Aaj Aur Kal Ka Mausam Kaisa Rahega Delhi-NCR, UP And Bihar (कल का मौसम कैसा रहेगा): दिल्ली एनसीआर में बुधवार रात बारिश हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी हल्की बारिश का अनुमान जताया है। IMD के अनुमान के अनुसार दिल्ली – गाजियाबाद व एनसीआर के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। शुक्रवार सुबह के समय अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। शुक्रवार शाम को भी दिल्ली एनसीआर में हल्का कोहरा छाने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, बिहार, झारखंड में 24 जनवरी तक रात/सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, वेस्ट यूपी, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 25 जनवरी तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 और 25 जनवरी को कोहरे की संभावना जताई गई है। आइए आपको बताते हैं मौसम विभाग ने आपके राज्य में मौसम को लेकर क्या अनुमान जताया है।
यूपी में कल का मौसम?
मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के अनुसार, उत्तर प्रदेश में गुरुवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के अलग-अलग स्थानों पर कोहरे की संभावना जताई गई है। राज्य में अगले दो से तीन दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है।
दिल्ली में कल का मौसम?
IMD के अनुसार, दिल्ली में कल आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हवा की गति 08 किमी प्रति घंटे से कम रहने के साथ उत्तर-पश्चिम दिशा से प्रमुख सतही हवा चलने की संभावना है। सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना है। शाम और रात के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। 25.01.2025: आसमान साफ रहेगा।
दिल्ली में वायु प्रदूषण कितना है?
Delhi Air Quality Index: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक था, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक 264 रहा जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के पटना केंद्र के अनुसार, राज्य के अनेक जिलों मे सुबह के समय हल्के से माध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है| इसके अलावा मौसम विभाग ने राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
पंजाब-हरियाणा का मौसम कैसा रहेगा?
हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दोनों राज्यों के लिए IMD ने कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है।
हरियाणा में कितनी ठंडी है?
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस, हिसार में 7.8 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 10.1 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 11.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदाबाद में 11.2 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
झारखंड में कितना तापमान?
झारखंड में शनिवार से ठंड फिर से बढ़ने की संभावना है क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का अनुमान लगाया है। राज्य के कुछ जिलों को छोड़कर, अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है।
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि 24 जनवरी तक तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि इसके बाद न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। IMD के अनुमान के अनुसार, रांची का न्यूनतम तापमान 25 जनवरी को 11 डिग्री और 26 जनवरी को 10 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। शुक्रवार को झारखंड के उत्तरी और मध्य हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
राजस्थान का मौसम?
एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में बीते चौबीस घंटे में राज्य में कई जगह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को सुबह तक बीते चौबीस घंटे में राज्य में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। भरतपुर में 2.0 मिलीमीटर और टोडा भीम तथा बयाना में एक मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा भी कई जगह बूंदाबांदी हुई। इस दौरान न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चुरू में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, पिलानी में 8.0 डिग्री, संगरिया में 8.1 डिग्री, जैसलमेर में 8.6 डिग्री तथा सिरोही में 8.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 24.0 डिग्री और 15 डिग्री सेल्सियस रहा।
कश्मीर में कैसा मौसम है?
गुरुवार को कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने महीने के अंत तक मुख्यतः शुष्क मौसम रहने का अनुमान लगाया है। गुलमर्ग को छोड़कर कश्मीर घाटी के सभी मौसम केंद्रों पर रात का तापमान कम हुआ है। मौसम विभाग ने ‘चिलई-कलां’ के शेष भाग के लिए मुख्यतः शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। हालांकि, 30-31 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/हिमपात हो सकती है।