24 जून 2025 के हाईलाइट्स: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज से तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचने वाले हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद सिद्धारमैया राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात करेंगे। वो मुर्मू से राज्य विधानमंडल द्वारा पारित कई विधेयकों को मंजूरी देने की मांग करेंगे। कई विधेयकों को राज्यपाल कार्यालय में स्थगित रखा गया है। इसको लेकर उन्होंने मीडिया से बात करने हुए भी कहा था कि मैं इस बात को करना चाहता था कई विधेयक लंबित पड़े हुए हैं। इसमें से कुछ विधेयक राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति को भेजा गया है। इन मुद्दों को लेकर मुझे मिलने का समय मिला है।

आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन के दौरे पर हैं। वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल पहले ही पहुंच चुके हैं। चीन में किसी भारतीय मंत्री का दौरा 7 साल बाद हो रहा है। जिसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।

Live Updates
23:40 (IST) 24 Jun 2025

Israel-Iran Ceasefire: सीजफायर के बाद अब ट्रंप, नेतान्याहू और अयातुल्ला खामेनेई का क्या होगा अगला कदम?

ट्रंप से फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान में परमाणु सुविधाओं पर हमलों को अधिकृत करवाना नेतन्याहू की अंतिम सफलता थी। …और पढ़ें
21:15 (IST) 24 Jun 2025

राजस्थान के पोखरण में योगा दिवस पोस्ट को लेकर क्यों है तनाव? पुलिस ने 13 को किया अरेस्ट

पुलिस ने कहा कि भीड़ को समझाने के प्रयासों के बावजूद, स्थिति तब हिंसक हो गई जब उन्होंने पथराव करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए कदम उठाए। पढ़िए इंडियन एक्सप्रेस की पत्रकार Parul Kulshrestha की रिपोर्ट …अधिक जानकारी
21:15 (IST) 24 Jun 2025

मुंबई-दिल्ली समेत देश के कई प्रमुख एअरपोर्ट्स पर पाईं गई खामियां, जांच के बाद DGCA ने 7 दिन में ठीक करने का दिया आदेश

डीजीसीए ने कहा कि सिस्टम में खतरों का पता लगाने के लिए भविष्य में व्यापक निगरानी की प्रक्रिया जारी रहेगी। पढ़िए इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार सुकल्प शर्मा की रिपोर्ट …और पढ़ें
16:45 (IST) 24 Jun 2025

Raj Narain: इंदिरा गांधी की परेशानी का मुख्य कारण थे राज नारायण, बगावत से कभी डरे नहीं; चरण सिंह को बुलाते थे ‘चेयर सिंह’

57 वर्षीय राज नारायण की याचिका के कारण ही इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इंदिरा गांधी के 1971 के चुनाव को रद्द कर दिया, जिसके कारण उन्हें आपातकाल की घोषणा करनी पड़ी। …अधिक जानकारी
15:05 (IST) 24 Jun 2025

जब ट्रैफिक जाम में फंस गए नितिन गडकरी, टनल प्रोजेक्ट साइट जाने का था कार्यक्रम

क्रेद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पुणे के दौरे पर थे। इसी दौरान पुणे में लगे ट्रैफिक का लो शिकार हुए। जिसके वजह से वो प्रोजेक्ट साइट पर नहीं जा सकते। …यहां पढ़ें
14:07 (IST) 24 Jun 2025

Vande Bharat Water Leakage: वंदे भारत ट्रेन के कोच में बहा ‘झरना’, यात्रियों को हुई परेशानी; देखें वायरल VIDEO

Vande Bharat Water Leakage: ट्रेन करीब सुबह 6 बजे कैंट रेलवे स्टेशन से चली थी। प्रयागराज पहुंचने से पहले ही सी-7 कोच की 76 नंबर सीट के ऊपर पानी टपकना शुरू हो गया। …और पढ़ें
13:14 (IST) 24 Jun 2025

आतंकियों ने बंदूक की नोंक पर छीना फोन, सिम कार्ड एक्टिव करने के बाद बाप-बेटे पहुंच गए थाने; जानें पूरा मामला

Jammu-Kashmir News: उधमपुर के खब्बल गांव का रहने वाला यह परिवार आतंकियों से जान को खतरा होने के डर से दो हफ्ते पहले सांबा जिले में चला गया था। सांबा में वे बारी ब्राह्मणा की एक फैक्ट्री में काम करते थे। पढ़ें इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार अरुण शर्मा की रिपोर्ट… …और पढ़ें
13:05 (IST) 24 Jun 2025

पंजाब में AAP सरकार के खिलाफ मानी जा रही थी सत्ता विरोधी लहर, बावजूद लुधियाना पश्चिम में मिली जीत, इन वजहों से संजीव अरोड़ा के सिर बंधा सेहरा

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में संजीव अरोड़ा को जीत मिली है। ये चुनाव आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की मौत के बाद हुआ। ऐसा माना जा रहा था कि आप सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है। …अधिक जानकारी
12:21 (IST) 24 Jun 2025

Nitin Gadkari on Bureaucracy: ‘पैसे की कमीं नहीं…’ नितिन गडकरी ने गिनाईं नौकरशाही की कमियां, बोले- लीक हटकर सोचते ही नहीं

Nitin Gadkari on Bureaucracy: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अधिकारियों को लेकर कहा कि वे आम तौर पर नए आइडियाज पर काम ही नहीं करते और उन्हें रिजेक्ट कर देते हैं। …अधिक जानकारी
11:32 (IST) 24 Jun 2025

जज शेखर कुमार यादव के खिलाफ होगा महाभियोग का एक्शन? प्रस्ताव के लिए 50 सांसदों का सिग्नेचर वेरिफाई, जानें क्या है ये पूरा मामला

Shekhar Kumar Yadav Impeachment Notice: जज शेखर कुमार यादव पर एक विवादित बयान को लेकर सांसदों ने महाभियोग का नोटिस भेजा था, जिसको लेकर सूत्रों का कहना है कि अगले सत्र में इस मुद्दे पर एक्शन लिया जा सकता है। पढ़ें दामिनी नाथ और लिज मैथ्यू की रिपोर्ट… …यहां पढ़ें
10:53 (IST) 24 Jun 2025

2008 में सोनिया गांधी ने वापस लिए थे जवाहरलाल नेहरू से जुड़े लेटर, अब PMML ने किया ये बड़ा फैसला

इस साल 15 जनवरी को पीएमएमएल सोसायटी और कार्यकारी परिषद का पुनर्गठन किया गया और प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा को संगठन के अध्यक्ष के रूप में एक और पांच साल का कार्यकाल मिला। …और पढ़ें
10:43 (IST) 24 Jun 2025

रिपोर्ट: शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने में विटामिन डी काफी मददगार, पोषक तत्वों की करता है पूर्ति

द अमेरिकन जर्नल आफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित अध्ययन में टेलोमेरेस पर गौर किया गया है, यह गुणसूत्रों के सिरों पर छोटे सुरक्षात्मक ढक्कन की तरह होता है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, ये सिरे घिसते जाते हैं, जो दिल की समस्याओं, कैंसर और उम्र से संबंधित बीमारियों का करण बनता है। टेलोमेरेस जितने छोटे होंगे, कोशिकाएं उतनी ही घिसी हुई होंगी। …यहां पढ़ें
09:55 (IST) 24 Jun 2025

Blog: आर्थिक चुनौतियों से जूझते छोटे उद्यम, सरकार के प्रयास के बाद भी नहीं ठीक हो रही स्थिति

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम देश के सकल घरेलू उत्पाद में 29 फीसद से अधिक का योगदान करते हैं। विनिर्माण क्षेत्र में भी इनका योगदान 33 फीसद है। ये कुल निर्यात में 45 फीसद से अधिक का योगदान करते हैं। पढ़ें अजय जोशी के आर्टिकल- …पूरी जानकारी
09:00 (IST) 24 Jun 2025
Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar: रक्षा मंत्री चीन के दौरे पर

भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन के दौरे पर हैं। उनके साथ अजित डोलाभ चीन में ही हैं।