा हुआ है।
मध्य प्रदेश में अगले चार दिनों तक तेज बारिश का दौर रहेगा। शुक्रवार को राज्य के 20 जिलों में काफी तेज और 12 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिरने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी के पंगल्यूड गांव में दो परिवारों के 9 लोग नदी में बह गए। 4 शव 150 किमी दूर ज्वालापुर में मिले, जबकि 5 शव बिलासपुर और ज्वालापुर के बीच मिले हैं। नदी का बहाव बेहद तेज था। अब भी 5 लोग लापता हैं। बचाव टीमें लगातार तलाश में जुटी हैं। हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं।
हिमाचल और उत्तराखंड में भूस्खलन और बाढ़ से तबाही मच गई है। कई रास्ते बंद हैं, जनजीवन अस्त-व्यस्त है। खासकर हिमाचल में भारी नुकसान हुआ है। घर ढहे, सड़कें टूटीं और लोग बेघर हो गए हैं। हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं।
उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी है, हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 30 से ज्यादा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। बांदा, चित्रकूट, झांसी समेत बुंदेलखंड के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है, जबकि मिर्जापुर, कानपुर, आगरा और इटावा में गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका है।
बिहार में फिर सक्रिय हुए मानसून के चलते मौसम विभाग ने 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वज्रपात, तेज हवाएं और गरज के साथ बारिश की आशंका है। किसानों और खुले में रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन उमस और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। तापमान 32 से 36 डिग्री के बीच रहेगा।