मानसून ने देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश को कवर कर लिया है। कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। पहाड़ी, तटीय और मैदानी इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते आज चार जिलों में स्कूल बंद हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। मंडी जिले में जूनी और ब्यास नदियां उफान पर हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर चार धाम की यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित भी कर दिया गया था। ओडिशा में बुधबलंगा, सुवर्णरेखा, जलाका और सोनो जैसी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। आस-पास के इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी रह सकती है।

दिल्ली समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम: दिल्ली में मानसून की शुरुआत के बाद मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को लगातार बारिश और आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस औऱ न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड और झारखंड में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वी मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित 12 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Live Updates
17:08 (IST) 30 Jun 2025
Delhi Weather LIVE: दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश

दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। नोएडा में भी बारिश का अपडेट है। सुबह से ही पूरे एनसीआर का मौसम सुहावना बना हुआ है।

16:18 (IST) 30 Jun 2025
Bihar Weather Updates LIVE: बिहार में मानसून ने दी दस्तक

बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है और राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जून से 2 जुलाई के बीच बिहार के कई जिलों में बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

15:19 (IST) 30 Jun 2025
UP Weather Updates LIVE: यूपी के इन इलाकों में बारिश के आसार

बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद व आसपास के इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

14:58 (IST) 30 Jun 2025
Rajasthan Weather Updates LIVE: राजस्थान के कई जिलों मे बारिश

30 जून को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

14:46 (IST) 30 Jun 2025
UP Weather LIVE: बिजनौर में गिरी दीवार

यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। लखनऊ, बुलंदशहर समेत 15 शहरों में रुक-रुक बारिश हो रही है। बिजनौर में लगातार बारिश से बारातघर की दीवार ताश के पत्तों की तरह ढह गई। घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई।

14:19 (IST) 30 Jun 2025
Chhatisgarh Weather LIVE: छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट

तापमान में गिरवाट के कारण ठंड का भी अहसास लोगों को होने लगा। तीन दिनों में जिले का तापमान और कम होने के साथ बारिश के आसार है।

14:04 (IST) 30 Jun 2025
Weather Updates Live: दक्षिण भारत में भारी बारिश की संभावना

आज यानी 30 जून को तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भारी वर्षा की संभावना है।

13:47 (IST) 30 Jun 2025
Odisha Weather LIVE: ओडिशा में बढ़ा वॉटर लेवल

ओडिशा में बुधबलंग, सुवर्णरेखा, जलाका और सोनो समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है और सोमवार तक बाढ़ आ सकती है, ऐसा एक अधिकारी ने चेतावनी दी है।

13:33 (IST) 30 Jun 2025
Himachal Weather Update LIVE: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से काफी तबाही हुई है। इसका एक भयावह मंजर भी सामने आया है। यहां पर बारिश के बाद पांच मंजिला इमारत पत्ते की तरह ढह गई।

13:15 (IST) 30 Jun 2025
Delhi Weather Live: दिल्ली में मानसून ने दी दस्तक

आखिरकार दिल्ली में दो दिन की देरी से मानसून ने दस्तक दे दी। हल्की बारिश के साथ मानसून का आगमन हुआ।

13:05 (IST) 30 Jun 2025
Uttarakhand Weather LIVE: उत्तरकाशी में भारी तबाही

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रविवार तड़के बादल फटने के कारण दो निर्माण श्रमिकों की मौत हो गई और सात लापता हो गए।

12:51 (IST) 30 Jun 2025
Haryana Weather LIVE: हरियाणा में रविवार को हुई भारी बारिश

हरियाणा के 14 जिलों में रविवार की सुबह काफी बारिश हुई। गुरुग्राम, भिवानी, हिसार, पानीपत, सोनीपत, नूंह, चरखी दादरी, नारनौल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, झज्जर, रेवाड़ी और यमुनानगर में

12:38 (IST) 30 Jun 2025
Himachal Weather Updates LIVE: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की भविष्यवाणी

आईएमडी ने कुल्लू जैसे जिलों में मध्यम गरज के साथ 5 से 15 मिमी प्रति घंटे की तीव्रता वाली बारिश की भविष्यवाणी की है।

12:04 (IST) 30 Jun 2025
Shimla Weather Update LIVE: शिमला में हाईवे बंद

शिमला से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है चक्की मोड़ पर सोमवार को फिर से मलबा गिरने के बाद हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया।

12:01 (IST) 30 Jun 2025
Pune Weather Update: पुणें में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने पुणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें 4 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी गई है।

11:58 (IST) 30 Jun 2025
Uttarakhand Weather Update Live: चारधाम यात्रा से हटा प्रतिबंध

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे का कहना है, "कल रेड अलर्ट को देखते हुए चार धाम यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगाया गया था। आज सुबह फिर से स्थिति की समीक्षा की गई और यात्रा पर प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया गया। यात्रा मार्ग पर डीएम, एसएसपी और स्थानीय प्रशासन को यह अधिकार दिया गया है कि अगर उन्हें स्थानीय मौसम और परिस्थितियों के मद्देनजर जरूरत महसूस होती है, तो वे अपने-अपने जिलों में होल्डिंग पॉइंट पर वाहनों को रोक सकते हैं। सभी परिस्थितियों पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया है... यमुनोत्री में अभी बचाव और सड़क बहाली का काम चल रहा है, इसे पूरा कर लिया जाएगा। पंजीकरण भी बहाल कर दिया गया है और यात्रा पर प्रतिबंध भी हटा दिया गया है।"

11:56 (IST) 30 Jun 2025
MP Weather Update LIVE: मध्य प्रदेश में भारी बारिश

मानसून के सक्रिय होने के बाद से मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। रविवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-उज्जैन समेत 25 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

11:44 (IST) 30 Jun 2025
Kanpur Weather Update: कानपुर में रुक-रुककर बारिश

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि 30 जून से 3 जुलाई तक लगातार रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। शहरवासियों को उमस से राहत मिलने के साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

11:35 (IST) 30 Jun 2025
Bihar Weather Update: बिहार में आफत की बरसात

बिहार में कुदरत ने कहर बरपाया। आसमान से आफत बरस रही है। घनघोर बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। भोजपुर, बक्सर और नालंदा में बिजली गिरने से नाबालिग सहित 5 की मौत हो गई।

11:23 (IST) 30 Jun 2025
Chhattisgarh Weather LIVE: छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 30 जून से पूरे प्रदेश में झमाझम का दौर चलेगा।

11:10 (IST) 30 Jun 2025
Uttarpradesh Mein Kaisa Rahega Mausam LIVE: यूपी में कैसा रहेगा मौसम

30 जून को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आईएमडी ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा कि 1 और 2 जुलाई को पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

10:58 (IST) 30 Jun 2025
Himachal weather update LIVE: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में स्कूल बंद

मौसम विभाग ( IMD ) द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के कारण हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली और बंजार उप-मंडलों में सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान सोमवार, 30 जून 2025 को बंद रहेंगे।

10:44 (IST) 30 Jun 2025
Chennai Weather LIVE: तमिलनाडु में बारिश

मौसम विभाग ने तमिलनाडु में बारिश जारी रहने का अनुमान लगाया है। शहर में गरज के साथ बारिश हो सकती है और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं।

10:30 (IST) 30 Jun 2025
Punjab Weather LIVE: पंजाब की कई जगहों पर बारिश

पंजाब के अन्य स्थानों के अलावा, फिरोजपुर, मोहाली, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट और रूपनगर में बारिश हुई। आईएमडी ने कहा कि अगले सात दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

10:23 (IST) 30 Jun 2025
Delhi Weather LIVE: दिल्ली में बारिश

दिल्ली में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश पालम इलाके में हुई है।

10:18 (IST) 30 Jun 2025
Weather Update Live: मुंबई में कैसा रहेगा मौसम

मुंबई में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। शाम 7:20 बजे सूरज ढलने की संभावना है। मुंबई में कल का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह में आर्द्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई।

10:02 (IST) 30 Jun 2025
Weather Update Live: राजस्थान में बारिश

राजस्थान में इस समय जोरदार बारिश का दौर जारी है, जिसमें पूर्वी हिस्से में मानसून सबसे अधिक सक्रिय है। आज कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली।

09:48 (IST) 30 Jun 2025
Weather Update Live: ओडिशा में भारी बारिश की संभावना

आईएमडी ने 30 जून से 5 जुलाई तक ओडिशा में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है व कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

09:41 (IST) 30 Jun 2025
Weather Update Live: महाराष्ट्र में भारी बारिश

मौसम विभाग ने 30 जून से 3 जुलाई तक महाराष्ट्र के सभी जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी ने आज सुबह 7 बजे के लिए चेतावनी भी जारी की, जिसमें अगले 3-4 घंटों के दौरान पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, मुंबई, नासिक, नंदुरबार, नांदेड़, बीड, जालना, धुले, परभणी, हिंगोली, धाराशिव, पुणे जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

09:25 (IST) 30 Jun 2025
Weather Update Live: दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम

तमिलनाडु में 28 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। केरल और माहे में 29 जून, 3 और 4 जुलाई को बारिश होने की संभावना है। तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 2 से 4 जुलाई तक बारिश होगी।