2 जून 2025 के मुख्य हिंदी समाचार: पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश आफत की तरह बरस रही है। सिक्किम से लेकर असम तक बारिश का असर दिखने लगा है। इस बारिश की वजह से 30 लोगों के मरने की जानकारी मिल रही है। वहीं कई इलाकों में पानी भी भर चुका है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से असम के 12 जिलों के 175 गांवों के डूबने की जानकारी दी गई है। राज्य के मुख्यमंत्री ने बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह से बात की। जिसके बाद से राहत और बचाव कार्य के लिए सेना उतर चुकी है। मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में बाढ़ की वजह से सड़कें तबाह हो गई हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि आफत की बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करना चाहिए।

पूर्वोत्तर राज्यों में पर्यटन के लिए गए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सिक्किम के नीमचेन प्रेमलखा के पास भूस्खलन हुआ है। जिसको लेकर अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को सतर्क रहने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि सड़क संपर्क टूटने की वजह से लाचेन में करीब 112 पर्यटक और लाचुंग में 1,350 पर्यटक फंसे हुए हैं।

Live Updates
23:16 (IST) 2 Jun 2025

'अगर पाकिस्तान परेशानी पैदा कर रहा है तो…', आतंकवाद के मुद्दे पर एलन मस्क के पिता का बड़ा बयान

Elon Musk father Errol Musk: एरोल मस्क ने आतंकवाद के साये में जी रहे कश्मीरियों की परेशानियों को खत्म करने का आह्वान करते हुए कहा, 'अगर पाकिस्तान परेशानी पैदा कर रहा है, तो इसके बारे में कुछ किया जाना चाहिए।' ...यहां पढ़ें
22:15 (IST) 2 Jun 2025

IAS अधिकारी की किस बात से छिड़ा विवाद? SC/ST आयोग ने भेजा नोटिस; चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट

IAS Dr V S Alagu Varshini Toilet Remark: तेलंगाना सोशल वेलफेयर रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस सोसाइटी की सचिव अलगु वर्षिणी ने गुरुकुल स्कूल के छात्रों के बारे में अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया है। ...अधिक जानकारी
18:23 (IST) 2 Jun 2025

कौन हैं IPS रचिता जुयाल? 10 साल की सर्विस के बाद दिया इस्तीफा, मीडिया से बोलीं- मेरी लाइफ में भी कुछ प्लान हैं

Who is IPS Rachita Juyal: रचिता जुयाल ने कहा कि मेरा इस्तीफा पूरी तरह से व्यक्तिगत कारणों से है और किसी राजनीतिक या बाहरी दबाव से प्रभावित नहीं है। यह फैसला उत्तराखंड की प्रशासनिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि इस सेवा ने मुझे योगदान करने के सार्थक अवसर दिए हैं। मैं उत्तराखंड से जुड़ी रहूंगी। ...अधिक जानकारी
18:12 (IST) 2 Jun 2025

'बकरे के साइज का केक काटें', ईद से पहले बीजेपी विधायक ने डीसीपी को लिखा पत्र, कर दी ये बड़ी मांग

Ghaziabad News: नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि जहां पर एयरफोर्स स्टेशन है वहां पर ऑर्डिनेंस लगता है। अगर वहां पर इस तरह बकरीद के नाम पर पशुओं का कटान होगा तो एक तरह से राष्ट्रद्रोह का मसला बनता है। ...यहां पढ़ें
17:27 (IST) 2 Jun 2025

'क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है?', आर्टिकल 370 पर टिप्पणी के बाद सलमान खुर्शीद का एक और बड़ा बयान

Salman Khurshid: एक्स पर पोस्ट करते हुए खुर्शीद ने लिखा, 'जब आतंकवाद के खिलाफ मिशन पर, भारत का संदेश दुनिया तक पहुंचाने के लिए, यह दुखद है कि घर में लोग राजनीतिक निष्ठाओं की गणना कर रहे हैं। क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है?' ...और पढ़ें
16:59 (IST) 2 Jun 2025

Bangladesh News: बांग्लादेश चुनाव में कट्टरपंथी संगठनों की होगी एंट्री, यूनुस ने हटाया था बैन; जानिए भारत पर क्या होगा असर

Bangladesh News: जमात-ए-इस्लामी अभी तक कभी बहुमत हासिल नहीं कर पाई है, लेकिन किंगमेकर की भूमिका निभाती रही है। यह पहले बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की सहयोगी रही है। ...पूरी जानकारी
16:19 (IST) 2 Jun 2025

'मेरी मां कहां हैं?', सुप्रीम कोर्ट में गूंजी बेटे की करुण पुकार, सवालों के घेरे में असम सरकार; जानें मामला

Supreme Court: यूनुस ने आरोप लगाया है कि असम पुलिस ने उनकी मां और अन्य लोगों को रात भर हिरासत में रखा। ...यहां पढ़ें
16:18 (IST) 2 Jun 2025

'हाईकोर्ट जाएं', सुप्रीम कोर्ट का निर्वासन याचिका पर विचार करने से इनकार; असम सरकार की पुशबैक नीति का मामला

Supreme Court: याचिका में सुप्रीम कोर्ट से मांग की गई थी कि वह असम सरकार को निर्देश दे कि फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल द्वारा किसी व्यक्ति को विदेशी नागरिक घोषित करने से पहले उचित सुनवाई और अपील का मौका दिया जाए। ...अधिक जानकारी
16:16 (IST) 2 Jun 2025

पहले रॉड से पीटा और फिर सिगरेट दागी, स्पेशल स्कूल में पढ़ने वाले मानसिक रूप से दिव्यांग भाईयों का कर्मचारी ने किया यौन शोषण

देहरादून में मानसिक रूप से दिव्यांग भाइयों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें ऐश्वर्या राय का आर्टिकल ...और पढ़ें
16:03 (IST) 2 Jun 2025

Northeast Floods: Sikkim में मिलिट्री कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 जवानों की मौत, 6 लापता

Northeast Floods: अधिकारी ने एक बयान में कहा कि क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुई। इसमें तीन सैनिकों की मौत हो गई है। इन सभी की पहचान हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मुनीश ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखड़ा के तौर पर हुई है। ...अधिक जानकारी
15:29 (IST) 2 Jun 2025

"उसकी किडनी में पथरी है, उसे न्यूज पेपर पढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही...", कंटेंट क्रिएटर शर्मिष्ठा पनोली के वकील बोले, जल्द उसे निकालेंगे जेल से बाहर

पश्चि्म बंगाल की रहने वाली कंटेंट क्रिएटर शर्मिष्ठा पनोली और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली के वकील ने कहा है कि जेल में उनको पढ़ने के लिए अखबार और मैगजीन नहीं दी जा रही है। ...यहां पढ़ें
15:23 (IST) 2 Jun 2025

'भारत जी-20 की मेजबानी करता है और पाकिस्तान टी-20…', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं - PAK सरकार आतंकवाद की पनाहगार

All Party Delegation: प्रियंका चतुर्वेदी ने लंदन में कहा, 'हमने जी-20 की बहुत सफल अध्यक्षता की। हम जी-20 की मेजबानी करते हैं, जबकि पाकिस्तान टी-20 की मेजबानी करता है। इसमें दुनिया के टॉप 20 आतंकवादी शामिल हैं।' ...यहां पढ़ें
14:35 (IST) 2 Jun 2025

"पाकिस्तान की भाषा बोल रहे मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए...", - भड़के बिहार बीजेपी अध्यक्ष

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों को भारत की जनता कभी मांफ नहीं करेगी। ...यहां पढ़ें
14:16 (IST) 2 Jun 2025

भारत में सिर्फ दो शोरूम खोलना चाहती है टेस्ला, मैन्युफैक्चरिंग में कोई इंटरेस्ट नहीं- एचडी कुमारस्वामी

Tesla in India: टेस्ला को लेकर खबरें है कि जल्द ही कंपनी की कारें भारतीय सड़कों पर दिखेंगी लेकिन इस बारे में अब केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि एलन मस्क की कंपनी भारत में केवल शोरूम ही खोलना चाहती है। ...अधिक जानकारी
13:33 (IST) 2 Jun 2025

Explained: बांग्लादेश में शेख हसीना पर क्यों चलाया जा रहा 'मानवता के विरुद्ध अपराध' का मुकदमा?

Bangladesh News: अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण का गठन 1973 के अधिनियम के तहत किया गया था जिसका उद्देश्य 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान युद्ध अपराधियों पर मुकदमा चलाना था। विडंबना यह है कि बाद में हसीना ने ही इसे पुनर्जीवित किया है। पढ़े रिषिका सिंह की रिपोर्ट... ...पूरी जानकारी
12:55 (IST) 2 Jun 2025

Anna University Rape Case: 'बिना किसी माफी के आजीवन कारावास', चेन्नई की अदालत ने अन्ना यूनिवर्सिटी रेप केस के दोषी को सुनाई कड़ी सजा

अदालत का यह फैसला छात्रा द्वारा 24 दिसंबर, 2024 को शिकायत दर्ज कराने के लगभग 6 महीने बाद आया है। ...पूरी जानकारी
12:51 (IST) 2 Jun 2025

उत्तराधिकार की जंग के बाद साथ आएंगे अजित पवार और सुप्रिया सुले? समझिए चाचा-भतीजे की मुलाकात के सियासी मायने

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एनसीपी के टूटने के बाद सारी मूल पार्टी की ताकत अजित पवार के हाथों में चली गई थी जिसके बाद लोकसभा चुनाव में अजित गुट को झटका लगा था विधानसभा सीटों में एनडीए के साथ रहते हुए पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। ...पूरी जानकारी
12:14 (IST) 2 Jun 2025

MGNREGA के लिए ग्रामीण मंत्रालय मांगे 5.23 लाख करोड़ रुपये, फिर भी कम हो रहा काम और फंड

सरकार के सूत्रों ने कहा कि EFC मूल्यांकन और अनुमोदन अगले वित्त आयोग चक्र के लिए अपनी योजनाओं का मूल्यांकन और अनुमोदन करने के लिए केंद्र की कवायद का हिस्सा है। ...पूरी जानकारी
11:38 (IST) 2 Jun 2025

दलित नेता को प्रदेश की कमान सौंपने के पीछे की क्या है वजह; जानें, यूपी की राजनीति में अनुप्रिया पटेल की क्या है तैयारी?

अनुप्रिया पटेल ने कुर्मी और अति पिछड़ा वोट बैंक वाली पार्टी अपना दल (एस) के नई प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी जाटव समाज से आने वाले आरपी गौतम को दी है। जिसके पीछे की वजह को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। ...पूरी जानकारी
11:18 (IST) 2 Jun 2025
नार्थ-ईस्ट के राज्यों में बारिश और बाढ़ से भारी तबाही, आपदा में 34 लोगों की मौत

सेना ने अब तक बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से 500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। कुछ इलाकों में भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है। ...अधिक जानकारी

10:15 (IST) 2 Jun 2025
Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar: केदारनाथ धाम पहुंची सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता अपने परिवार के साथ उत्तराखंड केदारनाथ धाम पहुंचीं हैं। जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए हैं।

09:57 (IST) 2 Jun 2025

यमुना को लेकर क्या है रेखा गुप्ता का प्लान? एक साल में बन जाएगा रिवरफ्रंट, ये खास सुविधाएं देने की तैयारी

बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया था कि अगर वह सत्ता में आई तो यमुना नदी की सफाई की जाएगी और गुजरात के साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर रिवरफ्रंट विकसित किया जाएगा। ...और पढ़ें
09:54 (IST) 2 Jun 2025
गाजियाबाद से पहले ट्रैक पर ही उतर गए तीन लोग, पुलिस ने चैक किए बैग तो रह गई दंग

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि तीनों को एक बड़े तस्कर ने भेजा था, जिसने खुद टिकट की बुकिंग कराई थी। पहले भी ये लोग इसी तरह यात्रा कर चुके थे और हर बार कन्फर्म टिकट ही लेते थे ताकि शक न हो। ...पूरी जानकारी

09:51 (IST) 2 Jun 2025

रूस पर ड्रोन अटैक को जेलेंस्की ने बताया 'शानदार', US सीनेटर्स बोले- विनाशकारी युद्ध की प्लानिंग कर रहे पुतिन

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर हवाई हमलों के जरिए उसके कई एयरबेस को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। वहीं इस ड्रोन अटैक को यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शानदार बताया है। ...और पढ़ें
09:31 (IST) 2 Jun 2025
Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar : सिक्किम में फंसे 1350 से ज्यादा पर्यटक

सिक्किम के नीमचेन प्रेमलखा के पास भूस्खलन हुआ है। जिसको लेकर अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को सतर्क रहने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि सड़क संपर्क टूटने की वजह से लाचेन में करीब 112 पर्यटक और लाचुंग में 1,350 पर्यटक फंसे हुए हैं।

09:24 (IST) 2 Jun 2025
Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar : प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से की अपील

पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत और बचाव के लिए प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है।

09:23 (IST) 2 Jun 2025
Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar : राहत और बचाव कार्य के लिए उतरी सेना

पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ और बारिश की स्थिति को देखते हुए राहत और बचाव कार्य के लिए सेना उतर गई है।