एब्स बनाने के लिए जरुरत है सही और उचित डाइट और परिश्रम की। अगर इन तीन चीजों को सही तरीके से उपयोग किया जाए तो एब्स बनाना मुश्किल नहीं है। वो लोग जो एब्स बनाने के लिए जिम नहीं जाना चाहते हैं वो लोग भी योग की मदद से एब्स बना सकते हैं। ये योगासन पेट की मांसपेशियों पर जोर डालकर पेट की चर्बी कम करता है। कुछ ऐसे प्रभावी योगासन होते हैं जिनका नियमित रूप से अभ्यास आपके पेट के फैट को बर्न करने में मदद करता है, साथ ही आपके वजन को भी आसानी से कम करता है। अगर आप भी फ्लैट एब्स बनाना चाहते हैं तो इन योगासन का अभ्यास जरूर करें।

वृक्षासन:
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर सीधे खड़ें हो जाएं। अब अपने बाएं पैर को दाएं जांघ पर फ्लैट रखें। अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाते हुए नमस्ते के पोजिशन में रखें और आंखें बंद रखें। इस अवस्था में कम से कम 30-60 सेकेंड तक खड़े रहें। दूसरे पैर से भी इसी स्टेप को दोहराएं।

भुजंगासन:
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं। अब पंजों को जमीन पर रखें और सिर को पीछे ले जाते हुए पेट को धीरे-धीरे उठाएं। इस दौरान अपनी एड़ियों को पीछे की तरफ रखें। इस अवस्था में लगभग 90 सेकेंड तक रहें।

उष्ट्रासन:
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर एड़ी के बल बैठ जाएं और एड़ियों को पीछे की तरफ मोड़ लें। दोनों हाथों को पीछे ले जाते हुए एड़ियों को पकड़ें और सिर को धीरे-धीरे पीछे की तरफ झुकाएं। जितनी देर तक आपको आराम मिलें इस अवस्था में रहें और फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं।

वशिष्ठासन:
शरीर के दायीं तरफ के सहारे लेटें। दायें हाथ को अपने दायें कंधे के नीचे रखें। जमीन से अपने कूल्हों को ऊपर उठायें और अपने शरीर से एक सीधी रेखा बनायें। ब अपने बाएं हाथ को छत की तरफ उठायें। इस दौरान गहरी सांसें लेते रहें। इस अवस्था में 60 सेकेण्ड तक रहें और फिर इस एक्सरसाइज को दूसरी तरफ से दोहराएं।