दुनियाभर में शनिवार को योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर विशाखापट्टनम में लाखों लोगों के साथ योग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आइए, हम सब मिलकर योग को एक जन आंदोलन बनाएं। एक ऐसा आंदोलन, जो विश्व को शांति, स्वास्थ्य और समरसता की ओर ले जाए और योग मानवता को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम बने।

इजरायल के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने भारत के लिए एयरस्पेस खोल दिया है और ऑपरेशन सिंधु के तहत वहां फंसे स्टूडेंट्स को भारत सरकार वापस ला रही है।

Live Updates
19:54 (IST) 21 Jun 2025

पायलट बोला MAYDAY-MAYDAY... चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

चेन्नई जा रही एक इंडियो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। बताया जा रहा है कि पायलट ने ईंंधन की कमी के बाद MAYDAY का कॉल दिया था, उसके तुरंत बाद ही बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। ...पूरी जानकारी
15:05 (IST) 21 Jun 2025

Bihar Politics: 'मेरा बाप चारा चोर…', पटना में लगे लालू-तेजस्वी के विवादित पोस्टर

Bihar Politics: बिहार में लालू यादव और तेजस्वी यादव के विवादित पोस्टर लगे हैं। इसमें आरजेडी चीफ लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव को भैंस पर बैठा हुआ दिखाया गया है और कैप्शन दिया गया है, 'मेरा बाप चारा चोर… मुझे वोट दो।' ...और पढ़ें
13:32 (IST) 21 Jun 2025

ईरान-इजरायल हमले पर सोनिया गांधी को परेशान कर रही भारत की चुप्पी, मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल

Israel-Iran Conflict: ईरान-इजरायल टकराव को लेकर विपक्षी दल लगातार मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल खड़े किए हैं। ...अधिक जानकारी
13:06 (IST) 21 Jun 2025

चुनाव से पहले CM नीतीश का मास्टरस्ट्रोक, बुजुर्ग-दिव्यांग और विधवा महिलाओं के खाते में आएंगे इतने रुपये

Bihar News: नीतीश कुमार ने कहा कि इस योजना के तहत विधवा महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांग लोगों को जुलाई माह से 400 रुपये की जगह अब 1,100 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। ...अधिक जानकारी
12:02 (IST) 21 Jun 2025

'PAK को घुटने टेकने पड़े, कोई भी हमला उसे महंगा पड़ेगा', राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी वॉर्निंग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला सिर्फ आतंकवाद की घटना नहीं थी, बल्कि सीमा पार से सामाजिक और सांप्रदायिक एकता को भी निशाना बनाया गया था। उन्होंने कहा, 'हमने न सिर्फ उनकी साजिशों को नाकाम किया, बल्कि जवाबी कार्रवाई भी की, जिससे पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े और उसके बाद ही हमने ऑपरेशन सिंदूर को स्थगित किया।' ...पूरी जानकारी
11:02 (IST) 21 Jun 2025

सिंधु का पानी किसी और राज्य के साथ नहीं किया जाएगा शेयर, उमर अब्दुल्ला की केंद्र को दो टूक; AAP बोली- CM एकतरफा फैसला नहीं ले सकते

Indus Water: आम आदमी पार्टी ने कहा कि उमर अब्दुल्ला एकतरफा फैसला नहीं ले सकते। राज्य में पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग ने पीटीआई से कहा, 'जब भी युद्ध होता है, पंजाब युद्ध का मैदान बन जाता है और जब देश को खाद्यान्न की जरूरत होती है, तो यह देश का अन्न भंडार बन जाता है। अब जब पानी उपलब्ध है, तो पंजाब का इस पर वैध दावा है।' ...और पढ़ें
10:47 (IST) 21 Jun 2025

kashmir News: तिहाड़ जेल में बंद अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की बिगड़ती सेहत पर कश्मीर के नेता चिंतित, केंद्र से लगाई ये गुहार

शब्बीर शाह को जून 2019 में कथित तौर पर आतंकी फंडिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में शाह की जमानत याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। ...पूरी जानकारी
09:32 (IST) 21 Jun 2025

फाइटर जेट्स पर नई जंग? अमेरिकी F-35 के जवाब में राफेल को प्रमोट कर रहे मैक्रों

Rafale vs F-35 Jet: राफेल को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों का पोस्ट उसे बढ़ावा देने के तौर पर देखा जा रहा है और सवाल उठा रहा है कि क्या फ्रांस भी आत्मनिर्भर वाली नीति अपना रहा है। ...और पढ़ें
09:28 (IST) 21 Jun 2025

'कुछ भी कर लूं नोबेल प्राइज नहीं मिलेगा…', कांगो-रवांडा डील के बाद छलका अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दर्द

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि चाहे मैं कुछ भी करूं, लेकिन लोग जानते हैं और यही मेरे लिए मायने रखता है। ...और पढ़ें
09:21 (IST) 21 Jun 2025

Iran Israel Conflict: ‘बढ़ सकता है हवाई भाड़ा, बंद हो सकता है पोर्ट…’, ईरान-इजरायल संघर्ष को लेकर एक्सपोर्टर्स परेशान, सरकार से की ये मांग

हवाई भाड़ा बढ़ा तो इसका क्या असर होगा? ईरान-इजरायल के बीच जंग शुरू होने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। ...और पढ़ें
08:52 (IST) 21 Jun 2025

मेरठ वाली मुस्कान से आगे निकली मुजफ्फरनगर की मुस्कान, प्रेमी संग निकाह के लिए उजाड़ दी अपनी 'फुलवारी'

Muzaffarnagar News: एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम की वजह साफ नहीं थी तो विसरा को प्रिजर्व रखा गया था। शक के आधार पर आरोपी मां मुस्कान से पूछताछ की गई तो हत्या का पूरा राज खुल गया। महिला का जुनैद से काफी लंबे वक्त से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ...यहां पढ़ें
08:00 (IST) 21 Jun 2025
Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar LIVE: विशाखापत्तनम में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

विशाखापत्तनम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

https://twitter.com/ANI/status/1936246536994013367

07:58 (IST) 21 Jun 2025
Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar LIVE: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने किया योग

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने InternationalDayofYoga2025 पर योगाभ्यास किया।

https://twitter.com/i/status/1936245422131233244

07:55 (IST) 21 Jun 2025
Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar LIVE: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर में किया योग

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर योग किया।

https://twitter.com/i/status/1936244939400396960