केंद्र सरकार के ऐलान के बाद अब अन्‍य कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते में इजाफा हो रहा है। अब छठ के त्‍योहार के मौके पर BSNL के कर्मचारियों को तोहफा दिया गया है। इन कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते में 9 प्रतिशत से ज्‍यादा का इजाफा किया है। नवंबर में इनकी सैलरी बढ़कर आएगी। साथ ही HRA में भी बढ़ोतरी की जाएगी। इस तरह से कर्मचारियों को डबल बेनेफिट होगा।

सरकारी आदेश की मुताबिक, कर्मचारियों का डीए 170 फीसद से बढ़कर 179.3 फीसदी हो गया है। अब बीएसएनएल के बोर्ड लेवल और बोर्ड लेवल पोस्ट से नीचे काम कर रहे लोगों को इस बढ़ी दर से डीए दिया जाएगा। आपको बता दें कि डीए में बढ़ोतरी उन कर्मचारियों के लिए हुई है, जो 2007 के पे रिवीजन (Pay Revision) के आधार पर Salary पा रहे हैं। इसमें Non-executive employees को भी शामिल किया गया है। हालांकि एक अक्‍टूबर 2020, जनवरी 2021 व अप्रैल 2021 के DA की रकम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्‍योंकि उस दौरान DA Freeze रखा गया था। जबकि 01.10.2020 से 30.06.2021 के लिए DA 159.9% है।

बीते दिनों सरकार ने कहा था कि भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) में कुल 1,49,577 कर्मचारी थे, जिनमें 78,323 लोग स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति स्कीम (VRS) के तहत रिटायर हो गए हैं। संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने बताया था कि 1 जनवरी 2020 की स्थिति के अनुसार BSNL के कर्मचारियों की कुल संख्या 1,49,577 थी। इसके बाद 78,323 कर्मचारी VRS के तहत स्वैच्छिक रूप से रिटायर हो गए हैं। बता दें कि 31 मई 2021 तक लैंडलाइन उपभोक्ताओं की संख्या 2.16 करोड़ हो गई थी। 

यह भी पढ़ें: Post Office की इन योजनाओं में करें निवेश, कुछ सालों में ही पैसा हो जाएगा डबल

VRS का विकल्प देने वाले कर्मचारियों के संबंध में विभाग की ओर से BSNL को किए जाने वाले भुगतान की कोई रकम बकाया नहीं है। विभाग ने VRS का विकल्प देने वाले कर्मचारियों के लिए BSNL को अनुग्रह राशि के रूप में 13,542.05 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

बता दें कि केंद्र सरकार के बाद कई राज्‍य के कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते में बढ़ोतरी की गई है, इसमें बिहार और मध्‍य प्रदेश राज्‍य शामिल हैं। वहीं केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता 31 फीसद कर दी गई है।