मानसून ने देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश को कवर कर लिया है। कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। पहाड़ी, तटीय और मैदानी इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते आज चार जिलों में स्कूल बंद हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। मंडी जिले में जूनी और ब्यास नदियां उफान पर हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर चार धाम की यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित भी कर दिया गया था। ओडिशा में बुधबलंगा, सुवर्णरेखा, जलाका और सोनो जैसी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। आस-पास के इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी रह सकती है।

दिल्ली समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम: दिल्ली में मानसून की शुरुआत के बाद मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को लगातार बारिश और आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस औऱ न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड और झारखंड में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वी मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित 12 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Live Updates
09:17 (IST) 30 Jun 2025
Weather Update Live: पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर जैसे राज्यों में भारी वर्षा की संभावना है। 30 जून को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

09:06 (IST) 30 Jun 2025
Weather Update Live: हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट

पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी और लगातार बारिश के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के बाद कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

08:54 (IST) 30 Jun 2025
Weather Update Live: उत्तराखंड की इन जगहों पर होगी बारिश

उत्तराखंड में अगले 3 घंटों में जनपद देहरादून, हरिद्वार, पौडी, रूद्र प्रयाग, टेहरी, उत्तर काशी, अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ, उधम सिंह नगर ,पुरोला, जानकी चाटी, बड़कोट और देवप्रयाग में होगी जमकर बारिश।

08:47 (IST) 30 Jun 2025
Weather Update Live: उत्तराखंड में बारिश जारी

उत्तराखंड के ऋषिकेश में देर रात से बारिश जारी है, जिसके चलते आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

08:38 (IST) 30 Jun 2025
Weather Update Live: प्रशासन ने लोगों से की अपील

हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों के प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

08:32 (IST) 30 Jun 2025
Weather Update Live: यूपी के इन जिलों में जमकर होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय होने जा रहा है, लेकिन बहराइच, लखीमपुर सहित छह जिलों में अत्यधिक बारिश के आसार हैं।

08:24 (IST) 30 Jun 2025
Weather Update Live: चारधाम यात्रा से हटा प्रतिबंध

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने एएनआई को बताया कि चार धाम यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध हटा लिया गया है। आयुक्त ने कहा कि यात्रा मार्ग से सटे जिलों के जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में मौसम की स्थिति के आधार पर वाहनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

08:17 (IST) 30 Jun 2025
Weather Update Live: दिल्ली में कहां-कहां हुई बारिश

दिल्ली में रविवार को कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, आया नगर और डेरामंडी समेत कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

08:16 (IST) 30 Jun 2025
Weather Update Live: रुद्रप्रयाग में भारी बारिश

रुद्रप्रयाग जिले में रविवार देर रात से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

08:15 (IST) 30 Jun 2025
Weather Update Live: कांगड़ा और मंडी में स्कूल बंद

हिमाचल प्रदेश में आज कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते इन चार जिलों में शैक्षणिक संस्थानों को भी आज के लिए बंद किया गया है, ताकि छात्र अपने घरों में सुरक्षित रहें।

08:15 (IST) 30 Jun 2025
Weather Update Live: असम और मेघालय में रेड अलर्ट

असम, मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है।

08:14 (IST) 30 Jun 2025
Weather Update Live: दिल्ली में बारिश की संभावना

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना है।

21:15 (IST) 29 Jun 2025
Weather Update Live: जम्मू के चार जिलों को लेकर अलर्ट

जम्मू संभाग के चार जिलों को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि यहां अगले 48 घंटों में भारी बारिश हो सकती है। तापमान में गिरावट का भी अनुमान है।

21:13 (IST) 29 Jun 2025
Weather Update Live: पंजाब का कैसा मौसम?

पंजाब को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

18:54 (IST) 29 Jun 2025
Weather Update Live: उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन चुकी है। भारी बारिश की वजह से पुल भी टूटे हैं और कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड की भी खबर है।

18:52 (IST) 29 Jun 2025
Weather Update Live: हिमाचल पर 24 घंटे भारी

हिमाचल के लिए अगले 24 घंटे खासा भारी साबित हो सकते हैं, जोरदार बारिश की संभावना जता दी गई है। कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

18:50 (IST) 29 Jun 2025
Weather Update Live: बिहार में कहां-कहां बारिश?

बिहार के पटना, समस्तीपुर, सारण, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर जैसे कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बरसात का अनुमान लगाया गया है।

18:50 (IST) 29 Jun 2025
Weather Update Live: बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट

बिहार में भी मौसम ने करवट ली है, बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है, बारिश की संभावना है।

18:48 (IST) 29 Jun 2025
Weather Update Live: दिल्ली-एनसीआर में बारिश

दिल्ली में मानसून की दस्तक हो गई है, लगातार दूसरे दिन राजधानी में लोगों को बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिली है। पहले कहा जा रहा था कि दिल्ली में मानसून देर से आ रहा है, कई दिनों का इंतजार भी करना पड़ा, लेकिन अब लोगों को भीष गर्मी से राहत मिल रही है।

12:22 (IST) 29 Jun 2025
Weather Update Live: दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को भयंकर उमस और गर्मी से राहत मिली।

12:19 (IST) 29 Jun 2025
Weather Update Live: माउंट आबू में घने कोहरे के साथ बारिश

राजस्थान के माउंट आबू में घने कोहरे के साथ बारिश भी हुई। इससे तापमान काफी नीचे आ गया है।

12:17 (IST) 29 Jun 2025
Weather Update Live: देहरादून में बरसे मेघ

देहरादून के कई इलाकों में बारिश हुई है और इससे मौसम खुशनुमा हो गया है।

10:54 (IST) 29 Jun 2025
UP Weather LIVE: प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी में तेज बारिश

यूपी के प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी समेत कई जिलों में शनिवार को पूरे दिन जमकर बारिश हुई। इससे तापमान कम हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश होती रहेगी।

10:51 (IST) 29 Jun 2025
Delhi Weather LIVE: दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने के लिए काम कर रही

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि AQI बड़ी चुनौती है। नेहरू पार्क में अध्ययन कर रहे हैं, जहां सुबह लोग टहलते हैं। प्रयास है कि देखा जाए, क्या किसी खास क्षेत्र में AQI को कम किया जा सकता है। सरकार प्रदूषण कम करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रही है।

10:34 (IST) 29 Jun 2025
Uttar Pradesh Weather LIVE: मुरादाबाद में तेज बारिश से तापमान घटा

यूपी के पश्चिमी हिस्सें में इन दिनों जोरदार बारिश हो रही है। इसके चलते तीखी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। रविवार को मुरादाबाद शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है।

10:16 (IST) 29 Jun 2025
Himachal Pradesh Weather LIVE: शिमंला में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

हिमाचल की राजधानी शिमला में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज 29 जून को तेज आंधी, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम में अचानक बदलाव की संभावना जताई गई है।

08:54 (IST) 29 Jun 2025
Aaj ka Mausam LIVE: करनाल शहर में हुई बारिश, आज छाए रहेंगे बादल

हरियाणा के करनाल शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार, शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

08:49 (IST) 29 Jun 2025
Aaj ka Mausam LIVE: चारधाम यात्रा के मार्ग पर जगह-जगह सड़क टूटी, यात्रा रुकी

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के मार्ग पर जगह-जगह लैड्सलाइड होने से रास्ते जाम हो गए हैं। यात्रा रोक दी गई है। इससे श्रद्धालु फंस गए हैं। मौसम विभाग ने बारिश तेज होने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

08:36 (IST) 29 Jun 2025
Aaj ka Mausam LIVE: उत्तरकाशी में हालात खराब, रेड अलर्ट जारी

उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हालात की समीक्षा की और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मौके पर तैनात हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है, इलाके में आपात स्थिति घोषित है।

08:21 (IST) 29 Jun 2025
Aaj ka Mausam LIVE: यूपी में कहीं राहत और कहीं मुसीबत

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला-बदला है। पूर्वी हिस्सों जैसे गोरखपुर, बलिया और वाराणसी में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जिससे उमस से राहत मिली है। वहीं पश्चिमी यूपी के जिलों जैसे आगरा, मेरठ और अलीगढ़ में अब भी तेज धूप और गर्मी बरकरार है, जहां बारिश की अभी कोई संभावना नहीं दिख रही।