सर्दियों का मौसम आने वाला है। इस मौसम में ठंड से बचने के लिए लोग खुद को कंबल से ढककर रखना ही पसंद करते हैं। ठंड की वजह से कई लोग एक्सरसाइज करना बंद कर देते हैं क्योंकि सर्दी में कंबल से बाहर निकलने का मन नहीं करता है। मगर सर्दियों के मौसम में भी फिट रहना जरुरी होता है। सर्दियों में फिट रहने के लिए योग की मदद ली जा सकती है। यह योगासन ना सिर्फ आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं बल्कि आपके शरीर को गर्म भी रखते हैं जिससे आपको ठंड नहीं लगती है। तो आइए आपको उन योगासनों के बारे में बताते हैं जो सर्दी में भी आपको गर्मी का एहसास करा सकते हैं।

कपालभाती:
इसे करना काफी आसान होता है। कपालभाती करने के लिए पालथी मारकर बैठ जाएं। अब तेज गति से गहरी सांस लें। ऐसा करने से आपरके शरीर में सिर से लेकर पैरों तक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

गरुड़ासन:
गरुड़ासन की मदद से शरीर को गर्म रखा जा सकता है। यह आपके सोचने की क्षमता को संतुलित करता है। यह कंधों और पैर के पिछले हिस्से को मजबूत बनाने में मदद करता है।

बकासन:
बकासन की मदद से आपके हाथ और कलाई मजबूत बनते हैं। साथ ही यह कमर को स्ट्रेच करता है। इसे करना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन जब आप एक बार इसे करना सीख जाते हैं तो यह आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

उत्तानासन:
सर्दियों के मौसम में सभी को घर के अंदर रहना पसंद होता है। इस योगासन को करने से आपकी किडनी और फेफड़े सक्रिय होते हैं। इसके साथ ही यह दिमाग को शांत करने और चिंता दूर करने में मदद करता है।

वीरभद्रासन 3:
वीरभद्रासन 3 फोसर, संतुलन और शरीर को स्ट्रेंथ प्रदान करने में मदद करता है। इससे आपकी कमर और पैर लचीले बनते हैं। जो आपको सर्दियों में भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

भुजंगासन:
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भुजंगासन फायदेमंद होता है। यह शरीर में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाता है। साथ ही कमर के निचले हिस्से को मजबूती प्रदान करने के साथ लचीलेपन में सुधार करता है।

सर्वांगासन:
सर्वांगासन आपके कंधे और गर्दन के लिए फायदेमंद होता है। इसे करने से कंधे और गर्दन में खिंचाव पैदा होता है। साथ ही हृदय स्वस्थ रहता है।