Delhi Airport Air India: दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया ने 82 साल की बुजुर्ग महिला को व्हीलचेयर देने से मना कर दिया। इसके लिए उसने काफी देर तक इंतजार किया। फिर उसे काफी दूर तक चलना पड़ा। बाद में एयरलाइन के काउंटर के पास गिर गईं। गिरने से महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। लेकिन वहां मौजूद किसी भी स्टाफ ने मदद नहीं की। अब वो दो दिन से ICU में भर्ती हैं।

बुजुर्ग महिला की पोती पारुल कंवर ने बताया कि टिकट में व्हीलचेयर देने की बात लिखी थी। उन्होंने दिल्ली से बेंगलुरु जाने के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट बुक की थी, जिसमें उनकी दादी के लिए एअरक्राफ्ट डोर तक व्हीलचेयर की विशेष मांग की थी। टिकट पर व्हीलचेयर की पुष्टि भी थी। लेकिन जब वे टर्मिनल 3 पहुंचे, तो एक घंटे इंतजार के बाद भी व्हीलचेयर नहीं मिली।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कंवर ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि आपने मेरी दादी के साथ इतना बुरा व्यवहार किया और इतना कम सम्मान दिया। आपको शर्म आनी चाहिए।

पारुल कंवर ने आरोप लगाया कि बाद में एक व्हीलचेयर आई और दादी को विमान में बैठा दिया गया, लेकिन सही मेडिकल चेकअप नहीं मिला। वह होंठ से बहते खून, सिर और नाक पर चोटों के साथ विमान में चढ़ीं।

झारखंड में NTPC के DGM की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

फ्लाइट क्रू ने बर्फ की पट्टियां दीं और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर डॉक्टर को बुलाया, जहां महिला के होंठों पर दो टांके लगाए गए। अब वे ICU में हैं और डॉक्टर उनके ब्रेन ब्लीड की आशंका जता रहे हैं। परिवार ने DGCA और एयर इंडिया में शिकायत दर्ज की है और अब कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एयर इंडिया ने माफी मांघी है। एयर इंडिया ने कहा कि हमें इस घटना का दुख है और हम महिला के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। हम मामले की पूरी जांच कर रहे हैं और जल्द से जल्द जानकारी साझा करेंगे।

यह भी पढ़ें-

मीटिंग में भिड़े ट्रंप के अधिकारी और एलन मस्क, स्टाफ में कटौती के मुद्दे पर जमकर हुई बहस

‘रात में सो नहीं पा रही, पता नहीं क्यों इस चक्कर में पड़ी…’, कोर्ट में रो पड़ी रान्या राव