दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। हालांकि, कई इलाकों में जलभराव और पेड़ों के उखड़ने की वजह से दिक्कतें भी सामने आईं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 4 मई तक तेज़ आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। भारी बारिश के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानों में देरी और कुछ फ्लाइट्स का रूट भी बदलना पड़ा।

मौसम की मार सिर्फ ट्रैफिक और फ्लाइट्स पर ही नहीं पड़ी, बल्कि जानमाल का नुकसान भी हुआ। तड़के हुई भारी बारिश के दौरान नजफगढ़ के खड़खड़ी नहर गांव में एक मकान ढहने से तीन बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। IMD ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। राजधानी के आरके पुरम, खानपुर, मिंटो रोड और मेजर सोमनाथ मार्ग जैसे इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 5:25 बजे इस हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य चलाया गया। साथ ही दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में स्कूल प्रशासन और स्थानीय निकायों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

देश के अन्य हिस्सों में भी प्री-मानसून की बारिश हुई

देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के भरतपुर में 77 मिमी तक बारिश दर्ज की गई, जबकि जोधपुर और उदयपुर संभाग में भीषण गर्मी का दौर जारी है—जैसलमेर में तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हरियाणा के यमुनानगर, पानीपत, पलवल से लेकर यूपी के आगरा, मथुरा, हाथरस और राजस्थान के डीग-भरतपुर तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्री-मानसून गतिविधियों की वजह से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि, मई के दौरान सामान्य से ज्यादा तापमान और लू चलने की चेतावनी भी मौसम विभाग ने दी है।

Pahalgam Terror Attack News LIVE

Live Updates
06:29 (IST) 2 May 2025
Ghaziabad Weather Forecast: गाजियाबाद में भी बारिश

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है लेकिन कई जगहों पर जलभराव की खबर है।

06:27 (IST) 2 May 2025
Dilli me Baarish: दिल्ली के मिंटो ब्रिज में भरा पानी

शुक्रवार सुबह हुई बारिश में दिल्ली के मिंटो ब्रिज में पानी भर गया है। लोगों की आवाजाही शुरू होने से पहले अगर यह पानी नहीं निकाला गया तो इस जगह पर ट्रैफिक जाम लगने की पूरी संभावना है।

https://twitter.com/ANI/status/1918106505540452635

05:58 (IST) 2 May 2025
IMD ने दिल्ली-NCR के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। Aaj Ka Mausam

IMD ने फिलहाल घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। भारी बारिश और आंधी-तूफान होने के कारण क्षेत्र में गंभीर मौसम स्थितियां बनी हुई हैं।

05:55 (IST) 2 May 2025
दिल्ली-एनसीआर में बारिश

मौसम विभाग के सटीक अनुमान के मुताबिक, दिल्लीवालों की आज सुबह नींद तेज आंधी-तूफान और बारिश की आवाज़ के साथ खुली।

05:47 (IST) 2 May 2025
उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत में आज का मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण गंगा तटीय पश्चिम बंगाल और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में तेज़ आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। इन इलाकों में अगले कुछ घंटों में मौसम बेहद खराब हो सकता है।

05:43 (IST) 2 May 2025
आज का मौसम | Aaj Ka Mausam

दिल्ली-NCR में तेज बारिश, वहीं हरियाणा, पंजाब और कई दूसरे राज्यों में तूफान और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

18:05 (IST) 1 May 2025
तापमान में गिरावट की उम्मीद

1 से 4 मई तक दिल्ली-NCR में हल्की बारिश के चलते तापमान 2-3°C तक गिर सकता है।

18:00 (IST) 1 May 2025
तेज़ आंधी और बारिश की संभावना: 1 से 4 मई तक NCR में IMD का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR के लिए चेतावनी जारी की है। 1 मई से 4 मई के बीच दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में तेज़ आंधी और बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान गैरज़रूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।

17:00 (IST) 1 May 2025
जम्मू – कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 01 मई से 06 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली और 40-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने के साथ छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

16:41 (IST) 1 May 2025
कहां – कहां ओलावृष्टि की संभावना?

मौसम विभाग के मुताबिक, 01 और 03 मई को सिक्किम में, 01 मई को बिहार में, 02 और 03 मई को ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश में, तथा 01-03 मई के दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।

16:39 (IST) 1 May 2025
राजस्थान में कहां – कहां लू चलने की संभावना?

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर तथा जोधपुर जिलों के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है तथा आगामी 24 घंटों में तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। उसके बाद तापमान में तीन से पांच डिग्री गिरावट की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को राज्य के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघ गर्जन/वज्रपात, हल्की वर्षा होने व 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

16:38 (IST) 1 May 2025
राजस्थान में गर्मी का दौर जारी

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में राज्य में सबसे अधिक तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर मे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार , गुरुवार सुबह तक के चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्थान में झालावाड़ व भीलवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा गंगधार (झालावाड़) में 4.0 मिमी हुई जबकि बाकी राज्य में मौसम शुष्क रहा।

15:40 (IST) 1 May 2025
कहां – कहां आंधी की संभावना?

मौसम विभाग के अनुसार, 02-04 मई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर, 03 और 04 मई को विदर्भ, 02 और 03 मई को ओडिशा में आंधी आने की संभावना है।

15:24 (IST) 1 May 2025
एमपी, बिहार, छत्तीसगढ़ को लेकर क्या है अनुमान?

मौसम विभाग के अनुसार, 03 मई तक बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तथा 05 मई तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

14:51 (IST) 1 May 2025
दिल्ली का तापमान कितना रहेगा?

IMD के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 01-03 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से अधिक और अधिकतम तापमान 01-03 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से कम रहेगा। 

14:48 (IST) 1 May 2025
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, कल दिल्ली NCR में शाम को आसमान साफ ​​रहेगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर / शाम को गरज / बिजली / धूल भरी आंधी के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से सतह पर तेज़ हवाएं चलेंगी जो बढ़कर 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

13:51 (IST) 1 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: पटना में गिरे ओले, किसानों की बढ़ी चिंता

बिहार के कई शहरों में रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से मौसम तो ठंडा हो गया, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। राजधानी पटना में कई जगह ओले गिरे हैं। आईएमडी ने लोगों को अभी और कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अलर्ट जारी किया है।

13:38 (IST) 1 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: छत्तीसगढ़ में आकाश में बादल घिरे रहने की संभावना

छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट आने के बाद मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल घिरे रहेंगे।

12:58 (IST) 1 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: महाराष्ट्र में दिन के तापमान में होगा इजाफा

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मई के पहले हफ्ते में महाराष्ट्र में गर्मी में इजाफा होगा। कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। हालांकि कई जगह आंधी और तेज हवाएं भी चलेंगी।

11:39 (IST) 1 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ से पूरे राज्य में भारी बारिश होगी

हिमाचल प्रदेश में 2 मई से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम विभाग का कहना है कि इससे 4 मई को लाहौल-स्पीति को छोड़कर पूरे राज्य में भारी वर्षा होने की संभावना है।

10:26 (IST) 1 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: मौसम विभाग ने यूपी के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया

​हिमाचल प्रदेश में मई 2025 की शुरुआत मौसम में बदलाव के साथ हो रही है। राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके कारण 1 से 5 मई तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान की संभावना है। मौसम विभाग ने 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें 50 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चल सकती हैं。

09:48 (IST) 1 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: यूपी के 61 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में लखनऊ सहित 61 जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति 6 मई तक बनी रह सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

08:31 (IST) 1 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना

उत्तराखंड के कई हिस्सों में आज पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंधी चल सकती है तथा गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी में थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे तक इसी तरह के मौसम के बने रहने की संभावना जताई है।

08:17 (IST) 1 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तेज़ गर्मी और लू की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तेज़ गर्मी और लू की स्थिति बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, यह राहत अस्थायी हो सकती है।

07:10 (IST) 1 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना

राजस्थान में 1 मई 2025 से मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना जताई गई है। जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभागों में कहीं-कहीं पर वर्षा होने की संभावना है। वहीं, बीकानेर और जोधपुर संभागों में भी हल्की वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही, दिन के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है।

07:04 (IST) 1 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: बिहार के 38 जिलों में तूफानी अलर्ट जारी

बिहार में 1 मई 2025 को मौसम ने अचानक करवट ली है। राज्य के अधिकतर जिलों में तेज़ आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखी गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 38 जिलों के लिए तूफानी अलर्ट जारी किया है, जिसमें पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, सहरसा और मुंगेर जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। इन इलाकों में 20 से 40 मिमी तक बारिश होने की संभावना है, साथ ही 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं ।​